Category Archives: अन्य

युवाओं में लोकप्रिय पटवारी फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से अलंकृत

प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी को केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवार्ड से अलंकृत किया।

सीबीआई ने बैंक फ्रॉड के 35 मामलों में 169 शहरों में छापे मारे

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक से फ्रॉड करने वाले लोगों और कंपनियों पर देशभर में 14 राज्यों के 169 शहरों में कार्रवाई की। मध्यप्रदेश में भोपाल व मुरैना में मारे गए छापों में करीब 1466 करोड़ से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी का मामला खुला। मुरैना में तो छापे में 65 लाख की नकद राशि मिली जिसे आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर खरीफ वर्ष 2019-20 में किसानों के हित में समर्थन मूल्य को बढ़ाकर रूपए 2500 प्रति क्विंटल करने एवं यदि किसी परिस्थिति के कारण भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में इस अनुरूप वृद्धि किया जाना संभव नहीं हो तो राज्य सरकार को इस मूल्य पर धान उपार्जित करने की सहमति प्रदान करने अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने साथ ही एफसीआई में 32 लाख मेट्रिक टन चावल उपार्जन की अनुमति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को अतिशीघ्र प्रसारित करने का अनुरोध किया है।

झालानी, तिर्की, प्रवीर कृष्णा और चतुर्वेदी सेक्रेटरी स्तर पर इंपैनल्ड

केंद्र सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों को सेक्रेटरी स्तर पर इंपैनल्ड किया है।इनमें मध्य प्रदेश के 4 अधिकारी मनोज झालानी, अजय तिर्की, प्रवीर कृष्णा और राजेश कुमार चतुर्वेदी शामिल है।

मंगू सिंह ने साझा किये दिल्ली मेट्रो के अनुभव

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने आज यहाँ दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध संचालक डॉ. मंगू सिंह से भोज और इंदौर मेट्रो रेल के संबंध में चर्चा की। बैठक में डॉ. मंगू सिंह ने दिल्ली मेट्रो के अनुभवों को साझा किया।

मप्र हाईकोर्ट के जज माहेश्वरी आंध्रप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश बने

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी को आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राज्यों को प्रोत्साहन देने की भूमिका निभाए केन्द्र: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और नीतियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से राज्यों का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए केन्‍द्र प्रोत्साहन देने की भूमिका निभाए और केन्द्रीय योजनाओं में राज्यों की हिस्सेदारी को बढ़ाए।

राजा भोज के नाम पर मेट्रो रेल परियोजना: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करने के बाद परियोजना का नामकरण राजा भोज के नाम से ‘भोज मेट्रो रेल’ करने की घोषणा की। उन्होने कहा कि शहरों को सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उनका विस्तारीकरण बुनियादी सुविधाओं के साथ हो।

रेरा द्वारा सृष्टि सीबीडी प्रोजेक्ट का पंजीयन निरस्त

म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने सम्प्रवर्तक दीपमाला इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. (गैमन) के भोपाल के सृष्टि सीबीडी प्रोजेक्ट का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही रेरा अधिनियम की धारा-8 के अंतर्गत  प्राधिकरण ने राज्य शासन को शासकीय ऐजेंसी को अधिकृत कर वर्तमान प्रोजेक्ट के शेष कार्यो को पूरा करने के लिये प्रस्तावित किया है।

अति-वृष्टि-बाढ़ से प्रदेश को अब तक 11906 करोड़ की क्षति

मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती ने निर्देश दिए हैं कि, प्रदेश में अति-वृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी सभी विभाग 24 सितम्बर तक राहत आयुक्त को सौंप दें। प्रदेश के 52 में से 36 जिलों में क्षति बहुत अधिक हुई है। उन्होंने कहा कि राहत पहुँचाने, आगामी रबी फसल के संधारण और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केन्द्रीय सहायता की तत्काल आवश्यकता है। \

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today