Category Archives: अन्य

राजनीतिक पार्टियों को पालू दलित नेता चाहिएः उदित राज

इंडियन जस्टिस पार्टी बनाने वाले उदित राज का पांच साल में ही भाजपा से मोहभंग हो गया और अब वे कांग्रेस के साथ हैं लेकिन आज भी वे कहते हैं कि भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टिय़ों में दलित पालू नेता हैं। जो स्वार्थी हैं और दलित समाज की नहीं सोचते हैं।

मसूद अजहर अंतरराष्ट्रिय आतंकी घोषित

आतंकवाद के खिलाफ भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पाकिस्तान में बैठे मसूद अजहर को अंतर राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। इसके बाद वह अपने पास हथियार नहीं रख सकेगा। मसूद अजहर जैश ए मोहम्मद का सरगना है।

डॉ. भरत अग्रवाल ने दैनिक भास्कर छोड़ा

देश के हिंदी के बड़े समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर से सालों से जुड़े डॉ. भरत अग्रवाल ने आखिरकार संस्थान छोड़ दिया। वे नौकरशाहों में चर्चित न्यूज वेब पोर्टल व्हिस्पर्स इन द कॉरीडोर से जुड़ गए हैं। वे न्यूज पोर्टल में व्हिस्पर्स इन कॉरीडोर के संस्थापक एडिटर इन चीफ के बाद दूसरे नंबर के पदाधिकारी होंगे।

शत्रु के कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बताने पर बवाल, कुछ घंटे बाद वापस लिया

पर

भाजपा से कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान जब कांग्रेस पार्टी को जिन्ना की पार्टी कहा तो देशभर में बवाल मचा गया। सिन्हा ने बवाल मचने के कुछ घंटे बाद ही बयान को वापस ले लिया।

मोदी ने वाराणसी से नामांकन पर्चा दाखिल किया

वाराणसी में एक बार फिर जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नामांकन किया है। पीएम मोदी के नामांकन के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल समेत अन्य सहयोगी दलों के नेता भी साथ रहे। एक दिन पहले गुरुवार को मोदी ने वाराणसी में सात किलोमीटर का रोड शो कर शक्तिप्रदर्शन किया था।

बिरला नगर स्टेशन पर मालगाड़ी-हबीबगंज एक्स से भिड़ी, हादसा टला

ग्वालियर में बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की अलसुबह करीब सवा दो बजे बडा रेल हादसा होने से बच गया। एक मालगाड़ी हबीबगंज एक्सप्रेस से टकरा गई जिससे मालगाड़ी के दो डिब्बे बरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और रेल पटरी टूट गई।

अजय सिंह की जुबान फिसली, रीति पाठक को माल कहा

सीधी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की जुबान फिसल गई। बघेली बोली में वे सीधी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे कि आमजन के बीच बातों ही बातों में भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक को माल कह दिया।

जस्टिस गगोई के खिलाफ साजिशः वकील बैंस

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गगोई के वकील उत्सव बैंस ने दावा किया है कि गगोई के खिलाफ साजिश रची गई। उन पर लगाए गए आरोप के पीछे उनका इस्तीफा होना था।

कांग्रेस को संकट में डालकर पार्टी छोड़ने वाले राकेश चतुर्वेदी की घर वापसी

कांग्रेस के विधायक रहे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी शनिवार को शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में मंच पर पहुंच गए और उनके पैर छूकर कांग्रेस में लौटने की इच्छा जताई। चतुर्वेदी करीब दो साल से कांग्रेस में आने लिए झटपटा रहे थे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह से लेकर कुछ अन्य नेता विरोध कर रहे थे।

हार्दिक पटेल को युवक ने मंच पर पीटा

लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं की पिटाई का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दिल्ली में भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेंके जाने की घटना के बाद गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को लोकसभा चुनाव की सभा में मंच पर एक व्यक्ति ने पीट दिया। हालांकि युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today