Category Archives: अन्य

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी में उमंग सिंघार को लिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई हैं। इनमें से हिमाचल प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विधायक उमंग सिंघार को शामिल किया है।

चौहान ने आतंकी संगठन सिमी को जड़ से उखाड़ फेंका: शाह

केन्द्रीय गृह अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सिमी जैसे आतंकी संगठन को मध्यप्रदेश की धरती से उखाड़कर फेंक दिया है। शिवराज सरकार ने नक्सलवाद, माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने में बिल्कुल भी कौताही नहीं बरती है। केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा  कि लगातार दो डिजिट में कृषि के क्षेत्र में जीडीपी का होना श्री चौहान के परिश्रम की पराकाष्ठा है।

पीएम मोदी ने सहकारी संघवाद की भावना को मजबूती का काम कियाः अमित शाह

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूती देने का काम किया है। वे आठ सालसे देश में टीम इंडिया की अवधारण पर काम कर रहे हैं और इसे उन्होंने चरितार्थ भी किया है।

अमित शाह का दौरा प्रदेश के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगाः सीएम चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। उनका यह दौरा मध्य प्रदेश की प्रगति और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

गालीबाज त्यागी के बाद गालीबाज भाव्या का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

नोएडा के 126 सेक्टर में एक महिला गालीबाज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दो वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों को गालियां दे रही है औऱ एक की वर्दी ही फाड़ दी। इस महिला को पुलिस ने बाद में कई धाराओं में गिरफ्तार कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम गीता का निधन

केंद्रीय कृषि मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम गीता का आकस्मिक निधन हो गया। वे मूलतः मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी थी लेकिन 2000 में प्रदेश के बंटवारे के बाद उनका कैडर परिवर्तन हो गया था.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को देश छोड़ने पर रोक

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ सीबीआई जांच के चलते अब उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। अब उनके देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी गई है।

भोपाल में बनेगा देश का पहला क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

भोपाल में देश के पहले क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (क्षेत्रीय एनसीडीसी) की स्थापना की जायेगी। क्षेत्रीय एनसीडीसी केंद्र के लिए भूमि आवंटन के सम्बंध में बैठक की गयी।

दुर्गावती प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ कमल पटेल ने किया माल्यार्पण

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के साथ किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने छिन्दवाड़ा शहर के खजरी रोड पर स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री और मंत्री कमल पटेल ने वहां इस दौरान सौसर में स्थित जामसावली हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि खुशहाली के साथ किसानों के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात छिंदवाड़ा की तहसील सौसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भाजपा नहीं क्रॉस वोटिंग करने वालों पर ध्यान देंः मिश्रा

भाजपा नेता और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर हमला बोला कि वे भाजपा की तरफ ध्यान देने के बजाय अपने विधायकों पर ध्यान दें। वे क्रॉस वोटिंग कर देते हैं और उन वे ध्यान देते नहीं हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today