Category Archives: अन्य

दिग्विजय सिंह के भाजपा-बजरंग दल पर पाकिस्तान की जासूसी के आरोपों से मचा बवाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भिंड के सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा में यह कहा कि भाजपा और बजरंग दल आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। उन्होंने अपने अंदाज में कहा जितने भी पाकिस्तान की जासूसी करते पाए गए हैं। इसके बाद मुस्कुराहट फैलाते हुए रुक कर कहा बजरंग दल-भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। मीडिया ने इस बीच दूसरा सवाल करने की कोशिश की लेकिन वे बीच में रोकते हुए बोले एक बात और बताऊं पाकिस्तान के लिए मुसलमान जासूसी कम कर रहे हैं, गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं।

माखनलाल विवि के पूर्व कुलपति कुठियाला चार तक भगौड़ा ही कहलाएंगे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवंं सचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला के भगौड़ा घोषित होने के बाद शनिवार को उनकी संपत्ति कुर्की के आदेश को लेकर सुनवाई नहीं हो सकी। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने अपनी तरफ से जवाब पेश कर दिया जिसमें उनके भागने की आशंका जताई गई है और कुर्की की कार्रवाई का आदेश पारित करने का आग्रह किया है।

आरबीआई ने जारी की प्रतिबंधित गैर-बैंकिंग संस्थाओं की सूची

रिजर्व बैंक आँफ इंडिया ने 23 प्रतिबंधित गैर बैकिंग संस्थाओं की सूची जारी की है। सभी लोगों को सलाह दी है कि वे ऐसी प्रतिबंधित गैर बैंकिंग सस्थाओं के साथ बैंकिंग नहीं करें और धन जमा नहीं करें। आरबीआई ने वेबसाइट पर ऐसी गैर बैंकिंग संस्थाओं की सूची जारी की है। इन संस्थाओं को वित्तीय व्यापार करने से प्रतिबंधित किया है।

कुठियाला से साढ़े छह घंटे पूछताछ, कई सवालों में उलझे, 11 को फिर बुलाया

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला एफआईआर दर्ज होने के करीब साढ़े चार महीने बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में बयान दर्ज कराने पहुंचे। उनसे करीब साढ़े छह घंटे तक चली पूछताछ में विवेचनाधिकारी ने दर्जनों सवाल पूछे। कई सवालों में वे ऐसे उलझे कि उन्होंने दस्तावेजों और नियमों की किताबें देखे बिना बताने में असमर्थता जताई तो उन्हें एकबार फिर 11 सितंबर की तारीख दी गई है। साढ़े छह घंटे में उनसे केवल दस मिनिट का खाने का ब्रेक दिया गया और शेष समय उनके वकील के सामने उनसे पूछताछ की जाती रही।

अजय सिंह के पीसीसी अध्यक्ष की मांग करने जुटे विधायक

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर दिग्गज नेता अचानक दो दिन से सक्रिय हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम तेजी से चर्चा में आते ही दिग्विजय सिंह और अन्य नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का शिवाजी नगर स्थित सी 19 आवास कांग्रेस राजनीति का केंद्र बिंदु बन गया है। हालांकि अजय सिंह ने साफतौर पर इनकार कर दिया है कि वे किसी भी दौड़ में शामिल नहीं है और सोनिया गांधी मध्यप्रदेश के सभी नेताओं से वाकिफ हैं। पीसीसी अध्यक्ष कौन होगा, यह उनका कार्यक्षेत्र है। जो भी अध्यक्ष बनेगा वे संगठन के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे।

आईपीएस एसोसिएशन ने भोपाल-इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

मध्यप्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मंगलवार को मुलाकात कर मांग की है कि भोपाल और इंदौर में जल्द से जल्द पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय यादव और अन्य सदस्यों ने सीएम से कहा कि देशभर के 65 सिटी में यह व्यवस्था लागू है लेकिन मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्य में भोपाल-इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी होने के बाद भी यह व्यवस्था लागू नहीं है। इसकी इन शहरों में बेहद आवश्यकता है।

मध्यप्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद का गठन

राज्य शासन ने उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद का गठन किया है। इसके तहत अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव को परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में आईटीआई-पॉलीटेक्निक खोलें: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार को नक्सल प्रभावित इलाकों में आईटीआई-पॉलीटेक्निक खोलने का सुझाव दिया है जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें और वे उग्रवाद की विचारधारा से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने अनूपपुर, उमरिया और डिंडौरी जिलों को भी नक्सल प्रभावित जिलों की श्रेणी में शामिल करने का आग्रह किया।

जेटली का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली निगमबोध घाट पर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में जेटली की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजन और नेताओं ने निगमबोध घाट पर उन्हें आखिरी विदाई दी।

पूर्व वित्त मंत्री जेटली का निधन, कमलनाथ ने पुष्पचक्र अर्पित किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को 67 साल की उम्र में एम्स दिल्ली में निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और शनिवार को मध्यान्ह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today