Category Archives: अन्य

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खोला

दिल्‍ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। मेले में प्रदर्शित विभिन्न उत्पादों को देखने के लिए लोग बड़ी संख्‍या में पहुंच रहे हैं। फूड स्टॉलों में बेचे जा रहे विभिन्न राज्यों के पकवान मेले का प्रमुख आकर्षण हैं।

प्रसन्न कुमार दाश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में सदस्य बने

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त प्रसन्न कुमार दाश को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। 1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी दाश मप्र-छग के करीब नौ महीने से मुख्य आयकर आयुक्त थे। उनके साथ ही नीना कुमार और अखिलेश रंजन को भी प्रमोशन के साथ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में सदस्य बनाने के आदेश जारी किए गए हैं।

दिल्ली एक बार फिर भारी प्रदूषण की चपेट में

ग्रीनीपस के सीनियर कैंपेनर सुनील दहिया ने कहा है कि दिल्ली एक बार फिर भारी प्रदूषण की चपेट में आ गया है। दीपावली के दिन हुई आतिशबाजी से दिल्ली की हवा फिर सांस लेने लायक तक नहीं बचीहै।

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर होता जा रहा और खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषणका स्तर और खराब होता जा रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सवेरेवायु गुणवत्ता सूचकांक चार सौ तीन रिकॉर्ड किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र मेंखुदाई से संबंधी सभी निर्माण कार्यों पर शनिवार तक रोक लगा दी गई है। पर्यावरण मंत्रालयने वायु को स्‍वच्‍छ बनाने के लिए पहली तारीख से दस दिन का अभियान चलाया है। केन्द्रीयप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ट्विटर और फेसबुक एकाउंट खोले हैं और लोगों से दिल्ली औरआसपास के इलाकों में प्रदूषण फैलाने वालों की शिकायत दर्ज कराने को कहा है।

दिल्‍ली में वायु प्रदूषण का स्‍तर दिन प्रतिदिन और खराब होता जा रहा है

दिल्‍ली में वायु प्रदूषण का स्‍तर दिन प्रतिदिन और खराब होता जा रहा है। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अुनसार आज सवेरे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक तीन सौ छियालिस रहा। पर्यावरण मंत्रालय ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीमें बनाई हैं।

दिल्ली में अब तक की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज

दिल्‍ली में इस मौसम में अब तक की सबसे खराब वायु गुणवत्‍ता दर्ज की गयी है। राष्‍ट्रीय राजधानी में गहरी धुंध के कारण वायु गुणवत्‍ता निरंतर बदतर होती जा रही है। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आकड़ों के अनुसार दिल्‍ली का वायु गुणवत्‍ता सूचकांक तीन सौ 81 दर्ज किया गया।

आम आदमी पार्टी ने सौंपी 26 स्टार प्रचारकों की सूची

आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया, श्रम मंत्री गोपाल राय, सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सांसद सुशील गुप्ता, सांसद भगवंत मान, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, शहनाज हिंदुस्तानी और अमानतुल्लाह शामिल हैं।

सीबीआई अंतरिम निदेशक नागेश्वर नीतिगत फैसले नहीं लेंगे

सीबीआई के डायरेक्टर पद से हटाए गए आलोक वर्मा की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कई अहम निर्देश दिए. आइए, जानें फैसले की अहम बातें.

कोर्ट ने कहा, बौद्ध धर्म में जाति नहीं होती

मद्रास हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि बौद्ध धर्मजाति रहित है और इस धर्म को अपनाने वालों को अनुसूचित जाति का लाभ नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने यह फैसला उस याचिका में सुनाया है जिसमें याची ने नौकरी के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र दिए जाने की मांग की थी।

आप सांसद सुशील गुप्ता मप्र प्रवास पर पहुंचे भोपाल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता अपने तीन दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास के लिए बुधवार को भोपाल पहुंचे। गुप्ता मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा गोविंदपुरा, सीहोर, भोपाल मध्य, नरसिंहगढ़ और हुजूर में आमसभाओं को संबोधित करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today