Category Archives: अन्य

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 44 मेडल के साथ तीसरे नंबर

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छठवें दिन मध्य प्रदेश 44 मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा और आज भी एथलेटिक्स व शूटिंग में उसके पद जीतने की पूरी उम्मीद है। अब तक मध्य प्रदेश को 18 स्वर्ण पदक मिले हैं जो खेलो इंडिया में राज्य के रिकॉर्ड में बेहतर प्रदर्शन है।

‘मामा’ शीर्षक की रहेगी CM शिवराज सिंह की ऑटोबायोग्राफी, सीएम इंटर्न्स बूटकैंप में मिला नाम

मध्य प्रदेश की विकास यात्रा के लिए तैयार हुई युवाओं की टीम को रविवार को मैदान पर निकलने के पहले आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें संबोधित करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। एक उत्सुक युवती ने सीएम चौहान से जब भी उनकी कोई ऑटोबायोग्राफी लिखेगा तो उसका शीर्षक जानना चाहा। इस सवाल के जवाब में सीएम ने तुरत दो अक्षरों की शीर्षक बता दिया। आईए आपको बता दें क्या कहा सीएम ने उत्तर में।

वादे हैं वादों का क्याः किसानों से चुनाव में किए गए वादों पर आमने-सामने शिवराज और कमलनाथ

विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा और कांग्रेस ने तमाम वर्गों से वादे किए थे लेकिन आज उनमें से कितने वादे पूरे हुए और कितने नहीं, यह सवाल प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के सामने है। चार साल में दोनों ही दलों की सरकारों को जनता ने देखा है। अब दोनों ही दलों के प्रमुख नेता खुद ही एक-दूसरे के वादों को याद कराकर एक-दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्यों इन वादों को पूरा नहीं किया। जनता के लिए इससे अच्छा और क्या होगा कि उसके सामने दोनों ही दलों के वादों का कच्चा चिट्ठा खुलने लगा है। आईए आज दोनों दल किस वादे पर आमने-सामने आए, आपको बताते हैं।

IPS मीट में याद आए सरबजीत-विजय यादव, CM ने कहा दोनों ने बड़े डकैत गैंग समाप्त किए

मध्य प्रदेश की आईपीएस मीट 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो जाबांज आईपीएस अधिकारी सरबजीत सिंह और विजय यादव को अपने पहले कार्यकाल में डकैत समस्या को समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया। चौहान ने कहा कि दोनों को डकैत प्रभावित जोन में भेजा गया था और सालभर में बड़े डकैत गैंग समाप्त हो गए थे। कुछ इसी तरह के किस्से आईपीएस मीट सीएम ने याद किए, पढ़िये किस-किस को याद किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः 25 मेडल के साथ पदक तालिका में MP दूसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार की रात तक मध्य प्रदेश 25 मेडल के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश के छह बॉक्सर भी फाइनल में पहुंच गए हैं। आज दस प्रतियोगिताओं के मुकाबले हैं और आज भी पदकों की बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, दिल्ली में साइक्लिंग इवेंट हो रहे हैं।

फॉरेस्ट गार्ड मदनलाल 2 साल में भी नहीं पा सके शहीद का दर्जा, आज भी एक करोड़ का इंतजार

वनों और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में जान की बाजी लगाने वाले देवास वन मंडल के रतनपुर फॉरेस्ट गार्ड मदनलाल वर्मा की 2 साल पहले शिकारियों की गोलियों से मौत के बाद सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा और एक करोड रुपए परिजनों को देने का ऐलान किया था मगर शनिवार को उनकी दूसरी बरसी है और आज तक ना उन्हें शहीद का दर्जा मिला ना ही उनके परिजनों को सरकार से 10000000 रुपए की पूरी राशि मिल पाई है. यह जरूर हुआ है कि वर्मा के बेटे जितेंद्र को सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति देकर फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी दी है. अब मदन लाल वर्मा के परिवार को सहित का दर्जा दिए जाने और करोड रुपए की राशि मिलने की आज भी उम्मीद है.

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः MP के देव मीणा ने पोल वॉल्ट में बनाया नेशनल रिकॉर्ड

देश के दिल मध्य प्रदेश के आठ शहरों में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं मैदान में जमकर प्रदर्शन कर रही हैं। आज पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव मीणा ने नेशनल रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। इसके पहले यह रिकॉर्ड वडोदरा के राकेश गोंड के नाम था।

इंदौर में कोकिलाबेन अस्पताल बनाने वाली BCM रियल एस्टेटः आयकर के छापे

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में अनिल अंबानी के कोकिलाबेन अस्पताल को बनाने वाली बीसीएम रियल एस्टेट कंपनी के देशभर के 45 ठिकानों पर आयकर के छापे मारे गए हैं। कोकिलाबेन अस्पताल का पिछले महीने ही फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकापर्ण किया था।

इंतजार कुछ घंटे औरः खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का भोपाल में होगा आगाज

मध्य प्रदेश में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सोमवार को भोपाल के टीटीनगर स्टेडियम में आगाज होने जा रहा है। इस खेल के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि खेल व्यक्ति को जीतने की प्रेरणा देता है और हारने पर धैर्य व साहस देता है कि फिर प्रयास करो, तुम जीत सकते हो।

तीर्थयात्रियों ने शिवराज को श्रवण कुमार कहा, द्वारिका-सोमनाथ दर्शन कर लौटे बुजुर्ग

मध्य प्रदेश की तीर्थदर्शन यात्रा में आज बुजुर्गों का एक जत्था द्वारिका-सोमनाथ के दर्शन कर लौट रहा था तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे वीडियो कॉल पर हाल-चाल पूछे। एक बुजुर्ग तीर्थयात्री ने उन्हें श्रवण कुमार कहकर संबोधित किया तो उन्होंने उसका आशीर्वाद मांगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today