Category Archives: अन्य

मंत्रिमंडल विस्तार दो दिन में होने के संकेत

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को अब विराम लगने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली पहुंचने के बाद घटे घटनाक्रम से दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के बाद उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने से यह संभावना प्रबल हुई है।

PM के नेतृत्व में टीम इंडिया कोरोना से जंग जल्दी जीतेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना के संबंध में आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ ली गई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि, संकल्पशक्ति तथा उनके कुशल नेतृत्व में टीम इंडिया कोरोना के विरूद्ध जंग में शीघ्र जीत हासिल करेगी। प्रधानमंत्री ने संघीय ढांचे के सम्मान और गरिमा के अनुरूप निरंतर राज्यों के साथ संवाद एवं समन्वय करके देश में कोरोना के विरूद्ध इतनी सशक्त रणनीति लागू की है, जिससे हमने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पाया है। गृह विभाग की एडवायजरी राज्यों के लिए अत्यंत स्पष्ट और उपयोगी होती है।

राज्यपाल को दी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की बधाई

राज्यपाल लालजी टंडन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्म-दिन की शुभकामनाएँ और बधाई दी है।

मोदी ने मध्यप्रदेश के नवाचारों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों में कोरोना की स्थिति की जानकारी लेते हुए आज मुख्यमंत्रियों से संवाद करते हुए कहा कि सामूहिकता में शक्ति होती है। कोरोना वायरस को युद्ध से भी बड़ा संकट मानकर सभी राज्य पूरी क्षमता से इसका मुकाबला करें। लड़ाई दरअसल अब शुरू हो रही है। इसके लिए सभी राज्यों को तैयार रहना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी चिंता है कि ज्यादा क्षति न हो, लोग लक्ष्मण रेखा पार न करें, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भारत सरकार इस दिशा में राज्यों को पूरी सहायता कर रही है। साथ ही राज्यों के अपने प्रयास भी सराहानीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुझावों का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश में कोरोना के नियंत्रण के लिए उठाए गए कुछ विशिष्ट कदमों की प्रशंसा की।

कोरोना पर प्रधानमंत्री की देशभर के सीएम की वीडियो कांफ्रेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की।

तबलीगी जमात में शामिल 107 लोगों में से 67 चिन्हित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक में तबलीगी जमात में शामिल  लोगों को  सभी के हित में क्वारेंटाइन में रखे जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। चौहान ने निर्देश दिये कि भोपाल के अलावा अन्य जिलों से भी जमात में शामिल हुए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री प्राप्त की जाए और उसके मुताबिक एहतियाती कदम भी उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली से वापस मध्यप्रदेश पहुँचने वाले लोगों के संबंध में ऐहतियात बरतना जरूरी है।

कोरोना वायरस ड्यूटी में पांच दिन बाद घर पहुंचे डॉ. डेहरिया, सोशल मीडिया पर छाये

भोपाल जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया सोमवार को पांच दिन की ड्यूटी के बाद अपने घर पहुंचे और परिवारजन ने बाहर ही उन्हें चाय पिलाकर ड्यूटी के लिए फिर विदा कर दिया। उनकी यह तस्वीर जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तो उसकी आम आदमी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली में आप नेता मनीष सिसौदिया आदि ने सराहना की। उनके जज्बे को सलाम किया। यह वही डॉक्टर हैं जिन्हें मध्यप्रदेश सरकार ने हटा दिया था लेकिन जब उनके काम का फीडबैक लिया तो कुछ घंटे बाद ही दोबारा पदस्थ कर दिया था।

लोकसभा टीवी के आशीष जोशी पर कांट्रेक्ट बढ़ाने दो लाख मांगने की शिकायत

लोकसभा टीवी के पूर्व CEO आशीष जोशी पर एक असिस्टेंट मैनेजर डिस्ट्रिब्यूशन विवेकानंद भंडारी ने 19 फरवरी 2020 में कांट्रेक्ट बढ़ाने के लिए दो लाख रुपए मांगने की शिकायत की थी। बताया जाता है कि जोशी को असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर लोकसभा टीवी से हटा दिया गया है।

राष्ट्रपति की कोरोना वायरस संक्रमण पर वीडियो कांफ्रेंसिंग

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर पूरा देश ही नहीं विश्व चिंतित है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इसको लेकर चिंतित हैं। उन्होंने शुक्रवार को सभी राज्यों के राज्यपालों से वीडियो कांफ्रेंसिंग करने का फैसला किया। राज्यपाल लालजी टंडन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी और इस पर नियंत्रण के लिये किये जा रहे कार्यों और चिकित्सा प्रबंधों के बारे में बताया।

राज्यपाल ने शिवराज को दिलायी मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्यपाल लालजी टंडन ने शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं सुश्री उमा भारती, भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today