Category Archives: अन्य

PFI के खिलाफ देश में छापे, इंदौर-उज्जैन में चार सहित 106 गिरफ्तार, आज केरल बंद

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ गुरुवार को देशभर में नेशनल इवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापे मारी दी। दिल्ली से पीएफआई के अध्यक्ष परवेज अहमद को हिरासत में भी लिया गया। छापे में करीब 106 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मध्य प्रदेश में ATS ने कारवाई की और चार को गिरफ्तार किया. आज इस छापे मारी के खिलाफ केरल बंद का आव्हान किया गया है।

प्राथमिक सहकारी समिति स्तर पर अपमिश्रित दूध को न करें प्रोत्साहित: बामरा

सभी संघ प्रतिनिधि प्राथमिक सहकारी समिति स्तर पर अपमिश्रित दूध को किसी भी परिस्थिति में प्रोत्साहित न करें, ताकि दुग्ध संघ की छवि के साथ-साथ सांची ब्रांड की छवि को यथावत बनाए रखा जा सके। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, एम्स में अंतिम सांस ली

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का आज सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे और करीब 42 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। करीब एक महीने पहले उनके निधन की अफवाह भी फैली थी लेकिन इसके बाद वे रिकवर कर रहे थे। मगर आज सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए थरूर-गहलोत मैदान में होंगे, समीकरण सामने आए

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब दो चेहरे सामने आते दिखाई दे रहे हैं जिनमें शशि थरूर और अशोक गहलोत के नाम सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के आगे आने से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के समीकरण सामने आते दिखाई दे रहे हैं और इस बार गैर गांधी परिवार का अध्यक्ष एकबार फिर बनने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के इस शहर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, गृह मंत्री ने ऐसी चेतावनी दी

मध्य प्रदेश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की एक घटना सामने आई है तो वहीं एक अन्य शहर में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत पर नारे लिखे गए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन लोगों को चेताया है कि मध्य प्रदेश में किसी भी विदेश के जिंदाबाद के नारे नहीं लगेंगे, नारे लगेंगे तो भारत जिंदाबाद के ही लगेंगे।

भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह का 2023 में चुनाव लड़ने से इनकार, वीडियो वायरल

भाजपा विधायकों में सबसे ज्यादा उम्र के नागेंद्र सिंह नागौद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अब अगले चुनाव से खुद को दूर रखने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। किसी युवा को यहां से मौका दिया जाना चाहिए।

चाहे अनचाहे शहरों पर दबाव बढ़ने वाला है तो आर्थिक गतिविधियों की दिशा में सोचना होगा, महापौरों को मोदी मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापौर के राष्ट्रीय सम्मेलन में मंत्र दिया है कि चाहे अनचाहे शहरों पर दबाव बढ़न वाला है। आर्थिक गतिविधियों की दिशा में सोचने की जरूरत होगी। हर महापौर को अपने शहर के लिए किसी न किसी प्रकार की आर्थिक गतिविधि पर ध्यान देना होगा और चाहे वह पर्यटन या किसी प्रोडक्ट के लिए पहचाने जाने वाला शहर विकसित किया जाए। भोपाल के झीलों की शहर के रूप में पहचान के बारे में मोदी ने सम्मेलन में बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव दस पंचायत के बराबर वोटर करेंगे, विधायक लक्ष्मण सिंह ने यह दिया बयान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज और पूर्व सांसद व वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव नौ-दस हजार वोटर तय करेंगे। इतने वोटर दस पंचायत के होते हैं और हम तो यह मानकर चल रहे हैं कि दस पंचायत के चुनाव हैं। जो चुनाव लड़ेगा, वह लड़़े।

कांग्रेस दफ्तर की दीवार बनी जन्मदिन की बधाई वॉल

मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने और फिर सरकार गिरने के बाद अब कांग्रेस नेता 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं लेकिन यहां नेता अपनी स्तुति कराने में अभी भी लगे हैं। स्तुति के लिए सोशल मीडिया से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का इस्तेमाल हो रहा है। इन दिनों नेताओं की स्तुति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की एक दीवार जन्मदिन की बधाई वॉल बन गई है। हर नेता के जन्मदिन के एक-दो दिन पहले इस दीवार पर उनके समर्थक और उनके साथी पोस्टर की लाइन लगा देते हैं जिसमें नेताजी को जन्मदिन की बधाई होती है।

छतरपुर की रियासतकालीन लाल कड़क्का रामलीला, जानिये रामलीला कब किसने शुरू की

छतरपुर में श्री श्री 1008 श्री लाल कड़क्का रामलीला समिति का भव्य शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ 20 सितंबर से होगा। पुरानी तहसील प्रांगण में 20 सितम्बर से शुरू हो रही रामलीला की तैयारियां पिछले करीब एक माह से चल रही हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today