Category Archives: अन्य

रामभद्राचार्य की राम कथा में राम-कृष्ण चरित्र की तुलना, ऐसे बताया कृष्ण के चरित्र को आज अप्रासंगिक

जगदगुरू रामभद्राचार्य ने आज रामकथा के दौरान राम और कृष्ण भगवान के चरित्र को लेकर कहा कि अनुकरण तो केवल भगवान राम का ही होता है। उनके चरित्र का अनुकरण भी होता है और अनुसरण भी होता है। रामभद्राचार्य ने कथा में राम और कृष्ण के चरित्र की सहज अंदाज में व्याख्या की। पढ़िये रामभद्राचार्य ने कौन से उदाहरण दिए।

विलीनीकरण आंदोलन के नेता ठाकुर लाल सिंह भोपाल से भेजे गए संविधान सभा, जाने कब-क्या हुआ

भारत के संविधान को लागू हुए 73 साल पूरे हो चुके हैं। संविधान बनाने वाली संविधान सभा में भोपाल रियासत से विलीनीकरण आंदोलन के नेता ठाकुर लाल सिंह को भेजा गया था। मगर दुर्भाग्य से उनके नाम पर देर से फैसला हुआ और इसका क्या असर पड़ा पढ़िये हमारी खास रिपोर्ट।

खेलो इंडिया आयोजन की उल्टी गिनती, एंट्री पास रजिस्ट्रेशन शुरू

मध्य प्रदेश में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है जिसके प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों द्वारा जबरदस्त वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। खेलों को देखने के लिए फ्री एंट्री पास के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। आईए आपको बताएं कैसे हो रहा प्रमोशन व रजिस्ट्रेशन।

सेना पर सवाल उठाने पर दिग्विजय पार्टी में अलग-थलग पड़े, यात्रा के दौरान दूसरी बार बने ऐसे हालात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सूत्रधारों में से एक माने जा रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यात्रा के दौरान दूसरी बार पार्टी में अलग-थलग दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद उनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से संबंधों में खटास आई थी और भारत जोड़ो यात्रा से उन्हें हाईकमान के करीब पहुंचने का मौका मिला था। मगर संवेदनशील मामलों में विवादास्पद बयान देने की पहचान बना चुके दिग्विजय के लिए इस बार फिर विपरीत परिस्थितियां पैदा बनती नजर आ रही हैं। पढ़िये खास रिपोर्ट।

बुरे फंसे बागेश्वर सरकार: शंकराचार्य की चुनौती, चमत्कारी हैं तो जोशी मठ की दरारें जोड़ें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार के नाम से बहुचर्चित हो चुके धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर में कथित रूप से दो दिन पहले अपने दरबार को समेटने से बुरी तरह फंस चुके हैं। उनके तथाकथित चमत्कारों को लेकर अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें चुनौती देकर कहा है कि अगर उनके पास कोई चमत्कार है तो जोशी मठ की दरारों को जोड़ दें। शंकराचार्य की इस चुनौती में बागेश्वर धाम सरकार के चमत्कार को क्या कहा गया, आपको बता रहे हैं।

करणी सेना आंदोलन में गाली देने वालों को सीएम शिवराज की माफी, सीएम ने क्या कहा पढ़ें

क्षत्रिय समाज की करणी सेना ने पिछले दिनों भोपाल के जंबूरी मैदान में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गाली देते हुए नारेबाजी की थी जिसको लेकर आज सीएम ने आरोपियों को माफ करते हुए उन्हें अपना बताया है। सीएम शिवराज सिंह ने उन आंदोलनकारियों को माफी के लिए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है, पढ़िये क्या लिखा सीएम ने।

उद्योगपतियों के काम न अटकेंगे, न वे भटकेंगे, सीएम ने इन्वेस्टर्स को दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उनके काम न तो अटकेंगे और न ही अब उन्हें भटकने नहीं दिया जाएगा। सरकारी विभागों को हिदायत दी जाएगी कि वे निवेशकों के उद्योगों के निरीक्षण नहीं करें। नियम प्रक्रिया से उद्योग लगाएं आपकी परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार काम करेगी। निवेशकों को आश्वास्त किया कि उनके निवेश का एक पैसा बेकार नहीं होने दिया जाएगा। चौहान ने कहा कि दो दिन के समिट में प्रदेश में करीब साढ़े 15 लाख के निवेश के प्रस्ताव उद्योगपतियों ने दिए हैं जिनमें 29 लाख को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

विधानसभा चुनाव पूर्व प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर पीएम के भाई ने बयान देकर हलचल बढ़ाई, पढ़िये क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी एक दिन के प्रवास पर मध्य प्रदेश आए और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर एक ऐसा बयान दे गए जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। प्रहलाद मोदी बैतूल में एक सम्मान समारोह में शामिल हुए थे और भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में उनकी मीडिया से चर्चा हो गई। वहां मोदी के भाई ने जो बयान दिया, वह मध्य प्रदेश भाजपा में खलबली पैदा करने के लिए काफी रहा, जानिये उन्होंने ऐसा क्या कहा।

अविश्वास प्रस्ताव ने कहीं शिवराज को गुजरात मॉडल से तो नहीं बचा लिया, तलाशे जा रहे फायदे-नुकसान

कांग्रेस द्वारा शिवराज सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्षी दल कांग्रेस के फायदे-नुकसान को तलाशा जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव से भले ही कांग्रेस को कुछ मिला हो या नहीं लेकिन शिवराज सरकार को अभयदान जरूर मिलने की चर्चा है और यह अभयदान चुनाव पूर्व गुजरात की तरह विधानसभा चुनाव पूर्व बड़े राजनीतिक परिवर्तन की हो सकती थी। अब यह परिवर्तन मंत्रिमंडल फेरबदल के छोटे रूप में सामने आ सकता है। मगर यह अभयदान मध्य प्रदेश की 2023 के राजनीतिक परिदृश्य को कितना अनुकूल कर पाएगी, यह समय ही बताएगा।

टाइगर मूवमेंट क्षेत्र में फोटोग्राफी पर मिले नोटिस से रूठी अभिनेत्री रवीना मानी, अब मेहमान बनकर आ रहीं

मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर भोपाल के वन विहार में पर्यटकों की टाइगर पर पत्थर फेंके जाने की एक्टिविटी से दिखाई थी। इसी बीच उनके ट्विटर हैंडल पर मध्य प्रदेश के एक टाइगर मूवमेंट क्षेत्र में उनके नजदीकी से फोटोग्राफी करते हुई पोस्ट को लेकर उन्हें नोटिस दे दिया गया था। तब से ही वे मध्य प्रदेश वन विभाग से बेहद खफा चल रही थीं। मगर अब यही अभिनेत्री वन विभाग के बुलावे पर मेहमान बनकर आ रही हैं। आपको बता रहे हैं कि आखिर कौन है वह शख्स जिसने रवीना टंडन को मनाया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today