Category Archives: अन्य

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पाई: वीडी शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आजाद ने कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पाई है। देश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है।

शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार के लिए समन्वित प्रयास जरूरी: गौतम

कनाडा के हैलीफेक्स में 65वीं कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कई सत्रों में हिस्सा लिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार के लिए समन्वित प्रयास जरूरी बताए।

प्रेसिडेंट कप कराटे प्रतियोगिता में मप्र टीम को 75 मैडल

द्वितीय प्रेसिडेंट कप राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम को 75 पदक मिले हैं। टीम को उपविजेता का खिताब दिया गया है। विजेता राजस्थान की टीम रही है।

दिल्ली में आप के खोखा तो भाजपा के सिसौदिया इस्तीफे के नारे

शराब नीति को लेकर दिल्ली में आप नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। आप ने आज जहां खोखा-खोखा के नारे लगाए तो भाजपा ने सिसौदिया के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन किया।

नोएडा का ट्विन टॉवर साढ़े तीन हजार किलो विस्फोट से ढहाया जाएगा

देश में पहली बार कोई 32 मंजिला भवन को गिराने की कार्रवाई रविवार को नोएडा में की जा रही है। साढ़े तीन हजार किलोग्राम से ज्यादा के विस्फोटक से नोएडा के ट्विन टॉवर को गिराया जाएगा जिसके लिए आसपास के रहवासी बहुमंजिला इमारतों व अन्य लोग भवनों में रहने वाले लोगों को रविवार को पूरे दिनभर अपने घर से दूर रहना होगा।

आप का नया आरोप, छह विधायक को तोड़ने की कोशिश, संपर्क में नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई लेकिन इसमें शामिल होने के लिए जब विधायकों से संपर्क किया गया तो छह विधायकों से संपर्क नहीं हुआ। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर फिर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन हेतु इग्नू शिक्षकों को करेगा प्रशिक्षित

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  भारत के 15 लाख अध्यापकों को राष्ट्रीय  शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में उच्च शिक्षा से जुड़े हुए शिक्षकों को  प्रशिक्षित करने का दायित्व  भारत सरकार द्वारा  सौंपा गया है। इस क्रम  में इग्नू ने एक “प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम” महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के शिक्षाओं के लिये विकसित किया है  जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  के क्रियान्वन के सम्बन्ध में शिक्षाओं को प्रशिक्षित करेगा।  

पितृपक्ष में रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति- के मध्य सात स्पेशल ट्रेन

पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों के पिंडदान व तर्पण के लिए गया जाते हैं और इसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। भोपाल से जाने वाले यात्रियों के लिए रानी कमलापति से गया के लिए सात विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

अतिवृष्टि के कारण बाढ़-जल भराव को लेकर सीएम की पीएम से चर्चा

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण अतिवृष्टि की परिस्थितियां बनने और बाढ़-जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज सुबह फोन पर चर्चा की। सीएम ने सोमवार और मंगलवार को अपने द्वारा किए गए बाढ़ व जलभराव क्षेत्रों के दौरों में देखी क्षति के बारे में बताया।

बिहार में राजनीति, विधानसभा में शक्ति परीक्षण, सीबीआई के छापे

बिहार में पिछले दिनों भाजपा से अलग होकर नीतिश कुमार द्वारा राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर बनाई गई नई सरकार के बाद आज राजनीति तेज हो गई। एक तरफ जहां नीतिश कुमार शक्ति परीक्षण के लिए विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो विधानसभा अध्यक्ष ने लंबे भाषण के बाद इस्तीफा दिया। वहीं सीबीआई ने राजद के चार नेताओं के खिलाफ एकसाथ छापे मारी की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today