Category Archives: अन्य

प्रसव कराने पांच हजार लिए, मृत नवजात निकला तो एंबुलैंस नहीं दी, डिक्की में शव रखकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सरकारी डॉक्टर ने एक क्लीनिक में बुलाकर पांच हजार रुपए जिला अस्पातल में इलाज करने को कहा। पैसा लेने के बाद भी सरकारी डॉ़क्टर ने इलाज नहीं किया और दूसरे चिकित्सकों ने महिला के पेट से मृत नवजात को निकाला। पीड़ित दंपति को इसके बाद मृत नवजात गांव तक ले जाने के लिए एंबुलैंस भी नहीं दी गई तो वे बच्चे के शव को बाइक की डिक्की में रखकर कलेक्टर कार्यालय में पहुंच गए। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने घटना को लेकर बताया है कि पूरे मामले की एसडीएम से जांच कराई जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय रामलीला उत्सव का तीसरा दिनः बैले, भरतनाट्यम नृत्य से रामायण की प्रस्तुतियाँ

श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों एकाग्र सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव के तीसरे दिवस 18 अक्टूबर,2022 को लास्या आर्ट्स अकादमी (मलेशिया) द्वारा रामायणम् तथा डॉ. लता सिंह मुंशी एवं साथी भोपाल द्वारा श्रीरामकथाः भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

श्रीमहाकाल लोक दूसरे चरण के बाद श्रीमहाकाल महालोक नाम होगा, CM का ऐलान

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल कॉरीडोर के दूसरे चरण का काम होने के बाद श्री महाकाल लोक को श्री महाकाल महालोक के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के दूसरे चरण के काम का निरीक्षण किया और मेघदूत वन का भूमिपूजन करते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कॉरीडोर निर्माण के दूसरे चरण में 10वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिर को भी व्यवस्था किया जाएगा।

निष्कासित बिशप पीसी के मामले में CNI के दिल्ली मुख्यालय पर छापा, पूछताछ

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) के निष्कासित चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह (पीसी सिंह) के शिक्षण संस्थाओं के फंड में गड़बड़ियों व फीस की राशि के दुरुपयोग के मामले में आज मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सीएनआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर छापा मारा। वहां तलाशी के साथ मौजूद पदाधिकारियों से पूछताछ की।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के जीवन का मंचन

जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सोमवार को जनजातीय संग्रहालय में आयोजन किया गया। जनजातीय सामाजिक मुद्दे श्रेणी की नाटक प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के साक्षी भयड़िया व समूह ने भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के जीवन का मंचन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में 26 ने नहीं दिखाई रुचि, 476 वोट डाले गए

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज हुए मतदान में मध्य प्रदेश के 26 मतदाताओं ने रुचि नहीं दिखाई। मध्य प्रदेश के 476 मतदाताओं ने भोपाल में बनाए गए मतदान केंद्र और प्रदेश के बाहर होने की स्थिति में दूसरे स्थानों पर मतदान कर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान आज, कमलनाथ-नकुलनाथ ने वोट डाला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कमान किसके पास जाएगी, इसके लिए आज मतदान है। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में सुबह पीसीसी चीफ कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ ने मतदान किया।

रिटायर्ड डीजीपी अंसारी के खिलाफ एफआईआर, पड़ोसी के बच्चों को पीटा

मध्य प्रदेश कैडर में रहे आईपीएस अधिकारी एमडब्ल्यू अंसारी के खिलाफ भोपाल में नाबालिग बच्चों को पीटने का मामला दर्ज हुआ है। अंसारी छत्तीसगढ़ गठन के बाद छत्तीसगढ़ कैडर में चले गए थे और वे वहां से महानिदेशक रैंक से रिटायर हुए हैं। अंसारी की ओर से भी पुलिस ने एफआईआर की है।

श्रीअयोध्या की 300 वर्ष पुरानी मंडली ने किया रामायण का मंचित

भोपाल के रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर आज से अंतरराष्ट्रीय रामलीला उत्सव शुरू हुआ जिसमें श्रीअयोध्या की 300 साल पुरानी मंडली ने रामायण का मंचन किया। अवध आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती संवाद में भगवान शिव संपूर्ण रामकथा माता पार्वती को सुनाते हैं और अगला प्रसंग विश्वमोविनी स्वयंवर दिखाया गया जो नारदजी के अहंकार को बताता है। भगवान द्वारा माया के माध्यम से नारदजी के अहंकार को दूर किया गया और फिर महाराज दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म होता है। बाल्यकाल के बाद चारों राजकुमार द्वारा गुरू वशिष्ठ से शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने शस्त्र विद्या सीखने का दृश्य रामलीला में दिखाया गया। रामलीला मंचन में ऋषि विश्वामित्र के आश्रम के आसपास असुरी वृत्तियों के प्रभाव को मारीच, सुबाहू तथा ताड़का वध के माध्यम से समाप्त करते हुए दिखाया गया।

अमित शाह का पिछली सरकारों पर निशाना, कहा सांस्कृतिक विरासत खस्ता हाल किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर हवाई अड्डे के राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल का शिलान्यास करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि उनके राज करने के बाद भी भारतीय सांस्कृतिक विरासत खस्ता हाल में रही। देश में सड़क-रेल का जाल बिछा। पहले जहां 12 किलोमीटर प्रतिदिन राष्ट्रीय राजमार्ग बनते थे आज 37 किलोमीटर तो पहले एक साल में 375 किलोमीटर रेल लाइन बिछती थी तो आज 1458 किलोमीटर हर साल रेल लाइन डल रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today