Category Archives: अन्य

एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में राजपूत समाज सयुक्त मोर्चा का धरना व उपवास

एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में अप्सरा रेस्टोरेंट मैं राजपूत समाज सयुक्त मोर्चा की पत्रकार वार्ता संम्पन्न हुई जिसमें मुख्यरूप से आगामी शनिवार को भोपाल के भारत माता (डिपो) चौराहा पर आयोजित विशाल एक दिवसीय धरना व उपवास करने की व उसके बाद महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपे जाने व scst एक्ट के आंदोलन की आगामी रूपरेखा की जानकारी दी।

आप को चंदा की गलत जानकारी देने पर चुनाव आयोग का नोटिस

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगते हुए पार्टी के चुनाव चिन्ह को वापस ले लिए जाने की चेतावनी दी है। आयोग ने कहा कि यह कार्रवाई पार्टी द्वारा आयोग को दी गई चंदे की जानकारी गलत पाई गई है।

एनसीएल इंजीनियर पर सीबीआई का छापा

मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित नेशनल कोल लिमिटे़ड ( NCL) के जयंत कोल परियोजना में पदस्थ सीनियर मैनेजर शैलेंद्र पसारी के यहां छापे मारे गए।

भाजपा-कांग्रेस सोशल मीडिया पर कर रहे एक-दूसरे की छीछलेदार

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों ही एक दूसरे की छीछलेदारी करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर पार्किंग का घोटाला

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर पार्किंग का बड़ा घोटाला सामने आया है। घोटाले में करीब दो साल से फर्जी दस्तावेजों के सहारे पार्किंग का ठेका संचालित किया जा रहा था।

पेट्रोल में ईथोनोल मिलाने का लायसेंस नहीं लेना पड़ेगा

प्रदेश में अब तेल कंपनियों को पैट्रोल में ईथोनोल मिलाने का लायसेंस राज्य के आबकारी कार्यालय से नहीं लेना होगा। यही नहीं, तेल कंपनियों को ईथोनोल का आयात करने एवं परिवहन का भी कोई शुल्क आबकारी कार्यालय को भुगतान नहीं करना होगा। इसके लिये राज्य सरकार ने मप्र आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 58 साल पहले बने विप्रकृति (डिनेचर्ड) स्प्रिट नियम 1960 में संशोधन कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजाजी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर

यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजाजी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आरोपी बनाया है।

मुनि श्री तरुण सागरजी महाराज की संलेखना समाधि शुरू

देश दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि श्री तरुण सागरजी महाराज गंभीर रूप से बीमार हैं। डाक्टरों ने उन्हें जबाव दे दिया है। मुनिश्री अपने गुरु की आज्ञा से संलेखना समाधि शुरू कर दी है।

आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम समेत सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन

फरीदाबाद में सुधा भारद्वाज, दिल्ली में गौतम नवलखा, हैदराबाद में वरवर राव, मुंबई में वर्नन गोंसाल्विस और अरुण फरेरा, रांची में स्टेन स्वामी और गोवा में आनंद तेलतुम्बड़े के घर पर छापा मारकर उनके कागजात, दस्तावेज, लैपटॉप आदि जब्त किए पर भोपाल में कई जन संगठनों ने बुधवार को भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 8-9 सितंबर को

विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अब 8-9 सितंबर को होगी। पूर्व में कार्यकारिणी की बैठक 18-19 अगस्त को होने वाली थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का निधन हो जाने से इसे आगे बढ़ा दिया था। कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today