Category Archives: अन्य

नेशनल हेराल्ड परिसर खाली नहीं कराने की याचिका खारित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के आईटीओ स्थित नेशनल हेराल्ड परिसर खाली करने के एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देने वाली हेराल्ड प्रकाशक एजेएल की याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।

देशभर के जेल डीजी भोपाल में जमा होंगे

देशभर के जेल महानिदेशक मंगलवार को भोपाल जमा हो रहे हैं। वे यहां अखिल भारतीय स्तर की जेल डीजी कांफ्रेंस में शामिल हो रहे हैं।

श्रीमती सिंधिया ने जमीन पर बैठकर की स्टूडेंट्स से चर्चा

श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अशोकनगर जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज चन्देरी में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम के तहत कॉलेज के छात्र- छात्राओ से संवाद करने पहुँची जहाँ उन्होंने ने मंच पर लगी कुर्सियों पर न बैठकर जमीन पर बैठकर छात्र – छात्राओं से संवाद किया

यूपी में साथ-साथ लड़ रही सपा-बसपा के बीच 75 सीटों का बंटवारा

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। 75 सीटों के बंटवारे में समाजवादी पार्टी को 37 और बहुजन समाज पार्टी को 38 सीटें मिली हैं। अखिलेश यादव ने अपने कोटे से तीन सीटें आरएलडी को दी हैं। सपा लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी जैसे प्रमुख शहरों में चुनाव लड़ेगी।

दिग्विजय सिंह अपनों के साथ भाजपा नेताओं से भी घिरे

कांग्रेस में मंत्रियों को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फटकार लगाई तो मंत्री उमंग सिंगार ने पत्र लिखकर उन्हें सही स्थिति बताते हुए उऩके मंत्री पुत्र जयवर्धन सिंह को भी डांटने का आग्रह किया। मंत्री के पलटवार से दिग्विजय सिंह भौंचक्के रह गए क्योंकि मंत्री के जवाब के बाद कांग्रेस व कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों ने भी बोलना शुरू कर दिया। यह देखकर दिग्विजय सिंह ने अपने दोस्त मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ सुबह दो घंटे बैठक की। इसके बाद तैयार किया सिंगार को आभार पत्र और अपने खिलाफ भाजपा सहित कांग्रेस में पनप रहे विरोध के स्वरों पर पानी छिड़कने का प्रयास किया।

मोदी सरकार ने हटाई 22 हुर्रियत नेताओं से सुरक्षा

श्रीनगर.पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार ने एसएएस गिलानी, आगा सैयद मोसवी, मौलवी अब्बास अंसारी समेत 18 और हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा हटा ली है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार का अब तक सबसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है।

प्रियंका मप्र में केवल सिंधिया को करती हैं फालो

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जहां यूपी की सक्रिय राजनीति में उतरीं तो वहीं ट्विटर पर भी नई आईडी के साथ लांच हुईं। उनकी ट्विटर आईडी प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह नौ बजे एक्टिवेट हुई और देखते ही देखते रात 12 बजे उनके एक लाख 27 हजार फालोअर्स हो गए। जब उनका लखनऊ में रोड शो चल रहा था तो इधर फालोअर्स उनके ट्विटर एकाउंट पर उन्हें फालो करने के कतार में लगे थे।

बसपा ने सतना लोकसभा के लिए किया प्रत्याशी घोषित

लोकसभा चुनाव को लेकर अब बहुजन समाज पार्टी ने भी मध्यप्रदेश में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सतना लोकसभा सीट से बसपा ने अपना प्रत्याशी तय कर दिया है। यहां से अच्छेलाल कुशवाहा को टिकट दिया है।

भाजपा में लोकसभा चुनाव पर मंथन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के संबंध बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के लोकसभा प्रभारी व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान सहित आमंत्रित सदस्य गण मौजूद हैं।

सुमित्रा महाजन इंदौर से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी

लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में साफ कर दिया कि वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वे इंदौर से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today