Category Archives: अन्य

गोपाल भार्गव ने कन्या भ्रूण हत्या बयान पर बवाल, कांग्रेस ने की भार्गव की निंदा

मध्यप्रदेश में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने यूपी के विधायक की पुत्री साक्षी मिश्रा के अनुसूचित जाति के युवक अभितेश की शादी को इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर दिखाए जाने को चैनलों की टीआरपी बढ़ाने की होड़ का नतीजा बताया है।

कर्नाटक संकट से कमलनाथ के सहारे बाहर आने का प्रयास

कर्नाटक में कुमार स्वामी सरकार के संकट में आने के कारण अब कांग्रेस हाईकमान वहां महासचिव केसी वेणुगोपाल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को वहां भेजने जा रहा है। दोनों नेताओं को कांग्रेस छोड़कर भाग रहे विधायकों को रोकने का अंतिम प्रयास करने के लिए भेजा जा रहा है।

1967 की कांग्रेस सरकार की तरह कमलनाथ सरकार फंसी, कटौती प्रस्तावों पर परीक्षा

कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में जिस तरह से विधायकों के पार्टी छोड़कर भागने की खबरें चल रही है, उससे मध्यप्रदेश में भी पार्टी में घबराहट देखी जा रही है। ऐसे में वर्तमान में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र में बजट पारित करना सरकार के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। सरकार वर्ष 2019-20 के बजट को पारित कराने के लिए मांग और कटौती प्रस्ताव के दौरान अपने सभी सदस्यों की उपस्थिति को सुनिश्चित करना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक 17 जुलाई को होने जा रही है जिसमें सदस्यों की सदन में उपस्थिति को लेकर ‘व्हिप” जारी की जा सकती है।

दिनभर की भागदौड़ के बाद इंडियन कॉफी में चाय की चुस्कियां

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल आने पर दिनभर की व्यस्तता के बावजूद न्यू मार्केट इंडियन कॉफी हाउस में चाय पर समय गुजारा. सिंधिया को कॉफी हाउस में देखकर वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे उनके साथ सेल्फी लेने से नहीं रोक पाय. सिंधिया ने एक मराठी भाषण नवविवाहिता एकता गायकवाड इसे मराठी में उसके हालचाल पूछे.

सिंधिया की चिंता, सात सप्ताह हो गए अब जल्द हो कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहां है कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा दिए 7 महीना हो गया अब जल्दी से जल्दी फैसला होना चाहिए. सिंधिया ने कहा की कार्यसमिति संयुक्त रूप से इस पर फैसला लेगी. उन्होंने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कहा कि इस पर गहन मंथन होना चाहिए. सिंधिया ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए कहां कि मेरे से भी गलतियां हुई होंगी तभी मैं हारा.

विधानसभा के नए विधायकों को प्रबोधन कार्यक्रम में ट्रेनिंग

मध्यप्रदेश विधानसभा में पहली बार जीतकर पहुंचे 90 विधायकों को संसदीय परंपराओं और नियमों के बारे मेें भलीभांति परिचित कराने विस सचिवालय द्वारा दो दिन का प्रबोधन कार्यक्रम 6-7 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है।

मानव विकास की खराब स्थिति पर वित्त आयोग ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि अब वित्त आयोग को केन्द्र और राज्य के संबंधों से परे जाकर अंतर्राज्यीय समानता लाने की दिशा में भी सोचना होगा। उन्होंने गुरुवार को राज्य मंत्रालय में 15वें वित्त आयोग के समक्ष अपने विचार रखते हुए आयोग से को-ऑपरेटिव संघीय व्यवस्था को गतिशील बनाने नये तरीके से परिभाषित करने की अपेक्षा की। आयोग ने मानव विकास की खराब स्थिति पर चिंता भी जताई।

पुष्पेंद्र अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बने

भोपाल के पुष्पेंद्र सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह ने पुष्पेंद्रसिंह की नियुक्ति की है।

बैंंकों से 1050 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई के 12 राज्यों के 48 ठिकानों पर छापे

देशभर में बैंकों के साथ धोखाधडी कर उन्हें चूना लगाने वाले लोगों के खिलाफ सीबीआई ने एकसाथ 14 मामले दर्ज कर छापे मारे। मंगलवार को देशभर के 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 48 ठिकानों पर छापे मारे गए। भोपाल सहित दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़,लुधियाना, वलसाड, ठाणे, पुणे, पलानी, गया, गुड़गांव, सिलवासा, भवानीगढ़ जैसे शहरों में सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। इन सभी मामलों में करीब 1050 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है जिसमें निजी लोगों ने कंपनियों व फर्मों के माध्यम से बैंकों की राशि नहीं चुकाई।

दिल्ली में अब सिंधिया की राजनीति डिफेंस कॉलोनी से चलेगी

मध्यप्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता और सिंधिया राजघराने के मुखिया पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव दिल्ली के अपने 33 साल पुराने सरकारी ठिकाने 27 सफदर जंग रोड को 10 दिन में पूरी तरह से छोड़ देंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी बंगले में अपनी किशोरावस्था में कदम रखा था और यहीं वे जवान होकर संसद तक पहुंचे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today