Category Archives: अन्य

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का देवलोक गमन, जाने कब मिली थी शंकराचार्य की उपाधि

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपनंदजी सरस्वती महाराज का आज निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। नौ साल की उम्र में घर छोड़कर धर्म की यात्राएं शुरू कर दी थीं। उऩ्होंने काशी में वेद-शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने 1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिया था। वे उस दौरान जेल भी गए।

जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जबलपुर-कोयंबटूर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को चलाने की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन साप्ताहिक है और अब इसे जनवरी तक चलाया जाएगा।

दिल्ली के आजाद मार्केट की चार मंजिल बिल्डिंग गिरी, तीन की मौत

दिल्ली के घनी बस्ती में स्थित आजाद मार्केट की चार मंजिल की एक बिल्डिंग आज सुबह अचानक गिर गई जिसमें कई मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत होने की पुष्टि की गई और चार को अस्पताल भेजा गया है। कुछ अन्य के मलबे में दबे की बातें कही जा रही हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव कार्य चल रहे हैं।

पिंडदान करने जाने वालों के लिए गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान एवं तर्पण करने के लिए गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से रानी कमलापति-गया के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं। गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया के बीच चार ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01660 गया-रानी कमलापति के बीच तीन ट्रिप में यात्रियों को जाएगी और वापस लौटेगी। इसमें 17 कोच होंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए एआईसीसी प्रभारी जयप्रकाश बने, जानिये कौन हैं जेपी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश के लिए जयप्रकाश अग्रवाल के रूप में नया प्रभारी दिया है। अग्रवाल का एआईसीसी में प्रभारी बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश पहला राज्य है और उनके प्रभारी बनाए जाने की सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर दी। मुकुल वासनिक, मध्य प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद अपने पूरे कार्यकाल में कुछेक मर्तबा ही प्रदेश में आए और एआईसीसी या पीसीसी के कार्यक्रमों को लेकर बैठकें कीं। नगरीय निकाय चुनाव या पंचायत चुनाव में उन्होंने विशेष रूचि नहीं ली थी।

झारखंड सीएम के भाई एमएलए बसंत दिल्ली से लाते हैं गारमेंट्स

राजनेताओं के बेतुके बयान चर्चा में रहते हैं जिन्हें या तो वे जानबूझकर चर्चा में बने रहने के लिए देते हैं या फिर मीडिया को गंभीरता से नहीं लेकर कुछ भी बोल देते हैं। इन दिनों झारखंड की चर्चा जोरों पर है क्योंकि सीएम हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग ने अयोग्य करार दिया है औऱ उनके मामले में राज्यपाल को फैसला लेना है तो दुमका में एक युवती को एकतरफा प्रेम करने वाले युवक द्वारा घर में जिंदा जला कर मार देने की खबरों से सुर्खियों में है। दुमका के ही विधायक और सीएम के भाई बसंत ने बेतुका बयान देकर फिर अपने आपको सुर्खियों में रखा है।

भोपाल का युवक गोवा में दुग्धसागर फॉल में गिरा, तीन दिन बाद पता नहीं चला

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर का एक युवक गोवा के दुग्धसागर फॉल में गिर गया जिसका तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन द्वारा उसकी तलाशी के लिए प्रयास किया जा रहा है। युवक के परिजनों ने मध्य प्रदेश सरकार से मदद की मांग की है।

दिल्ली में बिना आतिशबाजी की दीपावली मनेगी

दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है और इस बार भी दिल्ली की दीपावली में आतिशबाजी नहीं हो सकेगी। साथ ही 2023 के स्वागत के दौरान भी लोग आतिशबाजी नहीं कर सकगेंगे। सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जामिया यूनिवर्सिटी में आरएसएस के खिलाफ लगाए गए नारे, जानिये क्यों लगे नारे

दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ आज नारेबाजी की गई। आरएसएस की कब्र बनाने के नारे लगाए गए और सफूरा जरगर का प्रवेश निरस्त किए जाने का विरोध किया गया।

छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड में इनकम टैक्स छापे

देशभर में आज इनकम टैक्स ने एकसाथ छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश राज्यों में छापे मारे की। आयकर के इन छापों में राजनीतिक फंडिंग की बात सामने आई है जिसको लेकर आज सुबह से देश के करीब 50 ठिकानों पर छापे मारे गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today