Category Archives: अन्य

आप के 8 और विधानसभा प्रत्याशी घोषित

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की नौंंवी सूची जारी की। इसमें आठ प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

एन रवि और विजय कुमार चोपड़ा को प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुना गया

हिन्दू समाचार पत्र समूह के प्रकाशक एन रवि और पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक विजय कुमार चोपड़ा को शनिवार को सर्वसम्मति से देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया का क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया।

तारिक अनवर ने छोड़ी एनसीपी

1999 में सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मु्द्दे पर कांग्रेस से बगवात कर शरद पवार के साथ मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  (एनसीपी) की नींव रखने वाले तारिक अनवर ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. अनवर ने एनसीपी छोड़ने के साथ-साथलोकसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है.

मोदी जी ईमानदार हैं तो बताएं राफेल सौदे का सच: राहुल गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर पिछले साढ़े चार साल में इस देश के 82 हजार करोड़ का घोटाला माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चैकसी और अनिल अंबानी के जरिए किया है। गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमत पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के समय पर सिर पर आसमान उठाने वाले लोग आज 90 रुपए पे पेट्रोल का भाव हो जाने पर मौन हैं उन्होंने मोदी को चुनौती दी कि अगर वे ईमानदार हैं तो देश को जवाब दें कि राफेल को कान्ट्रैक्ट हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया यह जवाब दें । 56 इंच सीने वाले मोदी जी को यह भी जवाब देना चाहिए कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत सरकार ने ही अंबानी को क्यों राफेल हवाई जहाज का कान्टैक्ट देने को कहा था। सच क्या है मोदी जी बताएं नहीं तो देश यही मानेगा कि चैकीदार चोर है। श्री राहुल गांधी आज विंध्य दौरे के दूसरे दिन रीवा, लालगांव, त्योंथर और बेकुंठपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदूषण पर नियंत्रण पाने और शुद्ध बनाने वाले उपकरण WAYU की शुरूआत

पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज नई दिल्ली में प्रदूषणपर नियंत्रण पाने और उसे शुद्ध बनाने वाले उपकरण वायु (WAYU) की शुरूआत की। यह उपकरण विज्ञान और औद्योगिक अनुसंधान परिषदने तैयार किया है, जो बहुत अधिक यातायात वाले स्थानों पर वायु प्रदूषण कम करने और वायुमंडलमें जहरीली गैस को खत्म करने का काम करेगा।

राष्‍ट्रपति राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय खेलपुरस्‍कार प्रदान करेंगे। भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली और भारोत्‍तोलन में विश्‍वचैम्पियन मीराबाई चानू को देश के सर्वोच्‍च राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानितकिया जाएगा। पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा प्रत्‍येक खिलाड़ी को साढ़े सात लाखरूपये नकद दिये जाएंगे।  इस वर्ष अर्जुन पुरस्‍कारपाने वाले बीस खिलाडि़यों में शामिल हैं। राष्‍ट्रपति आठ प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्यऔर चार खिलाडि़यों को ध्‍यानचंद पुरस्‍कार भी प्रदान करेंगे।

मानवरहित रेलवे फाटकों पर जल्दी ही गेट मित्र तैनात होंगे

उत्तर प्रदेश में एक सौ छह मानवरहित रेलवे फाटकों पर जल्दी ही गेट मित्र तैनात किए जाएंगे। इसके लिए चार सौ अवकाशप्राप्त सैनिकों की सेवाएं लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये फाटक लखनऊ-कानपुर, लखनऊ-वाराणसी और लखनऊ-प्रयाग मार्ग पर हैं।

महिला अारक्षक को अश्लील मैसेज भेजता था सिपाही

भोपाल में एक पुलिस आरक्षक के खिलाफ कमला नगर थाने विभाग की ही एक महिला आरक्षक की शिकायत कर मामला दर्ज कराया है। महिला आरक्षक का आरोप है कि सिपाही उसे फेसबुक पर अश्लील फोटो और एसएमएस भेजता था।

लोकसभा अध्यक्ष 16-17 को भोपाल प्रवास पर

इंदौर की सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन 16 और 17 सितंबर को भोपाल के प्रवास पर रहेंगी। वे 16 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे इंदौर से 11 बजे भोपाल पहुंचेगी।

जिन्होंने राम को काल्पनिक बताया वे अब ढोंग कर रहें हैं: गुप्ता

भगवा आतंकवाद जैसे जुमलों से देश के बहुसंख्यक वर्ग को अपमानित करने वाली कांग्रेस, हिन्दुओं के आराध्य भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक किरदार बताने वाली कांग्रेस अचानक बहुसंख्यक वर्ग की हितचिंतक कैसे हो गई ? यदि कांग्रेस के रवैये में आया यह बदलाव पाखंड नहीं है, तो क्या भोपाल आने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पूर्वजों और अपनी पार्टी के हिन्दू विरोधी रवैये के लिए देश- प्रदेश की जनता से माफी मांगेंगे ? प्रदेश सरकार के मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह सवाल शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उठाए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today