Category Archives: अन्य

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कूनो प्रवास पर श्योपुर के कुपोषण को मिटाने घोषणा करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 71वें जन्मदिन के मौके पर भारत से लुप्त हो गए चीतों के नामीबिया से पुनर्विस्थापन के लिए लाए जा रहे आठ चीतों को कून राष्ट्रीय उद्यान के बाड़े में जोड़ेंगे। इसको लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है और मांग की है कि कून श्योपुर जिले में जो अति कुपोषित जिला है और उन्होंने मांग की है कि आप यहां जिले को कुपोषण से मुक्ति के लिए कोई बड़ी घोषणा जरूर करें।

जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉंड्रिंग में तीसरा समन, आज दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

धोखाधड़ी के मामलों में फंसे सुकेश चंद्रशेखर की मित्र और उनसे महंगे गिफ्ट लेने वाली मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की ईओडब्ल्यू पुलिस ने एकबार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ के लिए उन्हें तीसरा समन जारी किया गया था और आज उनसे पूछताछ होना है।

आठ कोल माइंस का ई-ऑक्शन, मध्य प्रदेश की भी एक माइंस की निविदा

देश की आठ कोल माइंस का आज इ-ऑक्शन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की भी एक कोल माइंस की निविदा हुई। मध्य प्रदेश की बांधा उत्तर की कोल माइंस में जियोलॉजिकल रिजर्व 500 मिलियन टन बताया गया है।

बिलाबांग स्कूल की छात्रा मामले में स्कूल शिक्षा विभाग का एक्शन, जांच दल गठित

बिलाबांग हाई इंटनेशनल स्कूल की नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आज मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। अपर संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक का जांच दल बनाकर एक सप्ताह में उनसे चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पुलिस द्वारा एफआईआर के बाद जांच की जा रही है।

सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक व्हीकल शो रूम में आग, आठ मरे

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के शो रूम में रात को आग लग गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया और मृतक के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायत देने का ऐलान किया है।

एमपी के तीर्थयात्रियों को पुरी-गंगासागर, कामाख्या मंदिर के दर्शन कराएगी IRCTC

मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा पुरी, गंगासागर तथा कामाख्या मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। नौ रात और दस दिन के इस टूर के लिए इंदौर, रानी कमलापति औऱ जबलपुर स्टेशन से तीर्थ यात्रियों को ट्रेन मिलेगी।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी होंगे अविमुक्तेश्वरानंद-सदानंदजी

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देवलोकगमन के बाद आज उनके उत्तराधिकारियों की घोषणा कर दी गई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी सदानंद सरस्वती को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी का उत्तराधिकारी बनाया गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिषपीठ बद्रीनाथ और स्वामी सदानंद सरस्वती द्वारका शारदा पीठ के उत्तराधिकारी होंगे।

पितृपक्ष में गया जाने वाली स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला

पितृपक्ष के कारण इन दिनों गया जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में दो दिन के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

चीता को लाकर कूनो में छोड़ने के पहले कैसे हुआ स्थल चयन, जानिये

नामीबिया से भारत लाए जाने वाले चीतों को किस अभ्यारण्य में छोड़ा जाए, यह बहुत मुश्किल सवाल था। इसके लिए भारतीय वन्य जीव संस्थान को जिम्मेदारी दी गई और तमाम जगह टीमों ने पहुंचकर अध्ययन किया। दस स्थानों के सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क का चयन हुआ जिसे चीता के रहवास के लिए उपयुक्त माना गया।

कूनो पार्क में 174 पक्षियों की प्रजाति के बीच चीता की आमद के पहले तैयारियां, ये वीआईपी पहुंचे आज

श्योपुर का कूनो नेशनल पार्क जिन 174 प्रजातियों के पक्षियों की शरणगाह है, उनमें 12 ऐसे पक्षी हैं जो दुलर्भ श्रेणी में मानी जाती हैं। अब भारत के लिए दुलर्भ चीता भी यहां 72 साल बाद दोबारा आमद दे रहा है और इन्हें 12 दुलर्भ श्रेणी के पक्षियों की पनाह मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को चीता कूनो में खुद पीएम छोड़ेंगे। इस ऐतिहासिक दिन के छह दिन पहले कूनो नेशनल पार्क में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और वन्यप्राणी एक्सपर्ट से लेकर सरकारी अफसरों की यहां आवाजाही बनी हुई है। आज केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा भी तैयारियों को देखने पहुंचे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today