Category Archives: अन्य

सीएम शिवराज ने हैदराबाद में 40 मिनिट का ध्यान किया, जानिये ध्यान में क्या दिया वचन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ हैदराबाद में सहज योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने हार्टफुलनेस ध्यान भी किया। करीब 30 मिनिट का ध्यान किया। हार्टफुलनेस केंद्र को मध्य प्रदेश में नशामुक्ति अभियान, शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष रूप से आमंत्रित किया। हार्टफुलनेस सेंटर के दाजी कमलेश भाई पटेल ने सीएम से आग्रह किया कि मध्य प्रदेश को हार्टफुलनेस राज्य बनाने की घोषणा कर देश में पहला प्रदेश बनाएं।

मध्य प्रदेश आयुर्वेद शिक्षा पर संकट, तीन सरकारी कॉलेजों की मान्यता निरस्त

मध्यप्रदेश के ज्यादातर सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता खतरे में पड़ गई है। इन कॉलेजों के पास स्टूडेंट्स तो हैं लेकिन पढ़ाने के लिए फैकल्टी नहीं है। फैकल्टी की कमी की वजह से बुरहानपुर, रीवा, जबलपुर की स्नातक की मान्यता और उज्जैन की द्रव्यगुण रचना, पीजी की मान्यता निरस्त हो गई है। इंदौर शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को सशर्त मान्यता दी गई है जबकि खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज की पीजी की मान्यता खतरे में है।

आईपीएस अधिकारी शैलेष सिंह पर प्रापर्टी हड़पने के मां के आरोप, वायरल वीडियो में गुहार

मध्य प्रदेश 1987 बैच के चर्चित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेष सिंह पर प्रापर्टी हड़पने के आरोप सामने आए हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही मां और बड़े भाई ने लगाए हैं। भाई ने पहले लिखित शिकायत की और आज उनकी मां ने वीडियो में अपने आरोपों को रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया है।

उमा भारती का खुलासा, रिटायर्ड आईएएस जुलानिया ने केन-बेतवा लिंक परियोजना में देरी की

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राधेश्याम जुलानिया को केन-बेतवा लिंक परियोजना में देरी का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि 2017 में लिंक परियोजना तैयार थी लेकिन जुलानिया के जल संसाधन विभाग में होने की वजह से प्रोजेक्ट उस समय शुरू नहीं हो सका।

हेट स्पीच में सजायाफ्ता नेताजी मोहम्मद आजम खान पांच दल से एमएलए रहे, जानिये और बहुत कुछ

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के संस्थापक मोहम्मद आजम खान के मुलायम सिंह यादव के दुनिया से जाते ही बुरे दिन आ गए हैं। उन्हें हेट स्पीच मामले में तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता निरस्त कर दी है। आजम खान यूपी के नौ बार के विधायक, एक बार लोकसभा सदस्य और एक बार राज्यसभा सदस्य रहे नेताजी के नाम अजीबो गरीब रिकॉर्ड है कि वे पांच अलग-अलग राजनीतिक दलों से विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंच चुके हैं।

नरोत्तम मिश्रा का तंज, कमलनाथ ने दिग्विजय को अध्यक्ष नहीं बनने दिया, उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी से दूर कराया

मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरुनी कलह पर भाजपा नेता और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने दिया तो दिग्विजय सिंह ने भी उन्हें पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी से दूर करा दिया है।

ईं-टेंडर घोटाले की कंपनी से जुड़े रिटायर्ड आईएएस जुलानिया के तार, लोकायुक्त में जांच शुरू

ईमानदार छवि के रूप में प्रचारित मध्य प्रदेश के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राधेश्याम जुलानिया के तार ई-टेंडर घोटाले की एक कंपनी से जुड़े हैं। ई-टेंडर घोटाले से जुड़ी कंपनी से संबद्ध एक व्यक्ति और उसके परिजनों के बैंक खातों से जुलानिया को करीब एक करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर होने के साक्ष्यों के साथ लोकायुक्त संगठन में शिकायत की गई है। अब लोकायुक्त संगठन के विधि अधिकारी ने इसमें जांच शुरू कर दी है।

दैनिक जागरण भोपाल के भाइयों का विवाद थाने तक पहुंचा, पढ़िये क्या है मामला

पैसा खून के रिश्तों को भी बिगाड़ देता है और ऐसा ही एक हाईप्रोफाइल मामला भोपाल में हुआ है। दैनिक जागरण भोपाल पत्र का संचालन करने वाले दो भाइयों के बीच पैसे को लेकर बात इतनी बढ़ गई है कि छोटे भाई, भतीजे के खिलाफ राजीव मोहन गुप्त ने एफआईआर करा दी है। अब छोटा भाई और उनका बेटा पुलिस से छिपते घूम रहे हैं।

छठ पर्व पर पुणे-दानापुर-पुणे के बीच स्पेशल ट्रेनें, चार ट्रिप संचालन

रेल प्रशासन द्वारा छठ पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-दानापुर-पुणे के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। ये ट्रेनें दो-दो ट्रिप चलेंगी। इन गाड़ियों का भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन और जबलपुर स्टॉपेज रहेगा।

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के वायरल वीडियो में भारतवंशी की पूरी तस्वीर, पढ़िये ऐसा क्या हुआ

ब्रिटिश राजनेता ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनाने के ऐलान के बाद से वहां भारतीय परंपरा औऱ संस्कृति की झलक दिखाई देने लगी है। वे बर्मिंघम पैलेस में प्रिंस से मुलाकात करने के बाद अपने भारतीय पारंपरिक त्योहार मनाना नहीं भूले। उन्होंने दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। गौमाता की पूजा के लिए उन्होंने पंडित के मंत्रोच्चारण के बीच गोवर्धन पूजा की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today