Category Archives: अन्य

कमलनाथ के विशेष सहयोगी मिगलानी, ओएसडी कक्कड़ के घर आयकर छापे

कमलनाथ के विशेष सहयोगी मिगलानी, ओएसडी कक्कड़ के घर आयकर छापे
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के 40 साल से विशेष सहयोगी आरके मिगलानी और सरकार के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के यहां आयकर की टीमों ने कार्रवाई की। दिल्ली से आई आयकर की टीमें अपने साथ वहीं से सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को बसों में लेकर आईं थीं। टीमों ने भोपाल ही नहीं इंदौर, दिल्ली, नोएडा आदि स्थानों पर छापे मामले और करीब पंद्रह करोड़ रुपए जप्त किए हैं जिसका अभी आयकर विभाग खुलासा नहीं कर रही है।

कंप्यूटर बाबा ने कहा बाबा रामदेव व्यापारिक संत

आधुनिक युग के सन्त कंप्यूटर बाबा ने बाबा रामदेव पर हमला किया है और कहा कि वे व्यापारिक संत हैं। उन्होंने महिलाओं के वस्त्र पहनकर संत समाज को कलंकित किया है।
कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस के मंच से भाजपा के खिलाफ प्रचार करने की घोषणा की। कंप्यूटर बाबा ने भविष्यवाणी की कि मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। दिग्विजय सिंह को हिन्दू धर्म का हितेषी नेता बताया। कंप्यूटर बाबा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। कहा राहुल गांधी कहेंगे तो किसी भी सीट से चुनाव लड़ूंगा। वे बनारस से मोदी को भी हरा सकते हैं।

रेलवे ने हटाए सभी राजनीतिक विज्ञापन

रेलवे पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगने के कारण रेलवे बोर्ड के चेयरमेन बीके यादव ने तुरत फुरत सभी जोन के अधिकारियों को आदर्श आचार संंहिता के उल्लंघन की स्थिति को लेकर विशेष सतर्कता बरते हैं। उन्होंने रेलवे परिसर में लगे सभी राजनीतिक विज्ञापनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

उर्मिला के बाद शत्रु भी कांग्रेस के साथ

कांग्रेस में इन दिनों दूसरे दलों का विश्वास बढ़ रहा है। राजनेताओं के अलावा फिल्म कलाकार भी तेजी से कांग्रेस के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

भारत का नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन में भारत के अंतरिक्ष महाशक्ति के बनने की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा, ”कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूपूर्व सिद्धि हासिल की है. भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया. दुनिया के तीन देश अमरीका, रूस, चीन को ही यह उपलब्धि हासिल थी. अब इस पंक्ति में भारत भी शामिल हो गया.

सरकार में आए तो गरीब परिवार कों 72 हजार सालाना मिलेगा: राहुल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सेंट्रल वर्किंग कमेटी की सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस सरकार में आई तो देश के हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यानि हर महीने ऐसे पात्र परिवारों को छह हजार रुपए केंद्र सरकार की तरफ से मिलेंगे।

आडवाणी नहीं अमित शाह होंगे गांधीनगर के प्रत्याशी, 184 उम्मीदवार घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 184 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का नाम प्रत्याशियों की सूची में नहीं है बल्कि गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से ही प्रत्याशी होंगे। वहीं, पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के चयन को लेकर बुधवार को होने वाली बैठक टल गई है। अब यह बैठक गुरुवार को होगी और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को होगी।

दो घंटे चली भाजपा चुनाव समिति की बैठक, बाहर विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुबह से करीब दो घंटे तक प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें सभी 29 सीटों पर चर्चा हुई। इसमें ज्यादातर सीटों पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। भाजपा की पहली सूची आएगी 22 मार्च के बाद आने की संभावना जताई जा रही है।

दोबारा सांसद बने 153 नेताओं की संपत्ति 142 प्रतिशत बढ़ी

इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि भाजपा के 72 सांसदों की संपत्ति में 7.54 करोड़ रुपये की औसत वृद्धि हुई है। वहीं कांग्रेस के 28 सांसदों की संपत्ति में औसतन 6.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today