Category Archives: अन्य

पूर्व सीएम उमा भारती जुलानिया के बाद एसीएस शाह पर भड़कीं, पढ़िये शाह की कौन सी बात लगी बुरी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस महिला बाल विकास अशोक शाह की एक बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी का इजहार कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने लाड़ली लक्ष्मी दो कार्यक्रम में शाह के भाषण में एक बात भारती के दिल को चुभ गई और उन्होंने इस टिप्पणी को मातृशक्ति की छवि को खराब करने वाला बता दिया।

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलानः 1-5 दिसंबर को मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान कर दिया। वहां दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आठ दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

आठ नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण, पढ़िये वैधशाला उज्जैन के मुताबिक कहां-कैसा दिखाई देगा

छह दिन बाद देश में आठ नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा जिसकी अवधि करीब चार घंटे उन्नीस मिनिट की है। उज्जैन की वैधशाला के मुताबिक यह चंद्रग्रहण कहां और कैसा दिखाई देगा, पढ़िये विस्तार से। भोपाल में चंद्रग्रहण आंशिक दिखाई देगा।

गरीबों के अनाज में गड़बड़ी में भोपाल के कौन-कौन अफसर शामिल, पढ़िये पूरी रिपोर्ट

तमाम चेतावनियों के बाद भी गरीबों से जुड़ी सरकारी योजनाओं में लापरवाहियां थम नहीं रही हैं। भोपाल में ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजनाओं में सरकारी अफसरों की लापरवाही सामने आई है। हालांकि इसमें राज्य शासन ने एकसाथ 15 अफसरों को निलंबित कर दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के एक परिवार की इमेज बिल्डअप यात्रा, भाजपा का तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता औऱ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा कि कांग्रेस की एक परिवार की इमेज बिल्डअप यात्रा बन गई। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर कोई यात्राएं नहीं करते हैं।

गुजरात में मध्यप्रदेश पुलिस ने ”स्टेचू ऑफ यूनिटी” के समक्ष पीएम को दी सलामी

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवडि़या में आयोजित परेड में मध्यप्रदेश पुलिस के 85 सदस्यीय दल ने भी सहभागिता की। परेड की सलामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ली। लौह पुरूष सरदार वल्ल‍भ भाई पटेल की प्रतिमा ”स्टेचू ऑफ यूनिटी” स्थल पर आयोजित परेड में मध्यप्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, ओडिसा तथा तेलगांना के पुलिस दलों ने भाग लिया।

जबलपुर में डॉक्टरों ने डॉक्टरों को ऐसा पीटा पुलिस बुलाना पड़ी, पढ़िये क्या है मामला

डॉक्टरों के जाने माने संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ चिकित्सकों ने जबलपुर में अपने ही एक साथी डॉक्टर की इस कदर पिटाई की कि दूसरे लोगों ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि पुलिस कार्यक्रम स्थल के बाहर मूकदर्शक बनकर नजारा देखती रही और मामला बढ़ता देखकर डॉ़क्टरों ने आपस में समझौता कर लिया।

मोरबी हादसे में 140 से ज्यादा की मौत, पीएम ने राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में जताया दुख

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज रविवार की शाम अचानक टूट गया जिससे अब तक 132 लोगों से ज्यादा की मौत की खबर है। इस हादसे के बाद आज राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका शरीर कार्यक्रम में है लेकिन दिल मोरबी हादसे में मृत लोगों व उनके परिजनों की चिंता की वजह से वहां है। उन्होंने इस घटना पर शोक जताया।

गुजरात में केबल ब्रिज टूटा, 70 की मौत

गुजरात के मोरबी में नदी पर बना केबल ब्रिज आज शाम टूट गया जिससे 70 लोगों की मौत हो गई. यह लोग गुजराती नववर्ष औऱ रविवार होने की वजह से केवल ब्रिज पर पहुंचे थे। इस केबल ब्रिज कुछ दिन पहले ही बना था और यातायात के लिए अभी खुला था. इस पर घटना के समय करीब 500 लोग मौजूद थे. रात तक कई लोग लापता थे और उनकी तलाश की जा रही है.

मां अमृतामयी अम्मा ईश्वर का अवतार, सीएम शिवराज केरल में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने साक्षात देवी मां के दर्शन तो नहीं किए लेकिन मां यही हैं। अम्मा प्रेम, दया और करुणा की मूर्ति है। सच में अमृत है जो कई लोगों को नया जीवन दे रही हैं। आपके दर्शन कर हम धन्य हुए हैं। गरीबों के आंसू पोंछ दिए तो वही सच्ची सेवा है। गीता में कृष्ण ने कहा गया है कि जब जब सज्जन के उद्धार-कल्याण के लिए बार-बार धरती पर आऊंगा औऱ उनका एक अवतार ही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today