Category Archives: अन्य

सीएम का पीएम मोदी के जन्मदिन से केंद्र-राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का अभियान चलाने का ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से केंद्र और राज्य सरकारों की फ्लैगशिप योजनाओं के विशेष अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें इन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों में से किसी के भी वंचित नहीं रहने का ध्यान रखा जाएगा।

सीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद सीएम चौहान की उनसे यह पहले सौजन्य मुलाकात है। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी दिल्ली में मिले।

आजाद ने कहा दूसरे दलों के विधायकों को अपने साथ कर राज्यसभा में जीतते रहे

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्हें पार्टी राज्यसभा नहीं भेजा बल्कि जम्मू कश्मीर से उन्होंने कांग्रेस को राज्यसभा की सीटें दिलाई। कांग्रेस के पास जब वहां पर्याप्त विधायक संख्या नहीं थी तब उन्होंने कांग्रेस के खाते में राज्यसभा की सीटें दिलाई हैं।

भाजपा ने कहा क्लास रूम बनाने में भ्रष्टाचार तो आप आज ला रही विश्वास प्रस्ताव

दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच संग्राम जारी है। भाजपा ने अब आबकारी नीति के बाद अब शिक्षा घोटाले पर केजरीवाल सरकार को घेरा है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पर सरकारी स्कूलों में नए क्लास रूम बनाने में 500 करोड़ रुपए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं, आप सरकार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव ला रही है।

नोएडा की ट्विन टॉवर गिराई गई, धूल का गुबार उठा

भ्रष्टाचार की वजह से विवादों में आई नोएडा की ट्विन टॉवर 32 मंजिल की बिल्डिंग को आज ढाई बजे गिरा दिया गया। इसके चंद सैकंड में गिरते ही धुल का गुबार उठा और आसपास धूल के बादल छा गए। आसपास की कई बिल्डिंग तक धूल पहुंची और काफी देर तक इसका असर रहा। हालांकि धूल के गुबार को नीचे बैठाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद से छिड़काव किया गया।

पीएम मोदी ने मन की बात में इंदौर, दतिया और मंडला की चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में मेरा बच्चा अभियान में मध्य प्रदेश के दतिया जिले में किए गए प्रयोग की सराहना की। कुपोषण के लिए दतिया जिले में संगीत का सहारा लिए जाने को अच्छा प्रयास बताया। मंडला जिले के अमृत सरोवर को भी पीएम ने अपने मन की बात कार्यक्रम में अच्छी पहल बताया तो इंदौर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में इंदौर में ह्यूमन चैन से भारत का नक्शा बनाए जाने को सराहा गया।

नोएडा के ट्विन टॉवर आज दोपहर ढाई बजे बन जाएंगे इतिहास

उत्तर प्रदेश के नोएडा के ट्विन टॉवर को आज दोपहर ढाई बजे जमींदोज कर दिया जाएगा। इसे इतिहास में तब्दील करने के लिए मुंबई और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक कर इमारतों को ढहाने वाली कंपनियों ने इसकी तैयारियों को अंजाम दे दिया है। इसके आसपास के लोगों को उऩके घरों से अलग कर दिया गया है और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

जस्टिस उदय उमेश ललित ने 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

जस्टिस उदय उमेश ललित ने आज भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पद की शपथ दिलाई।

गुलाम नबी आजाद बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के शुक्रवार को इस्तीफे के बाद अब जम्मू-कश्मीर में नई राजनीतिक पार्टी का जन्म होने की संभावना बढ़ गई है। आजाद ने अपनी नई पार्टी बनाने के संकेत भी दिए हैं। यह संभावना बताई जा रही है कि आजाद भाजपा के सहयोगी दल के रूप में नई पार्टी बनाएंगे।

दिल्ली में जारी है राजनीतिक घमासान, भाजपा हमलावर

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का हमला लगातार जारी है। भाजपा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विधानसभा का मॉक सत्र चला रही है तो पदयात्रा भी निकाल रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today