Category Archives: अन्य

शहीद करकरे को देशद्रोही बता साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा को डाला संकट में

भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयानों से देशभर में भूचाल सा आ गया है। दिग्विजय सिंह पर दूसरे की पत्नी छीनकर लाने के बयान के बाद शुक्रवार को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और उनके काम को देशद्रोह बताया। करीब 12 घंटे के भीतर वे बयान से पलट गई मगर इसके पहले मचे बवाल के बाद भाजपा ने उनके बयान को निजी विचार बताया और पार्टी को उससे अलग कर लिया। यूट्यूब पर वीडियो देखने के लिए लॉगइन करें खबर सबकी न्यूज https://www.youtube.com/watch?v=yfYr5f7o5OE

भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेंका

भाजपा नेता और पार्टी के रणनीतिकार जीवीएल नरसिम्हा पर गुरुवार को दिल्ली में एक व्यक्ति ने जूता फेंककर मारा। जीवीएल उस समय एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। वे कांग्रेस पर अवमानना का आरोप लगा रहे थे कि इसी बीच एक व्यक्ति ने बीच में उठकर उनके करीब पहुंचकर जूता फेंककर मारा।

चुनाव के बीच सेवादल प्रदेश प्रमुख बदला

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अानुषांगिक संगठन सेवादल के प्रमुख योगेश यादव को लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी हाईकमान ने बदल दिया है। उनके स्थान पर सत्येंद्र यादव को प्रदेश सेवादल का मुख्य संगठक बनाया है। गौरतलब है कि सेवादल चुनाव में मतदान केंद्रों पर प्रमुख भूमिका निभाता है।

साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय के निजी जीवन पर लगाए आरोप

भोपाल लोकसभा चुनाव में अभी कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है और वोटों के धुव्रीकरण की शुरूआत होने लगी है। भगवा आतंकवाद-आतंकियों को सम्मान देने वाली भाषा पर भाजपा ने दिग्विजय को घेरकर यह करना शुरू कर दिया है। यहीं तक बात नहीं रुकी, बल्कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के निजी जीवन यानी दूसरी की पत्नी को छीनकर लाने का आरोप तक लगाने की शुरुआत है।

भिंड कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया भाजपा के सहस्त्रबुद्धे को मानहानि नोटिस

भिण्ड से कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को मानहानि का नोटिस दिया है। सहस्त्रबुद्धे ने सोमवार को बयान दिया था कि देवाशीष जरारिया जेएनयू की उस टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं जो भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हैंं।

पूर्व सांसद चौधरी सलीम का इंतकाल

समाजवादी पार्टी के नेता और आजम खान के करीबी विदिशा चौधरी मुनव्वर सलीम का रविवार को इंतकाल हो गया। वे समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रहे थे।

माखनलाल विवि के पूर्व कुलपति कुठियाला सहित 20 पर एफआईआर

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बृजकिशोर कुठियाला सहित 20 लोगों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें पूर्व मंत्री विश्वास सारंग की बहन भी है।

ई टेंडर में इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम का ओएसडी गिरफ्तार

ई टेंडर घोटाले का मुख्य सूत्रधारा मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के ई प्रिक्योरमेंट के ओएसडी नंदकिशोर ब्रह्मे को आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद निगम के डाटा को जप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। यहां सर्वर के पूरे डाटा को जप्त किया जाना है।

मैंं भाजपा विचारधारा से प्रभावित हूंः अश्विन शर्मा

मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के यहां आयकर छापों से सुर्खियों में आए अश्विन शर्मा ने गुरुवार को मीडिया के सामने आकर खुलकर बातें कीं। उसने कहा है कि वह भाजपा विचारधारा से प्रभावित है लेकिन किसी दल से उसका संबंंध नहीं है। उसके पास से जितने भी हथियार और वन्यप्राणी मिले हैं उनका रिकार्ड उनके पास है।

कमलनाथ नामांकन दाखिल करने के बाद दिल्ली पहुंचे

मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया तो उनके बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए नामांकन पर्चा भरा। इसके बाद वे भोपाल आने के पूर्व के अपने कार्यक्रम को बदलकर सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today