Category Archives: अन्य

किसान कांग्रेस 15 को करेगी लोकसभा चुनाव की समीक्षा

मप्र किसान कांग्रेस 15 जून को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर समीक्षा करेगी। किसान कांग्रेस ने कार्यक्रम तैयार किया है। 15 को मप्र किसान कांग्रेस ने बैठक बुलाई है जिसमें लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी।

दवाई फेक्टरी का इंस्पेक्शन करने गया आईएसआई साइंटिस्ट रिश्वत लेते धराया

भारतीय मानक ब्यूरो (आईएसआई) के भोपाल आंचलिक ऑफिस के वैज्ञानिक अरुण कुमार शंखवार को लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

मोदी ने लगातार दूसरी बार गैर कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शपथ ग्रहण की। मोदी देश के पहले गैर कांग्रेस सरकार के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। उनकी शपथ को देखने के लिए भारतीय राजनेता ही नहीं फिल्मी हस्तियां और विदेशी मेहमान भी पहुंचे। शाम सात बजे उन्होंने शपथ ली और उनके बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। मोदी की शपथ के बाद उनकी सरकार के 57 मंत्रियों ने शपथ ली और फिर नवनियुक्त सांसदों की शपथ हुई।

चुनाव के सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राजौरा उद्योग प्रमख सचिव बने

राज्य शासन ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 21 आला अफसरों का तबादला किया गया है। सबसे बड़ा परिवर्तन प्रमुख सचिव राजेश राजौरा को कृषि से उद्योग में भेजकर किया गया है। राजौरा ने भी विस चुनाव परिणाम आते ही कमलनाथ को फसल ऋण माफी योजना बनाई और 21 लाख किसानों के खातों में राशि पहुंच।
जानकारी के मुताबिक प्रमुख सचिवालय जेएन कांसोटिया को महिला-बाल विकास से सामािजक न्याय एवं निःशक्त जन. प्रमुख सचिव सहकारिता व संदस्य़ीय, सहकारिता व संसदीय कार्य विभाग अजीत केसरी को कृषि, सहाकारिता, अश जबलपुर ने जारी की थी। पंकज अग्रवाल को एनवीडीए के बाद इंदौर में तन मन धन से आवास और पर्यावरण में उतर गई।

नई लोकसभा का दस दिनी सत्र पांच जून से

शनिवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया. कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी 30 मई को शपथ ग्रहण कर सकते हैं. ऐसे में 17वीं लोकसभा सभा का पहला संसद सत्र 5 जून से शुरू हो सकता है. पहला सत्र 15 जून तक चलने की संभावना है.

मोदी ने गुजरात का दुनिया में नाम बढ़ायाः शाह

केंद्र में दूसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात पहुंचे। वहां भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। जहां शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के गौरव हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में गुजरात का मान बढ़ाया है। आज दुनिया भर में मोदी-मोदी हो रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक विकास नजर आता है।

सूरत में कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग, बचने स्टूडेंट चौथे मंजिल से कूदे, 19 मरे

सरकारों की कार्यपद्धति पर गुजरात के सूरत में शुक्रवार को हुए हादसे से सवाल खड़े होते हैं। सरकार संसाधनों के नाम पर खर्च तो करती है लेकिन जब हादसे होते हैं तो उनकी एजेंसियां मौत का तांडव देखने के सिवाय कुछ नहीं कर पातीं क्योंकि जिन उपकरणों की जरूरत होती है वह उनके पास होते ही नहीं हैं। सूरत में भी यही हुआ। एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग पर तीसरे-चौथे तक पहुंचने के लिए नगर निगम की दमकलों के पास सीढ़ियां या हाई़ड्रोलिक सीढ़ियों की सुविधा वाले वाहन नहीं थे। इससे 19 जानें चली गईं।

प्रियंका महाकाल के दर्शन कर रतलाम-इंदौर जाएंगी

कांग्रेस की महासचिव और यूपी पूर्व की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को एक दिन के चुनावी दौरे पर मध्यप्रदेश आ रही हैं। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगी और फिर रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

19 लाख ईवीएम मशीनें कहां हैं….चर्चा में आया मुद्दा

ईवीएम मशीनें बनाने वाली हैदराबाद और बंगलुरू की दो कंपनियों द्वारा 1989 से 2014-15 के बीच चुनाव आयोग को दी गईं मशीनों में से 19 लाख से ज्यादा मशीनें गायब हैं। इसका खुलासा मुंबई हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया है। अब इन मशीनों को लेकर देशभर में चर्चा का मुद्दा बन गया है।

प्रियंका वाड्रा इंदौर में करेंगी रोड शो

कांग्रेस की महासचिव और यूपी पूर्व की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी पहली बार मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए 13 मई को मालवा क्षेत्र में पहुंच रही हैं। मंदसौर में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए वे उनके आग्रह पर आ रही हैं। इस दौरान इंदौर में पंकज सिंघवी के समर्थन के लिए रोड शो भी करेंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today