Category Archives: अन्य

भोपाल में मुंबई पुलिस चैकिंग, रात को स्टॉपर देख चौंके लोग, जानें कैसे हुआ यह

भोपाल की अरेरा हिल्स की एक सड़क पर शनिवार को रात मुंबई पुलिस का चैकिंग देखकर लोग अचानक चौंक गए। यह चैकिंग भोपाल पुलिस ने लगाई थी और स्टॉपर मुंबई पुलिस लिखा था। वहां से गुजरे लोग यह देखकर चौंके और सोशल मीडिया पर भोपाल पुलिस से सवाल किए तो पुलिस भी चौंकी। जब पता किया गया तो माजरा कुछ और ही निकला। आपको बताते हैं क्या है वास्तविकता।

उज्जैन जेल में घोटालेबाजों ने कर्मचारियों को पीएफ का देनदार बना दिया, पीड़ितों ने सुनाई अपनी व्यथा

आमतौर पर यह देखा जाता है कि पीएफ से जब कोई कर्मचारी राशि निकालने की सोचता है तो उसे कई तरह के नियम बताए जाते हैं लेकिन उज्जैन सेंट्रल जेल में जिस तरह कर्मचारियों के खातों से राशि निकाली गई वैसी व्यवस्था हो जाए तो कोई यहां-वहां भटके नहीं। यह व्यथा उन कर्मचारियों की है जिनके खातों से घोटाला करने वालों ने हजार-दो हजार नहीं बल्कि लाखों में राशि निकाली। आईए ऐसे कुछ लोगों से हमारे द्वारा की गई बातचीत से सामने आई स्थिति से आपको रूबरू कराते हैं।

करौली माता दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु चंबल नदी में बहे, तीन शव निकले, चार लापता, आठ सुरक्षित

मध्य प्रदेश से पैदल राजस्थान में करौली माता के दर्शन करने जा रहे 17 लोग चंबल नदी में आज सुबह बह गए। मुरैना में पैदल नदी पार करते समय तेज बहाव में ये लोग बह गए जिनमें से आठ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मगर सात लोग लापता हो गए थे जिनमें से अब तक तीन के शव मिलने की सूचना है। वैसे अधिकृत रूप से दो शव शनिवार को ही निकाल लिए गए थे और एक शव रविवार को निकाला गया। अभी चार लोग लापता ही हैं। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने हादसे में चार लोगों के मारे जाने की बात कहते हुए इसमें कलेक्टर-एसपी को निलंबित करने की मांग की थी। जानिये क्या है घटना।

जेलकर्मियों के पीएफ घोटाले में जेल अधीक्षक उषाराज की गिरफ्तारी, कार्रवाई पर जेल में ढोल बजे

मध्य प्रदेश के उज्जैन सेंट्रल जेल में कर्मचारियों के पीएफ घोटाले में जेल अधीक्षक उषा राज की भैरवगढ़ जेल से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के बाद जेल परिसर के बाहर पीड़ित कर्मचारियों के परिजनों ने ढोल-ढमाके बजाकर खुशी का प्रदर्शन किया। जानिये आज के दिनभर का घटनाक्रम वीडियो के साथ और हिरासत में लिए जाते समय क्या बोलीं जेल अधीक्षक।

ढोल-ढमाके

पूर्व CM की तरह पूर्व स्पीकर को मिल सकती है सुविधाएं, जल्द होगी बैठक

मध्य प्रदेश में माननीयों के वेतन-भत्तों की बढ़ोतरी की चर्चाओं के बीच एक नई खबर है कि अब पूर्व विधानसभा अध्यक्षों को भी पूर्व मुख्यमंत्रियों की तरह सुविधाएं दी जा सकती हैं। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्षों को आजीवन वेतन ही नहीं नौकर-चाकर भी मिल जाएंगे। यह निर्णय होता है तो फिलहाल किन्हें लाभ होगा और दिसंबर 2023 के बाद किनको लाभ मिलेगा।

बरौनी-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन इटारसी से गुजरेगी, सतना-कटनी-जबलपुर-नरसिंहपुर-पिपरिया भी रुकेगी

रेल मंत्रालय द्वारा होली के त्योहार पर अपने-अपने गंतव्य की ओर से गए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 18 मार्च से 11 अप्रैल के बीच बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन इटारसी होकर जाएगी और मध्य प्रदेश में इसके सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया व इटारसी स्टापेज होंगे। जानिये स्पेशल ट्रेन कब-कब चलेगी।

CM शिवराज ने राहुल गांधी की मानसिक उम्र पाचं साल बताई, कर्नाटक विजय संकल्प यात्रा में बोले

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा के रोड शो में कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं। उनकी मानसिक उम्र पांच साल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति को नेता बनाने पर तुली है जिसका देश के लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है।

बुरहानपुर में अपराधी जंगल में अतिक्रमण करा रहे, DFO का SP को पत्र, क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी…?

मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में हथियारबंद अतिक्रमणकारियों के आंतक के बीच यह खुलासा हुआ है कि जंगल पर कब्जा कराने वालों कई कुख्यात अपराधी हैं। पुलिस में भारी-भरकम अपराधिक रिकॉर्ड होने के बाद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। यह खुलासा तीन दिन पहले बुरहानपुर डीएफओ द्वारा पुलिस अधीक्षक को लिखे गए पत्र से हुआ है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि कुख्यात अपराधी हैं तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। डीएफओ ने ऐसे अपराधियों के नाम भी पत्र में लिखे हैं। आईए आपको बताते हैं क्या है पत्र में।

कांग्रेस के लिए लड़ने वालों को अकेला छोड़ती पार्टी, ‘राजा’ के बाद पटवारी शिकार

जब कोई नेता अपनी पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और विपक्ष पर हमला करने के लिए भाषण या वक्तव्य देता है तो वह खुद के लिए नहीं करता। ऐसे समय उस नेता तो पार्टी से पीछे खड़े रहने की अपेक्षा होती है लेकिन कांग्रेस में नेताओं के पार्टी के लिए प्रतिपक्ष को घेरने की गतिविधियां कुछ समय से व्यक्तिगत रूप से परेशानियां खड़ी कर रही हैं। दिग्विजय सिंह से लेकर राजा पटैरिया और अभी जीतू पटवारी ऐसे घटनाक्रमों के शिकार हुए हैं। जानिये इन नेताओं के साथ कब क्या हुआ।

पेंशनर्स की महंगाई राहत में MP-CG की सहमति का बंधन नहीं हटेगा, CG सरकार का संशोधन से इनकार

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के पेंशनर्स को महंगाई राहत वृद्धि के लिए दोनों प्रदेश की सरकारों की सहमति से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस संबंध में छ्त्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य स्तर पर राज्य पुनर्गठन अधिनियम की उस धारा 49 को हटाने या संशोधन किए जाने से अप्रत्यक्ष रूप से इनकार कर दिया गया, जो पेंशनर्स की महंगाई राहत की घोषणा के बाद उसे सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों देने से तब तक रोकती है जब तक दोनों राज्यों के बीच सहमति नहीं बन जाती। पेंशनर्स से जुड़ी यह बात छत्तीसगढ़ विधानसभा में किसने उठाई जानिये।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today