Category Archives: अन्य

MP के 12 CM के खिलाफ आ चुके अविश्वास प्रस्ताव, जानिये अविश्वास प्रस्तावों की तथा-कथा

मध्य प्रदेश में अब तक 18 नेता मुख्यमंत्री बन चुके हैं लेकिन इनमें से 12 सीएम के खिलाफ अब 28 अविश्वास प्रस्ताव लाए जा चुके हैं। इनमें से एक सीएम को तो पांच बार इनका सामना करना पड़ चुका है और छह ऐसे मुख्यमंत्री भी रहे हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल विपक्ष के ब्रह्मास्त्र अविश्वास प्रस्ताव के बिना ही पूरा कर लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह तेरहवीं विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाए थे और अभी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इसकी सूचना दी है। आइये आपको रूबरू कराते हैंमुख्यमंत्रियों के खिलाफ आए अविश्वास की एक रिपोर्ट।

रेंजर का IFS को धमकी देने वाला ऑडियो वायरल… ऐसा उलझाउंगा कल्पना नहीं कर पाओगे!

मध्य प्रदेश के वन विभाग में आईएफएस अधिकारियों पर एक रेंजर भारी पड़ रहा है। बैतूल के रेंजर सुनील जैन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक आईएफएस अधिकारी सीसीएफ अनिल सिंह को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में जिस आवाज को रेंजर की बताया जा रहा है, वह कह रहा है कि उसने मीना, सुबुद्धि, उचाड़िया को परेशान किया, आपको भी नहीं छोड़ूंगा। चार महीने पुराना यह ऑडियो वायरल होकर अब वन मुख्यालय और मंत्रालय के गलियारों में गूंज रहा है जिस पर एसीएस जेएन कंसोटिया ने वन बल प्रमुख आरके गुप्ता को जांच के निर्देश दिए हैं।

बुरे फंसे राजा पटेरिया, गिरफ्तारी के बाद पार्टी का नोटिस, निष्कासन की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी देने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नजदीकी राजा पटेरिया भाजपा के साथ अब अपनी पार्टी में भी बुरी तरह फंस गए हैं। आज सुबह उनकी गिरफ्तारी होने के बाद पार्टी ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने या निष्कासन की कार्रवाई झेलने की चेतावनी दे डाली है।

पीएम मोदी की हत्या संबंधी बयान के मामले में राजा पटेरिया गिरफ्तार, पलटवार में कुत्ता बताया

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज अलसुबह दमोह के हटा से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में भाजपा हमलावर है और छत्तीसगढ़ के एक भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने पटेरिया को कुत्ता तक बता दिया है। चंद्राकर ने ट्वीट कर यह टिप्पणी की है।

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के खिलाफ FIR, छतरपुर के संजय खरे बने फरियादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या संबंधी बयान को लेकर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के खिलाफ पवई में एफ आई आर दर्ज कराई गई है. एफ आई आर छतरपुर के संजय खरे नामक युवक ने दर्ज कराई है.

नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव नजदीक, कांग्रेस का भारत जोड़ो के बाद हाथ से हाथ जोड़ो नारा

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद 2023 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड व मिजोरम में चुनाव होना है लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर है। उसने इन गुजरात-हिमाचल प्रदेश की तरह 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए भी अभी कोई रणनीति नहीं बनाई है लेकिन पार्टी नेतृत्व ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कनेक्ट करते हुए दूसरी हाथ से हाथ अभियान का कार्यक्रम अवश्य बना दिया है। इससे स्पष्ट है कि उसकी नजर राज्यों के बजाय दिल्ली पर टिकी है।

आयुष्मान घोटाला दो महीने पहले शुरू हो सकती थी जांच, पढ़िये कहां दबी रही फाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आयुष्मान भारत को मध्य प्रदेश में अस्पतालों के लिए रुपयों की खदान बनाने में जुटे लोगों की जांच आज से करीब दो महीने पहले ही शुरू हो सकती थी लेकिन लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना द्वारा शिकायत पर प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मामला शांत हो गया। विशेष पुलिस स्थापना जिसे आमचलन में लोकायुक्त पुलिस भी कहा जाता है, लोकायुक्त संगठन ने जांच सौंपने से रोक दिया गया। आपको बताने जा रहे हैं कि आयुष्मान भारत घोटाले की जांच के बाद लोकायुक्त संगठन-लोकायुक्त पुलिस के बीच किस तरह चला शीतयुद्ध।

जयस ने ST के साथ एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक को नजदीकी बढ़ाई, सवाल पूरी JAYS एकसाथ है क्या

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का समय अब कुछ महीने ही बचा है तो राजनीतिक गतिविधियां रोज नई करवट ले रही हैं। आदिवासियों के संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने 2018 में कांग्रेस का साथ दिया था लेकिन इस बार जयस के टुकड़े होने से अब इसका एक धड़ा आदिवासियों के अलावा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक को साथ लेने की कोशिश में चल रहा है। यह माना जा रहा है कि जयस के एक गुट को भाजपा का पीछे से सहयोग है और उसके सहारे इस बार कांग्रेस के वोट को बांटने के प्रयास तेज हो गए हैं।

लोकायुक्त पुलिस में बदलाव में अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों की भूमिका, जानिये किसका क्या रोल

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना में दो दिसंबर को हुए बदलाव में लोकायुक्त ही नहीं अखिल भारतीय सेवा के कुछ अफसरों की भी विशेष भूमिका रही है। शीर्ष अफसरों के हस्तक्षेप के बाद विशेष पुलिस स्थापना में पहुंचे कैलाश मकवाना ने छह महीने में भ्रष्टाचार में लिप्त बड़ी मछलियों पर हाथ डालने के लिए फाइलों में ऐसी तैयारी कर ली थी कि अखिल भारतीय सेवा के अफसरों में खलबली मच गई थी। इन सेवा की एक अफसर दंपति के मित्र व कुछ अन्य बड़े अधिकारियों ने ऐसा जाल बुना कि लोकायुक्त की इच्छा भी पूरी हो गई और उनका षड़यंत्र भी सामने नहीं आ सका। इसका खुलासा करती यह रिपोर्ट।

लोकायुक्त संगठन में 58 साल का रिकॉर्ड, जानिये सड़-गल चुके दस्तावेजों के हाल….

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त संगठन में 58 साल का रिकॉर्ड सड़ और गल रहा है। इसे कुछ महीने पहले तक किसी भी लोकायुक्त या विशेष पुलिस स्थापना के शीर्षस्थ अधिकारियों ने देखा तक नहीं था। इस कारण ऐसे रिकॉर्ड को नष्ट करने के लिए कभी छांटा भी नहीं गया। जब इसे किसी ने देखा नहीं तो नष्ट करने के बारे में सोचा नहीं गया और सोचा नहीं गया तो फिर उसके नियम बनाने का सवाल ही नहीं खड़ा होता। जानिये भ्रष्टाचार की इस जांच एजेंसी में रिकॉर्ड को लेकर हमारी यह खास रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today