Category Archives: अन्य

यूरिया से भरी रेलवे की सात रैक मप्र पहुंची

रबी सीजन बोवनी के लिए कुछ दिनों से शुरू हुआ यूरिया संकट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रेल मंत्री और उर्वरक व रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा से चर्चा कर प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया। उनसे मांग की और रेलवे की सात रैक प्रदेश में पहुंच गई हैं जिनका संबंधित जिलों में वितरण शुरू किया जा रहा है।

सोनिया गांधी से कमलनाथ की मुलाकात, मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट की। सोनिया गांधी को प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में बताया। सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा की।

जिस कलेक्टर को लोकसभा में हटावाया उसे सीएम बनते हटाया

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने के दूसरे दिन नौकरशाहों के तबादला आदेशों में सबसे पहले रीवा कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी को हटाया तो छिंदवाड़ा एसपी अतुल सिंह भी दूसरे आदेश में हटाए गए।

लंदन अदालत ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

भारत के बैंकों का अरबों रुपए लेकर भागे विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लंदन कोर्ट की अनुमति. मिल गई है। माल्या को जल्दी ही भारत लाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा


केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

जापान के एमेरिटस प्रो. रियोजुन सातो ने किया सांची विवि का भ्रमण

जापान की राजधानी टोक्यो के ताइशो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रियोजुन सातो ने आज सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। 86 साल के प्रो. रियोजुन सातो एमेरिटस Emeritus (ससम्मान सेवानिवृत्त) प्रोफेसर हैं और वे टोक्यो जापान के रहने वाले हैं। उन्होंने 1959 में दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग के दूसरे बैच से पढ़ाई की है।

सीबीआई को मंत्री सत्येन्द्र जैन पर मुकदमा चलाने की मंजूरी

केन्द्र ने दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्त‍ि के मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सीबीआई को मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने अगस्त 2017 में सीबीआई को सत्येन्द्र जैन पर मुकदमा दायर करने की मंजूरी दी है। आरोप है कि जैन ने मंत्री पद पर रहते हुए फरवरी 2015 से पिछले वर्ष मई तक आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग एक करोड़ 62 लाख रुपए अधिक संपत्ति जमा की।

राहुल ने लिखी प्रदेशवासियों को चिट्ठी, कहा वचन पूरा करेगी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को चिट्ठी लिखी है। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं और नौजवानों को कहा है कि कांग्रेस ने वचन पत्र में जो लिखा है, वादे किए हैं वे सरकार बनते ही पूरे किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि उसके 10-15 साल के शासनकाल में मध्यप्रदेश की पहचान व्यापमं घोटाले, बेटियों के साथ दुष्कर्म, ई-टेंडरिंग, कुपोषण, रेत माफिया और बुंदेलखंड पैकेज घोटाले के रूप में बन चुकी है।

माता-पिता पर टिप्पणी से मोदी विचलित, राजनीति से दूर थे फिर नाम क्यों लिया

विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दौर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदिशा और जबलपुर में अंतिम सभाएं कीं। उन्होंने इनमें कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वे बोले कि कांग्रेस उऩके माता-पिता पर राजनीति में नहीं थे फिर भी उन्हें घसीटा जा रहा है। राहुल गांधी के परिवार वाले राजनीति में थे तो इसलिए मैंने उनका नाम लिया था। अगर मेरे भी माता-पिता राजनीति में होते तब कांग्रेस नेताओं को हक था कि वे उनका नाम लेते।

प्रधानमंत्री लगभग बासठ शहरों में नगर गैस नेटवर्क कार्य की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली से देश के 129 जिलों में नगर गैस वितरण परियो़जना की आधारशिला रखेंगे। इससे देश के छब्‍बीस राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों की लगभग आधी आबादी को सुविधाजनक, पर्यावरण अनुकूल और सस्‍ती प्राकृतिक गैस उपलब्‍ध हो पाएगी। श्री मोदी लगभग बासठ शहरों में नगर गैस नेटवर्क कार्य की आधारशिला भी रखेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today