Category Archives: अन्य

पाइंट रोस्टर के खिलाफ रेलवे में हड़ताल

भोपाल रेल मंडल के ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन रेलवे एम्पलाइज के तत्वाधान में धरना दिया गया। भोपाल रेल मंडल कार्यालय के सामे एसोसिएशन धरने पर बैठे हैं।

कमलनाथ का आरोप आतंकवाद के नाम पर पीएम देश को गुमराह कर रहे

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आतंकवाद के नाम पर देश को गुमराह कर रहे। जो पाकिस्तान जानता है उसे देश को बताने में परहेज क्यों किया जा रहा है। आज सर्जिकल स्ट्राईक्स पर शक-शंका क्यों हो रही है। पहले भी सर्जिकल स्ट्राईक्स हुए हैं लेकिन वो न राजनैतिक रूप प्रचारित हुए है और न ही उन पर कोई सवाल खड़े हुए हैं।

15 मई को मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे:

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 15 मई के बाद मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे- लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं जीतेगी। आप लोग 15 मई के बाद कोई भी तारीख चुन लीजिए हम लोग इसी जगह पर मिलेंगे। तब देश के प्रधानमंत्री मोदी नहीं रहेंगे।

यूपी के संत कबीरनगर में सांसद ने विधायक को जूते से पीटा

उत्तरप्रदेश के संत कबीर नगर में मंत्री आशुषोथ जिला योजना समिति की बैठक में थे कि अचानक भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा के ही विधायक राकेश सिंह बघेल पर जूतों से प्रहार करना शुरू कर दिया। जमकर गाली-गलौच की गई और जूते निकालकर हवा में लहराए। सांसद ने विधायक को जूतों से पीटा तो विधायक राकेश सिंह ने सांसद पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।

अस्पताल शिलान्यास भाजपा का हंगामा, लाठीचार्ज, आंसूगैस के गोले दागे

ग्वालियर में बनाए जा रहे एक हजार बिस्तर के अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने जब हंगामा करने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी छोड़े गए। प्रदर्शनकारियों को तब तक रोककर रखा गया जब तक कार्यक्रम संपन्न नहीं हो गया।

मंत्री का मीडिया पर तंज, कहां से आया आंकड़ा

केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने कहा कि मीडिया में 300 और 350 आंतंकियों के मारे जाने की खबरें चल रही हैं लेकिन ऐसा कोई दावा को सरकार की ओर से किया ही नहीं गया है फिर ये आंकड़ा कहां से आया है। अहलूवालिया ने पूछा कि क्या किसी भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहा कि कितने आंतकी मारे गए हैं।

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में रात्रि 2.30 बजे मंदिर के पट खुले

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि का उल्लास चरम पर है। रविवार मध्यरात्रि 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्मारती होगी। तड़केचार बजे से आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो मंगलवार रात 11 बजे तक चलेगा। 43 घंटे में हजारों भक्त राजाधिराज के दर्शन करेंगे।

नगर निगम चुनाव 2015 में भाजपा सरकार का निर्वाचन आयोग कठपुतली बना

नगर निगम चुनाव 2015 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्वाचन आयोग को कठपुतली बनाया। जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस की मिलीभगत ने लोगों की जिंदगी बरबाद कर दी।

दिग्विजय ने मांगे एयर स्ट्राइक के सबूत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा में मोदी सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत मांग लिए। उन्होंने कहा कि आज सेटेलाइट से सबकुछ कैमरे में कैद हो जाता है तो एयर स्ट्राइक पर लोगों के मन में जो सवाल उठ रहे हैं तो सरकार को उसके साक्ष्य सबके सामने रखना चाहिए।

छह घंटे के इंतजार के बाद अभिनंदन अटारी सीमा में आया

वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा भारत को सौंपे की जाने की कार्रवाई में दिन से रात हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे जब विंग कमांडर अभिनंदन बाघा बार्डर क्रास कर अटारी में कदम रख रहा था तो वहां मौजूद सैकडों ने लोगों ने भारत की माता की जयकार के साथ स्वागत किया। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today