Category Archives: अन्य

भोपाल में अब मकान की कंपाउडिंग फीस 45 फीसदी होगी

भोपाल नगर निगम की बजट बैठक बुधवार को नगर निगम के मकानों में बिल्डिंग परमिशन के अलावा होने वाले निर्माण में कंपाउडिंग फीस को करीब साढ़े चार गुना बढ़ा दिया है। फीस पहले 10 फीसदी लगती थी वो अब 45 फीसदी लगेगी जिससे बिल्डिंग परमिशन के अलावा होने वाले निर्माण पर अंकुश लगाने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश ने निगमकर्मी को पीटा

भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बुधवार को इंदौर में नगर निगम के एक कर्मचारी धीरेंद्र व्यास को क्रिकेट के बेट से पीट दिया। मामले को लेकर दिनभर राजनीति गर्माई रही। कुछ घंटे में ही आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और अदालत में ले जाया गया। अदालत ने सरेआम नगर निगम कर्मचारी की पिटाई की घटना को गंभीरता से लेते हुए भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जब बेटे के इस मामले में एक टीवी एंकर ने कैलाश विजयवर्गीय से कुछ सवाल किए तो झल्लाते हुए वे बोले तुम क्या जज हो। न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आकाश को रिहा करने की मांग को लेकर उनके एक समर्थक गौरव ने आत्मदाह करने का प्रयास भी किया। न्यायिक अभिरक्षा में आकाश इंदौर जिला जेल में रखे गए हैं जहां कि व्यवस्थाएं सेंट्रल जेल अधीक्षक ने अपने हाथ में ले ली हैं।

कुठियाला की जमानत याचिका खारिज

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग की परिषद के अध्यक्ष प्रो. बृजकिशोर कुठियाला के खिलाफ अनियमितताएं और नियमों के विपरीत जाकर नियुक्तियां आदि देने के मामले में अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है

भोपाल के बीआरटीएस का वेलुमुरुगन करेंगे परीक्षण

भोपाल के बीआरटीएस को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा है लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हुई। अब कांग्रेस सरकार इस बीआरटीएस को समाप्त करने के पहले विशेषज्ञ से रिपोर्ट लेने जा रही है।

सांसद की शपथ में नियम-कायदों से दूर रहीं प्रज्ञा सिंह

लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को हराने वाली भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद के सत्र के पहले ही दिन शपथ के दौरान दस्तावेजों के विपरीत शपथ लेने का प्रयास किया। प्रज्ञा सिंह को शपथ में उन्हीं परिजनों का नाम लेना चाहिए मगर प्रज्ञा ने अवधेशा नंद गिरि का नाम लिया तो विपक्षी दलों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

संसद में मोदी सरकार की राज्यसभा में होगी परीक्षा, अभी वहां विपक्ष हावी है

मोदी सरकार की सोमवार से बजट सत्र में अग्निपरीक्षा शुरू होने जा रही है क्योंकि निचले सदन लोकसभा में तो उसके घटक दलों के सांसदों की संख्या में मिलाकर वह 353 की संख्या के साथ बहुमत में है लेकिन राज्यसभा में अभी भी विपक्ष के 102 सांसद होने से उसके लिए चुनौतियां हैं।

अगर मध्यप्रदेश में दो पहिया वाहन खरीदना है तो दो हेलमेट भी लेना होंगे

मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश में दो पहिया खरीदने वालों को दो हेलमेट देना जरूरी कर दिया है। इसके बिना किसी भी दो पहिया गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। विक्रेता और क्रेता दोनों के लिए शासन ने इस शर्त को अनिवार्य कर दिया है। इस संंबंध में प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारियों को परिवहन आयुक्त की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अर्न्तराष्ट्रीय ठगी के कॉल सेन्टर का पर्दाफाश

मध्यप्रदेश सायबर सेल की इंदौर यूनिट ने एक अर्न्तराष्ट्रीय ठगी के कॉल सेन्टर का पर्दाफाश किया है। इसमें करीब 80 युवक-युवती काम करते थे जो मनी लांड्रिंग, ड्रग ट्रैफिकिंग के अवैध धंधों में भी शामिल थे। इनके दो कॉल सेंटर थे जहां से पुलिस ने कार्रवाई कर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

विधान परिषद में कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विधानसभा के विधान परिषद हॉल में विधायक की शपथ ली। उनके विधायक की शपथ लेने के बाद अब कांग्रेस के फिर से 114 विधायक हो गए हैं। भाजपा के 108 विधायक बचे हैं तो बसपा के दो, एक सपा और चार निर्दलीय हैं।

हवलदार ने मृत मानसिक विक्षिप्त के 1800 किलोमीटर दूर रहने वाले परिजनों को तलाशा

तमिलनाडु के कोयम्बटूर से दो साल पहले मानसिक संतुलन खोने से गुम हुए एक व्य़क्ति भोपाल के बैरसिया आ गया। उसकी अचानक मौत हो गई तो शव को परिजनों को सौंपने के लिए हवलदार ने ऐसी सूझबूझ दिखाई कि भाषा समझ नहीं के बाद भी उसके परिजनों तक मृतक की जानकारी पहुंचाई। मृतक के परिजनों ने भोपाल पहुंचकर शव को लिया।

कुछ दिन से बैरसिया की सड़कों पर एक व्यक्ति घूम रहा था। वह तमिल तथा अंग्रेजी में बातचीत करता था। अचानक उसकी लाश जनपद पंचायत की दुकानों के पास पड़ी मिली तो हवलदार सागर सिंह पोस्टमार्टम के लिए ले गया। इस बीच उसने मृतक के परिजनों को तलाशने के प्रयास किए। उसे पता चला कि मृतक ने एक स्थानीय व्यक्ति के मोबाइल नंबर से कहीं बात की थी तो हवलदार ने उस व्यक्ति को तलाशा और उससे नंबर लेकर बात करना चाही। तमिल भाषा में सामने वाले व्यक्ति ने बात की तो सागर सिंह कुछ समझ नहीं पाया और फिर हवलदार ने तमिल भाषी की तलाश कर दोबारा उसी नंबर पर बात की। तमिल भाषी स्थानीय व्यक्ति ने संबंधित व्यक्ति को घटना के बारे में बताया और मृतक की तस्वीर भी बताई तो उन्होंने उसकी तस्दीक की। सागर सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद शव को फ्रीजर में रखने की आ्वश्यकता पड़ने पर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया और परिजनों के आने तक उसे वहां रखा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today