Category Archives: अन्य

दीपावली व छठ पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा दिवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मण्डल के हरदा, इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

झांसी-पुणे के बीच पांच अक्टूबर से छह-छह ट्रिप की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा त्योहारों की वजहसे पुणे से आने और जाने वालों की वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखकर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से पुणे के बीच पांच अक्टूबर से छह-छह ट्रिप की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन बीना, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी।

नई दिल्ली, अहमदाबाद, सीएसएमटी मुंबई रेलवे स्टेशनों का 10000 करोड़ में पुनर्विकास, जानिये क्या नया होगा

देश के तीन महानगरों नई दिल्ली स्टेशन, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है। अभी देश के 199 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास का काम चल रहा है जिनमें से 47 स्टेशनों के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं।

राजस्थान की राजनीतिक में बलि के बकरे की तलाश, जानिये आगे क्या होने के आसार

राजस्थान कांग्रेस में तूफान के पहले की शांति नजर आ रही है क्योंकि हाईकमान ने सीएम अशोक गहलोत को ऊपरी तौर पर राहत देकर फिलहाल माहौल को ठंडा किया है। मगर जयपुर में विधायक दल की बैठक के हुकूम को नहीं मानने की अनुशासनहीनता हाईकमान भुला नहीं पाएगा। अब वहां बलि के बकरे की तलाश भी शुरू हो गई है क्योंकि गहलोत समर्थक तीन विधायकों को नोटिस दे दिए गए हैं।

पीएफआई पर बैन, आतंक फैलाने- एकता को खतरा पैदा करने की गतिविधियां संचालित करने का आरोप

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उससे जुड़े आठ अन्य संगठनों को भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। इन पर पांच साल के पाबंदी लगाई गई है। इन संगठनों के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों पर विश्वभर में आतंकी घटनाओं में शामिल आतंकी संगठनों से संबंध होने का आरोप है। पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों के इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस), स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ (इंडिया (सिमी), जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) जैसे संगठनों से संबंध भी रहे हैं जिन्होंने सीरिया, अफगानिस्तान और इराक में आतंकी गतिविधियों में भाग भी लिया।

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, जानिये कौन-कौन थे जूरी में

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 के लिए मशहूर फिल्म अभिनेत्री आशा पारेश को दिया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह घोषणा की और मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 30 सितंबर को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आशा पारेश को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी।

ट्रेनों में त्योहार की वजह से वेटिंग बढ़ी, आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए

नवरात्र, दशहरा और दीपावली की वजह से इन दिनों यात्रियों की संख्या ट्रेनों में बढ़ गई है औऱ वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। रेलवे ने भोपाल से होकर जाने वाली आठ ट्रेनों में करीब एक महीने तक एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।

पीएचक्यू ने जारी किए हिरासत में आए पीएफआई के 21 सदस्यों के नाम, जानिये कौन-कहां का है

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आज पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पदाकारियों और सक्रिय सदस्यों की तलाश में जिन आठ जिलों से 21 लोगों की हिरासत में लिया है, उनकी सूची जारी की है। इन लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उनके बयानों व उनसे पास मिलने वाली सामग्री के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पीएफआई पर दूसरी बार स्ट्राइक, मध्य प्रदेश में भी 21 हिरासत में

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ देशभऱ में दूसरी बार स्ट्राइक की गई है। मध्य प्रदेश में भी पुलिस ने आठ जिलों में पीएफआई कार्यकर्ताओं की धरपकड़ की है जिसमें 21 लोगों की हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब गहलोत पिछड़े, वासनिक-वेणुगोपाल-दिग्विजय के नाम आगे हुए

राजस्थान में कांग्रेस के संकट की स्थिति के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने की संभावना कम हो गई है क्योंकि राजस्थान में सीएम पद की खींचतान में उनके रवैये से हाईकमान के निर्देशों की अवहेलना हुई है। ऐसे में अब वे दौड़ में पिछड़ते नजर आ रहे हैं और उनसे आगे मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल तथा दिग्विजय सिंह के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today