Category Archives: अन्य

महाकाल की होलीः भस्म आरती में पुष्प अर्पण, संध्या आरती में अर्पित फूलों के गुलाल-शक्कर की माला का होगा अर्पण

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की होली का अपना अंदाज है। आज अलसुबह भस्म आरती में महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए और भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। अब संध्या आरती में महाकाल को अर्पित फूलों से बने गुलाल और शक्कर की माला को अर्पित किया जाएगा। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की होली का अपना अंदाज है। आज अलसुबह भस्म आरती में महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए और भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। अब संध्या आरती में महाकाल को अर्पित फूलों से बने गुलाल और शक्कर की माला को अर्पित किया जाएगा।

रतलाम में महिलाएं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मंच पर उतरीं, अंतःवस्त्रों में अंग प्रदर्शन से विवादों में आयोजन

मध्य प्रदेश में खेल इंडिया यूथ गेम्स में खेलेगा मध्य प्रदेश का नारा मिलने के बाद रतलाम में महिलाओं की बॉडी बिल्डिं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने अंतःवस्त्रों पर शरीर प्रदर्शन किया। आयोजनस्थल के मंच पर जैसे ही यह दृश्य लोगों ने देखे तो आयोजकों की आलोचना शुरू हो गई। आयोजन के अश्लीलता-फूहड़ता वाले फोटो और वीडियो वायरल हो गए। आश्चर्य की बात यह है कि इस आयोजन के बैनर पर भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भी बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है। एक बड़ी बात यह है कि महिला दिवस भी दो बाद ही आ रहा है और उसकी पूर्व संध्या पर महिलाओं के ऐसे अंग प्रदर्शनों के आयोजन को नारी का अपमान कहा जा रहा है तो वह कहीं से भी गलत नहीं कहा जा सकता है।

CM शिवराज 23 हजार 360 दिन के हुए, 65वें जन्मदिन पर लग गए 46 हजार पौधे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 65वां जन्मदिन है और वे आज 23 हजार 360 दिन के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन मनाने के लिए प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में शिव वाटिका बनाकर पौधरोपण किया तो सीएम जितने दिन के हुए उससे दोगुना 46 हजार पौधे लगा दिए गए। इस तरह प्रदेश के सीएम के जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाया गया।

MP स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 17 तक होगा फैसला, सदन में पहुंचा तो यह बनेगा इतिहास

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के गिरीश गौतम के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाया जा रहा अविश्वास प्रस्ताव राज्य के संसदीय इतिहास में दर्ज हो सकता है। आज विधानसभा सचिवालय को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव पर 14 दिन विधानसभा सचिवालय को फैसला लेना होगा और सदन में अगर यह मान्य या अमान्य करने के लिए पहुंचता तो मध्य प्रदेश के विधानसभा संसदीय इतिहास में दूसरी बार दर्ज होगा।

MP विधानसभाः स्पीकर के बाद संसदीय कार्य मंत्री विपक्ष के निशाने पर, 10 दिन की छुट्टी के बाद लगेगा सदन

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज प्रमुख विपक्षी दल सत्ताधारी भाजपा पर हावी हो गया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिए जाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा निशाने पर आ गए। विपक्ष की तरफ किताब फेंके जाने पर मिश्रा पर भड़का विपक्ष तो पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा नियमावली संबंधी किताब को फाड़े जाने से अब सत्ता पक्ष के टारगेट पर आ गए हैं। दस दिन की छुट्टी के बाद 13 मार्च को जब फिर से बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होगी तब सदन में दोनों पक्ष आमने-सामने आएंगे। पढ़िये क्या हो सकता है स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का और नरोत्तम मिश्रा-सज्जन सिंह वर्मा पर कैसे पड़ सकता उनका अमर्यादित व्यवहार भारी।

मुकेश अंबानी के ZOO में MP के टाइगर-लोमड़ी, बदले में आए छिपकली-चिड़िया, आरोपों से विधानसभा हंगामे से गूंजी

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के चिड़ियाघर में टाइगर-शेर भेजकर उसके बदले छिपकली-चिड़िया लेने के आरोप सदन में जब लगे तो भाजपा सरकार के मंत्री-विधायकों ने आरोप लगाने वाले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी की घेराबंदी कर दी। इसके बाद सदन में तू-तड़ाके की भाषा तक इस्तेमाल की गई और फिर जीतू पटवारी को बजट सत्र की आगामी कार्यवाही से निलंबित करने का फैसला आसंदी सुनाया गया।

MP सरकार ने सालभर में 25 हजार करोड़ कर्ज लिया, अगले साल तक 48246 कर्ज में होगा हर व्यक्ति

मध्य प्रदेश की सरकार ने 2022-23 में लगभग 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है और बजट अनुमान के मुताबिक अगले साल तक प्रदेश पर तीन लाख 85973 करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा। यानी प्रदेश के आठ करोड़ नागरिकों में हरेक व्यक्ति पर 48000 से ज्यादा का कर्ज हो जाएगा। 20 साल पहले प्रति व्यक्ति कर्ज 3300 था, 2023-24 के एक साल में ही वित्त विभाग का 7000 प्रति व्यक्ति कर्ज बढ़ने का अनुमान है। पढ़िये हमारी विशेष रिपोर्ट।

राहुल गांधी का बदला लुक, लंदन में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देते दिखा

राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर कई महीनों से चर्चा का विषय थी और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी उनकी बाबाओं जैसी दाढ़ी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में भी उनके इस लुक पर कई राजनीतिक कयासबाजी लगाई गई। आज अचानक जब कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी लंदन की कुछ तस्वीरें सामने आईं तो उनका जो लुक दिखा वह भारत जोड़ो यात्रा के पहले से भी कुछ बदला था। देखिये।

लक्ष्मीबाई से गद्दारी के बयान के बाद भोपाल BJP कार्यालय पहुंचे KP, जवाब मांगा या कुछ और…रहस्य बरकरार

लोकसभा सदस्य केपी यादव के शनिवार को दिए गए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से गद्दारी करने संबंधी बयान के बाद आज वे अचानक भोपाल पहुंचे। उनके भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर फोटो वायरल हो गया लेकिन वे भोपाल क्यों आए इसका जवाब न तो उन्होंने दिया और न ही भाजपा के किसी नेता ने शेयर किया। सिंधिया परिवार के खिलाफ बयान के बाद उनकी भोपाल यात्रा रहस्य बनी हुई है।

MP के EX-CS गोपाल रेड्डी पर गिरफ्तारी की तलवार, SC ने तेलंगाना HC की अग्रिम जमानत निरस्त की

मध्य प्रदेश के ई-टेंडर घोटाले से मनी लांड्रिंग के माध्यम से प्रवर्तन निदेशालय तक पहुंचे मामले के आरोपी पूर्व मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी की अब कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। रेड्डी को तेलंगाना हाईकोर्ट ने जो अग्रिम जमानत दी थी, उसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today