Category Archives: अन्य

अविभाज्य समग्रता ही एकात्म मानववाद है : डॉ. शर्मा

एकात्म वह इकाई है, जिसे बांटा नहीं जा सकता। मानवता का विकास एकात्मता से होता है। पश्चिमी संस्कृति मात्र चार सौ साल पुरानी है। इसलिए हमें एकात्म मानववाद का अपना दर्शन अपनाना चाहिए। एकात्म मानववाद ही भाजपा का मूल दर्शन है। व्यक्ति और समाज अलग नहीं हैं। उनकी एकात्मता व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और परमेष्टि में निहित है।

आखिरकार इंदौर के टीआई का निलंबन, वसूली के आरोपों पर कार्रवाई

इंदौर की क्राइम ब्रांच के निरीक्षक धनेंद्र सिंह भदौरिया का आखिरकार निलंबन कर दिया गया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने आज उनके निलंबन के आदेश जारी किए और निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस लाइन रखा गया है।

पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता फूलचंद वर्मा एयर एंबुलैंस से मुंबई ले जाए गए, अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा अस्वस्थ हो गए हैं। उनकी गंभीर हालत को देखकर उन्हें एयर एंबुलैंस से मुंबई ले जाया गया है। वर्मा के पुत्र हैप्पी पिता को लेकर मुंबई गए हैं और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उऩकी हालत स्थिर बनी हुई है।

भोपाल-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस के प्रस्थान समय बदला, जानिये नया समय

रेलवे की अक्टूबर से नई समय सारिणी के मुताबिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है और इसके तहत अब भोपाल-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रति सोमवार की बजाय अब हर रविवार को जाया करेगी। भोपाल स्टेशन से अब भोपाल-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रविवार को रात्रि 23.55 बजे प्रस्थान करेगी।

उमा का शराब बंदी अभियानः बंगला छोड़ा, नदी किनारे-शराब दुकानों-अहातों के सामने टेंट लगाएंगी

शराब बंदी के लिए लंबे समय से अभियान का ऐलान कर चुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एकबार फिर सात नवंबर से 14 जनवरी तक सरकारी बंगला त्यागने का ऐलान किया है। इस अवधि में वे नदी किनारे, पेड़ के नीचे, जिन शराब की दुकान या अहातों पर लोगों को आपत्ति है उनके सामने टेंट लगाकर रहेंगी। चौपाल लगाएंगी।

चंडीगढ़ में मनेगा एयरफोर्स का 90वां स्थापना दिवस, भारत की आसमानी ताकत दिखेगी

भारतीय वायुसेना का 90वां स्थापना दिवस आज है। एयरफोर्स के स्थापना दिवस को चंडीगढ़ के सुखना झील के ऊपर वायसेना के हेलीकॉप्टर, विमानों के प्रदर्शन के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें शामिल होंगे। एयरफोर्स के प्रदर्शन में मिराज से लेकर राफेल और वायुसेना के बेड़े में शामिल अन्य शक्तिशाली हेलीकॉप्टर व विमानों और अन्य संसाधनों का प्रदर्शन प्रदर्शन होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एकदिवसीय क्रिकेट मैच में हराया, सेमसन-श्रेयस-शार्दुल ने दम लगाया

भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में आज खेले गए पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में बारिश ने बाधा डाली। 40 ओवर पर पारी सीमित की गई और इसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को नौ रनों से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की ओर से संजू सेमसन, श्रेयस अय्यर औऱ शार्दुल ठाकुर ने दम लगाया लेकिन इसके बाद भारत 40 ओवर में 240 रन ही बना सका।

एलटीटी-समस्तीपुर-एलटीटी के मध्य द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य चार-चार ट्रिप द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी मण्डल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जाएगी।

भाजपा महाकाल लोक में रंगी, शिवराज से लेकर वीडी शर्मा तक ने सोशल मीडिया वॉल बदली

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार के तहत बन रहे कॉरीडोर के पहले चरण के काम के लोकापर्ण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और जैसे-जैसे लोकापर्ण की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे भाजपा महाकाल लोक में सराबोर होती जा रही है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर प्रदेश भाजपा के प्रमुख वीडी शर्मा ने अपनी वॉल को बदलकर महाकाल लोक में रंग लिया है।

अमेरिका में भारतीयों पर कहर, अगवा किए गए चार भारतीयों के शव मिले तो एक छात्र की हत्या

अमेरिका में भारतीय लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कैलिफोर्निया में एक ही परिवार के चार लोगों के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। वहीं, अमेरिका के ही इंडियाना एक भारतीय छात्र की भी हत्या हो गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today