Category Archives: अन्य

मध्य प्रदेश में न भाजपा दुखी न कांग्रेस, दोनों जगह बांटी गई मिठाई

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं के चुनाव नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को एक-एक राज्य में मिली हार के बावजूद खुशी मनाने का मौका दिया। गुजरात की जीत ने भाजपा को हिमाचल प्रदेश में एकबार फिर सरकार नहीं बन पाने का दुख दूर कर दिया है तो गुजरात में चारों खाने चित होने का दुख कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में बहुमत के आंकड़े के साथ सरकार बनाने का मौका मिलने से कोसों दूर चला गया है। गुजरात में भले ही कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नेताओं के चेहरे मायूस होंगे लेकिन मध्य प्रदेश में इन दोनों ही राजनीतिक दलों के नेताओं में खुशी की लहर है। वे मिठाई खिलाकर बधाइयां बांट रहे हैं।

बड़े-छोटे नेताओं के सड़क पर उतरने से 12 दिन में एमपी में कांग्रेस फिर दिखी, सत्तापक्ष ने विवादों में घेरा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को एकसाल भी नहीं बचा है और ऐसे मौके पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 12 दिन से कांग्रेस के बड़े-छोटे नेता सड़क पर दिखाई दिए हैं। राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ने के बहाने प्रदेशभर में उप यात्राओं के माध्यम से नेता सड़क पर उतरे और भारत जोड़ो यात्रा के 380 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह मिले तो कांग्रेस की मध्य प्रदेश में मौजूदगी दिखाई दी। वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भाजपा ने इस यात्रा को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कन्हैया कुमार-स्वरा भास्कर के नाम पर विवादों में घेरा गया जिसे कांग्रेस की तरफ से तूल देने से बचा गया।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सिटीजन बने कृष्णा, गजा, पूजा, मरीशा, जानिये कौन हैं ये नए नागरिक

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में चार नए सिटीजन बने हैं। ये टाइगर रिजर्व के नए नागरिक कृष्णा, गजा, पूजा और मरीशा हैं जो अब कर्नाटक राज्य के नागरिक थे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इन नए नागरिकों द्वारा यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को सैर कराई जाएगी। आखिर ये कौन नए सिटीजन हैं, हम आपको बता रहे हैं।

एमपी के बाद राजस्थान में भी आ सकता है भूचाल, गहलोत-पायलट एपीसोड का हो सकता है खात्मा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के तीसरे दिन जिस तरह से कांग्रेस को नरेंद्र सलूजा के रूप में झटका मिला है उसी तरह राजस्थान में भी पार्टी की भीतर कलह के चल रहे एपीसोड का खात्मा होने की संभावनाएं व्यक्त की जाने लगी हैं। राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच खींची तलवारें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वहां पहुंचने के पहले ही मियानों से बाहर आ सकती हैं। गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद मिले झटके को शायद अभी तक भूले नहीं हैं और यह माना जा रहा है कि वे ऐसे वक्त का इंतजार कर रहे हैं जो उनके लिए ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचा सके और कांग्रेस को अधिकतम नुकसान हो। भारत जोड़ो यात्रा इसके लिए सबसे ज्यादा अच्छा अवसर भी हो सकता है और उनके हाल ही में दिए गए बयान को ऐसे मौके के पहले का हवा का झोंका कहा जा रहा है।

मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्र छोड़ा, राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी

भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचने के पहले यहां उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा होता नजर आ रहा है। इंदौर में एक मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति टूटी-फूटी हिंदी में लिखा एक पत्र छोड़कर भाग गया जिसमें राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे सियासी स्टंट करार दिया है।

बिरसा मुंडा की भूमिका निभाने वाले रंगकर्मी रमेश की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पिछले दिनों बिरसा मुंडा का किरदार निभाने वाले रंगकर्मी रमेश हीरे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. अहिरे भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में सुनील सीखने गए थे कि 16 फीट के गहरे पूल में डूबने से उनकी मौत हो गई.

रामायण को शास्त्रीय और लोक नृत्यों में पिरोकर मंच पर किया प्रस्तुत

विश्व रंग के दूसरे दिन रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा स्वामी तुलसीदास जी की रामचरितमानस पर आधारित रामायण की प्रस्तुति की गई। इसमें सीता स्वयंवर से लेकर श्रीराम के राज्याभिषेक को प्र्सतुत किया गया।

MP: स्टेशन मैनेजर का साहस, पटरी से प्लेटफार्म पार कर रही महिला की जान ऐसे बचाई

भोपाल रेल मंडल के होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला रेल पटरी पार करते हुए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जा रही थी। इस बीच एक यात्री ट्रेन होशंगाबाद स्टेशन से सीधे जाने के लिए क्रास हो रही थी औऱ उसे आते देखकर स्टेशन के मैनेजर देशराज मीना ने महिला की तरफ पटरी पर ही दौड़ लगा दी। उसे प्लेटफार्म पर धकेलकर खुद ऊपर चढ़े। ट्रेन के तेज रफ्तार से गुजरने पर उनकी सांस थम गई।

ख्यातनाम कथावाचक जया किशोरी दिसंबर में हरदा में, सात दिन की भागवत कथा

ख्यातनाम कथावाचक जया किशोरी दिसंबर में हरदा में भागवत करने आ रही हैं। वे हरदा में सात दिसंबर से 13 दिसंबर तक भागवत करेंगी जिसके लिए सरस्वती स्कूल के पास भव्य पंडाल लगाया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्राः मध्य प्रदेश में दस दिन पहले बड़ा बदलाव, राजनीतिक पैंतरेबाजी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के पहले राजनीतिक पैंतरबाजी शुरू हो गई है। यात्रा के प्रवेश स्थल बुरहानपुर जिले से लेकर खंडवा तक की जिम्मेदारी कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय विधायक बने सुरेंद्र सिंह शेरा को सौंप दी गई है जिसकी जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के पास थी। शेरा और यादव के संबंध पहले मधुर नहीं रहे हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यादव की जिम्मेदारी शेरा को सौंपे जाने से इन संबंधों पर विपरीत असर पड़ने के आसार हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today