Category Archives: अन्य

मोइत्रा-लीना को सद्बुद्धि के लिए MLA रामेश्वर पहुंचे काली मंदिर

विधायक रामेश्वर शर्मा गुरुवार सुबह भोपाल के छोटे तालाब स्थित प्राचीन माँ काली के मंदिर में पहुँचें. यहाँ उन्होंने माँ काली का अपमान करने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा एवं फ़िल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की सदबुद्धि के लिए माँ क़ाली से प्रार्थना की.

शिकारी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा हम नहीं फसेंगे: शिवराज

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नगरीय निकाय चुनाव में त्रिकोणीय स्थिति बनने के बाद भाजपा-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी जोर लगा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशाल रोड शो के बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वहां रोड शो किया और जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकों को चेताया कि शिकारी आएगा और दाना डालेगा, जाल बिछाएगा लेकिन आपको उसमें फंसना नहीं है। यहां उम्मीदवार तो पैसे वाला है लेकिन इसके जाल में फंसना नहीं।

अब हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करेगी भाजपा, पीएम ने दिए संकेत

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक के दूसरे दिन हैदराबाद को नया नाम भाग्य नगर मिलने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए हैं। उन्होंने कार्यकारिणी में अपने संबोधन में हैदराबाद को इस नाम से पुकारते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया और कहा कि उन्होंने भाग्य नगर में ही एक भारत दिया था। राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा का यह भी एक मुद्दा हो सकता है।

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भोपाल स्टेशन से मंडल मोटरसाइकिल रैली

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मेंआज मंडल मोटरसाइकिल रैली के भोपाल स्टेशन से रवाना हुई। मोटरसाइकिल रैली भोपाल से बैरागढ़, निशातपुरा, सांची और विदिशा जाएगी।

उप राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, छह अगस्त को चुनाव

उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की अधिसूचना भारत निर्वाचन आयोग ने आज जारी कर दी। छह अगस्त को उप राष्ट्रपति का चुनाव होगा। उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

CM शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू के प्रस्तावक बने

CM शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे. CM शिवराज केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के निवास पहुंचे. मुख्यमंत्री चौहान एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने. नामांकन पत्र में प्रस्तावक के तौर पर दस्तखत किए.

बालाघाट-मंडला में घोड़े-बकरी-भेड़ के खाने लायक अनाज राशन की दुकान पर मिला

मध्यप्रदेश में केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय की एक टीम ने जुलाई-अगस्त में चार दिन बालाघाट-मंडला जिले में निरीक्षण किया जिसमें 31 गोदाम और एक राशन की दुकान से नमूने लिए थे। इनकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि जो राशन वहां मिला था, वह घोड़े, बकरी और भेड़ के खाने लायक था। मानव जीवन के लिए वह अनाज नुकसान दायक था। इस पर जब कांग्रेस ने बवाल मचाया तो सरकार के कान खड़े हुए और तुरत फुरत गुणवत्ता नियंत्रकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

प्रधानमंत्री ने की लटेरी के कृषक से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विदिशा जिले के लटेरी के कृषक श्री मुकेश शर्मा से बातचीत की। प्रधानमंत्री, रिलीज ऑफ बेनिफिट अंडर पीएम किसान एंड लांच ऑफ फांयनेशियल फैसिलिटी अंडर एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड कार्यक्रम के अवसर पर वेबकास्ट द्वारा देश के कृषक संघों से चर्चा कर रहे थे।

अमर सिंह का दिल्ली में अंतिम संस्कार

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का दिल्ली के छतरपुर में अंतिम संस्कार किया गया. अमर सिंह की दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. गौरतलब है कि अमर सिंह का सिंगापुर में 1 अगस्त को निधन हो गया था. रविवार को उनका पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया था.कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उनके अंतिम संस्कार में चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे. इस मौक पर पूर्व अभिनेत्री और बीजेपी नेता जयाप्रदा भी मौजूद रहीं.

कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विकरू में एक बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर अपराधीतत्वों ने गोलियां बरसाईं जिसमें आठ पुलिस जवान शहीद हो गए। इनमें एक सीईओ बिल्होर भी शामिल हैं। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ काफी देर चली लेकिन बदमाश ऊंचे स्थान पर होने की वजह से हमलाकर फरार होने में सफल रहे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today