Category Archives: अन्य

रिटायर्ड आईएएस राजेश बहुगुणा की फेसबुक वॉल पर बॉस की पसंद पर कमेंट, पढ़िये क्या लिखा

सरकारी सेवा में रहने तक अधिकारी बंधा हुआ महसूस करता है और रिटायरमेंट के बाद उसके स्वाभिमानी विचार खुलकर बाहर आने लगते हैं। एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश बहुगुणा भी इन दिनों कुछ ऐसे ही विचार सोशल मीडिया पर रख रहे हैं। नौकरशाही को लेकर उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर बॉस की पसंद के बारे में लिखते हुए कहा कि हरेक बॉस को विनम्र अधीनस्थ पसंद होते हैं। उन्होंने ऐसे ही एक अधिकारी और मेरी तरह उनके अधीनस्थ अधिकारी को लेकर फेसबुक में लिखा है। हालांकि उन्होंने अधिकारी बॉ़स या अपने साथी अधिकारी का नाम नहीं लिखा है। जानिये उनके बॉस और अधीनस्थ को लेकर क्या हैं विचार…..

मैनिट में घूम रहा टाइगर बकरी के चक्कर में कैद, रात 10.30 बजे के बाद पहुंचा पिंजरे तक

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में दो सप्ताह से घूम रहा टाइगर शनिवार की रात बकरी का शिकार करने पिंजरे में पहुंचा और कैद हो गया। सुबह साढ़े सात बजे वन विभाग का अमला जब पिंजरे की जांच करने पहुंचा तो टाइगर उसमें मौजूद था। इसके बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मैनिट के अधिकारियों ने उसकी पिंजरे में मौजूदगी को निरीक्षण किया। जब पिंजरे को ताला लगाया जा रहा था तो टाइगर की दहाड़ से मैनिट गूंज उठा।

विवेक अग्निहोत्री की पुस्तक “लाल बहादुर शास्त्री मृत्यु या हत्या” का विमोचन

विश्वरंग के पूर्व रंग के रूप में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री लिखित ‘हू किल्ड शास्त्री’ के हिंदी अनुवाद ‘लाल बहादुर शास्त्री मृत्यु या हत्या?’ पुस्तक का भव्य विमोचन शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में किया गया।

इंदौर में टीनू सिंघवी के घर IT की टीम महाकाल लोक यात्रा टैक्सी में पहुंची, मारे छापे

कांग्रेस नेता पंकज सिंघवी और बिल्डर सुरेंद्र सिंघवी के छोटे भाई टीनू सिंघवी सहित दो चार्टर्ड एकाउंटेंट के इंदौर स्थित ठिकानों पर आयकर (IT) के छापे पड़े हैं। इसके अलावा आयकर विभाग ने भी कुछ ज्वेलर्स पर इंदौर में कार्रवाई की है। सिंघवी के यहां छापे की कार्रवाई के लिए एक टीम महाकाल लोक यात्रा की टैक्सी में पहुंची थी।

पाँच देश और पाँच प्रांत की रामलीला का मंचन 16 अक्टूबर से मंचन

भोपाल के रवींद्र भवन में श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, त्रिनिदाद और फिजी देशों सहित पांच राज्यों के कलाकारों द्वारा 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर सात दिन तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग और भारत सरकार की संस्था भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग किया जा रहा है। इसमें रामलीला के साथ लोकराग नृत्य, कठपुतली प्रदर्शन, स्वाद व्यंजन मेला का आयोजन भी होगा।

हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई के लिए पाठ्य पुस्तक तैयार, सीएम ने संदेश में जाहिर की खुशी

हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चे जन्म लेते ही अपनी मात्र भाषा सीखने लगते हैं और उनकी प्रतिभा का सहज प्रकटीकरण उनकी मातृभाषा में ही हो सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृभाषा में ही प्राथमिक और उच्च शिक्षा देने का संकल्प प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई की पाठ्यपुस्तकें तैयार होने पर सीएम चौहान सहित राज्य सरकार के विभागों, मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने अपने सोशल मीडिया की डीपी को बदलकर हिंदी में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई के प्रतीक को लगा लिया है।

शशि थरूर ने कहा चुनाव ने बता दिया कौन अपना-कौन पराया, जी-23 नेताओं पर बोले

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के एक प्रत्याशी शशि थरूर ने जी 23 के नेताओं के चुनाव कराने और अन्य मुद्दों को लेकर जिस तरह आवाज उठाई थी लेकिन अब जब अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं तो मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनमें से कई खड़े हैं, पर कहा कि इस चुनाव ने अपने और परायों की पहचान करा दी है। वे बोले कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होना, अच्छे संकेत हैं। उन्होंने भाजपा को आरएसएस का राजनीतिक चेहरा बताया।

अकेले रहने वाले वृद्धजनों पर भोपाल पुलिस से सवाल, आयोग ने मांगा जवाब

मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग ने भोपाल सहित जबलपुर, सीहोर और शाजापुर के पांच अलग-अलग मामलों में पुलिस कमिश्नर, कलेक्टरों व सीएमएचओ से जवाब मांगे हैं। भोपाल पुलिस से अकेले रहने वाले वृद्धजनों को लेकर तीन बिंदुओं के सवालों के जवाब चाहे हैं जिसमें ऐसे लोगों की जानकारी, सुरक्षा की व्यवस्था के बारे में पूछा है।

ज्वेलरी खरीदने के पहले ज्वेलर का तराजू जरूर जांच लें, नापतौल की जांच में गड़बड़ियां मिलीं

त्योहार का सीजन है और इन दिनों ज्वेलर्स पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है लेकिन आप जब भी ज्वेलरी खरीदें तो ज्वेलर का तराजू अवश्य देख लें। मध्य प्रदेश के 25 फीसदी ज्वेलर्स के तराजू सत्यापित नहीं हैं जिससे ज्वेलर कम वजन की ज्वेलरी आपको ज्यादा बताकर ठग सकता है। भोपाल के सजावट, अनुश्री से लेकर इंदौर के रिलायंस और डीबी ज्वेलर्स तक के तराजू असत्यापित पाए जाने से ग्राहकों के साथ यहां ठगी की आशंका बनी है।

हिमाचल प्रदेश में 1100 से ज्यादा ऐसे मतदाता जो 1950 से कर रहे मतदान, ऐसे मतदाताओं के बारे में जानिये

देश की आजादी के बाद से आज तक जितने भी लोकसभा, विधानसभा या नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव हुए, उनमें मतदान करने वाले मतदाता हिमाचल प्रदेश में 1100 से ज्यादा संख्या में मौजूद हैं। ये लोग अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भी अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले हैं जिनके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष इंतजाम किए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today