Category Archives: अन्य

कांग्रेस में फैसला लेने वाली सर्वशक्तिमान CWC में अब 35 मेंबर, 50 फीसदी SC-ST-OBC, महिला होंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वर्किंग कमेटी में अब 35 सदस्य होंगे जिसमें हर राज्य की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के छह पीसीसी डेलीगेट्स पर एक एआईसीसी डेलीगेट्स बन सकेगा। इस प्रकारण अब एआईसीसी डेलीगेट्स की संख्या 1240 की जगह 1653 हो जाएगी।

जंगल में अतिक्रमणकारियों के ‘गोफन’ का मुकाबला आंसूगैस गोले दागने वाले ‘ड्रोन’ करेंगे

मध्य प्रदेश के महाराष्ट्र से सटे बुरहानपुर और खंडवा जिलों में जंगल में सामूहिक अतिक्रमण की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग ने एक आक्रामक रणनीति तैयार की है। अतिक्रमणकारियों द्वारा सरकारी अमले को गोफन से डराकर भगाने की रणनीति पर जंगल महकमे ने आसमान से हमलाकर जंगल को अतिक्रमण मुक्त रखने की तैयार की है। बुरहानपुर में इसका प्रयोग होने जा रहा है।

अतिक्रमणकारियों द्वारा इस्तेमाल गोफन का कुछ इस तरह किया जाता है उपयोग।

एक राष्ट्र-एक चुनावः आजाद भारत में पहले लोकसभा-विधानसभा चुनाव में रखी गईं हर प्रत्याशी के लिए मतपेटी

देश के आजाद होने के बाद से 1967 तक एक राष्ट्र-एक चुनाव होते रहे लेकिन इसके बाद विधानसभाओं और लोकसभा के समय पूर्व भंग होने से यह सिस्टम बिगड़ता गया। आज हर साल चुनाव हो रहे हैं जबकि आजाद भारत के पहले लोकसभा-विधानसभा चुनावों के लिए साक्षरता कम होने की वजह से हर प्रत्याशी की एक मतपेटी से चुनाव कराए गए थे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस ओपी रावत हमें बता रहे हैं एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए क्या करना होगा और कब-कब क्या हुआ।

कांग्रेस का रायपुर अधिवेशनः गांधी परिवार की गैर मौजूदगी में स्टियरिंग कमेटी की बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का गैर गांधी परिवार की अध्यक्षता वाला 26 साल बाद आज से शुरू हुए अधिवेशन में सबसे पहले स्टियरिंग कमेटी की बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी नहीं शामिल हुईं। वे आज रायपुर नहीं पहुंचे हैं।

रायपुर अधिवेशन में बनने वाली CWC में MP से कौन..? कमलनाथ CM फेस तो कौन..?

रायपुर में शुक्रवार से हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व वाली कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का गठन भी होना है जिसके लिए मध्य प्रदेश से कमलनाथ-दिग्विजय सिंह के नाम शामिल होने की पूरी संभावना है। हाल ही में दिग्विजय सिंह के एक बयान ने यह संकेत दे दिए हैं। यह बयान वही है जिसको लेकर कांग्रेस में एक पखवाड़े से नेताओं के बीच कशमकश पूर्ण रिश्ते चल रहे थे।

जिस DFO को शासन ने अयोग्य मानकर हटाया, उसे CCF ने तबादले के दूसरे दिन श्रेष्ठता प्रमाण पत्र दिया

मध्य प्रदेश के मैदानी वन अफसरों को अपने विभाग के आदेश-पत्राचारों का अता-पता ही नहीं रहता है। बेसुध होकर मैदानी अधिकारी नेताओं की परिक्रमा करने में मग्न रहते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में बुरहानपुर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कारगर कार्रवाई नहीं करने वाले जिस डीएफओ को राज्य शासन ने हटाया था, उसे सीसीएफ ने तबादला आदेश जारी होने के अगले दिन श्रेष्ठता का सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

बागेश्वर धाम के लिए ट्विटर पर वोटिंग, बताया जा रहा झूठ का अड्डा

सनातन धर्म की बातें करने और हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ ट्विटर पर वोटिंग कराई जा रही है। दलितों के एक प्लेटफार्म द्वारा यह वोटिंग सुबह से शुरू की गई है और अब तक इसमें करीब सात हजार से ज्यादा लोग वोट कर चुके हैं। यह वोटिंग ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रही है।

AICC प्रतिनिधिः दर्जनभर जिलों से कोई नेता नहीं तो सिंधिया के गढ़ से आठ और विंध्य-बुदेलखंड उपेक्षित

मध्य प्रदेश से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन के लिए एआईसीसी प्रतिनिधियों की सूची दो दिन पहले जारी हुई है जिसमें न तो विधानसभा चुनाव-नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के आधार पर संतुलन दिखाई दे रहा है और न ही क्षेत्रीयता का पुट नजर आ रहा है। रायपुर कांग्रेस अधिवेशन के लिए 71 एआईसीसी प्रतिनिधि और 28 मनोनीत प्रतिनिधियों सूची में करीब एक दर्जन जिलों के किसी भी नेता का नाम नहीं है तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल संभाग में पूरा ध्यान ग्वालियर जिले पर फोकस किया गया है। वहीं विंध्य में सबसे कम सीटें आने के बाद भी एआईसीसी डेलीगेट्स बनाने में नेताओं को तव्वजोह नहीं मिल पाई है तो बुंदेलखंड में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की बढ़त देखने के बाद भी वहां से भी कम प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे एआईसीसी डेलीगेट्स की सूची में कई खामियां दिखाई दे रही हैं जो विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

AICC के डेलिगेट्स की सूची जारी, 71 मुख्य प्रतिनिधि तो 28 मनोनीत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रायपुर अधिवेशन के लिए मध्य प्रदेश से एआईसीसी डेलिगेट्स की सूची आज जारी कर दी गई है। 99 नेताओं को प्रतिनिधियों और मनोनीत सदस्यों बनाया गया है। 28 मनोनीत सदस्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी का नाम भी शामिल किया गया है। सूची के वायरल होते हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में असंतोष भी दिखाई दिया है।

MP की नई शराब नीति को उमा ने अन्य राज्यों के लिए मॉडल बताया, नया नारा शराब छोड़ो दूध पियो

मध्य प्रदेश की नई शराब नीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने करीब 12 घंटे बाद प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के अन्य राज्यों के लिए मॉडल बताया। उन्होंने अब नया नारा देते हुए कहा है कि शराब छोड़ो दूध पियो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस पहल के लिए प्रदेश के नागरिकों व खासकर महिलाओं की तरफ से अभिनंदन किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today