Category Archives: अन्य

महाकाल के दरबार में पहुंचे श्रीश्री रविशंकर, महाकाल लोक देखा, देखिये वीडियो

उज्जैन के महाकाल दरबार में आज सुदर्शन क्रिया के प्रणेता, योगगुरू श्रीश्री रविशंकरजी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में महाकाल के दर्शन किए और गर्भगृह से भगवान श्री महाकाल का पूजन अर्चन कऱ आशीर्वाद प्राप्त किया।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य समाप्त, अब कोर्ट जाने का रास्ता बचा

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की आज लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई। कानूनविद और वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष कश्यप का कहना है कि राहुल गांधी कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दे सकते है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर कहा कि जो जैसा करता है उसको वैसा परिणाम भोगना पड़ता है। राहुल गांधी ने जैसा किया वैसा परिणाम हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मोदी सरकार राहुल गांधी से भयभीत है।

सीएम शिवराज ने कहा गांधी परिवार में अहंकार, अपने आपको सर्वश्रेष्ठ मानते हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गांधी परिवार पर हमला बोला और कहा कि उनमें अहंकार है। वे अपने आपको सर्वश्रेष्ठ माने हैं। हर किसी को चोर कह देते हैं। वे सोचते हैं कि किसी को भी कुछ भी बोल सकते हैं।

Byju’s क्लास में कश्मीर का पाठ, IND-PAK में शामिल होने के विरोधाभासी तर्कों का अध्यापन

कश्मीर भारत के लिए संवेदनशील मुद्दा होने के बाद भी इसके छुए-अनछुए पहलुओं को कुरेदा जाता है और उससे देश में कश्मीर मुद्दे को जिंदा रखने का प्रयास किया जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार स्कूल-कॉलेज तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराने वाली संस्था बायजूस भी कर रही है। उसने कश्मीर के कुछ ऐसे संवेदनशील बिंदुओं को पाठ में शामिल किया है जो नई पीढ़ी के दिमाग में विवादास्पद रूप में घर कर सकती है। आईए आपको बताएं बायजूस की क्लास में क्या पढ़ाया जा रहा है।

ओला-बारिश नुकसान खेत में देखने पहुंचे CM चौहान, कर्ज वसूली स्थगित और कई राहत

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से किसान को हुए नुकसान को देखने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद विदिशा जिले के प्रभावित गुलाबगंज तहसील में खेतों में पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों को 32 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर राहत राशि देने तथा कर्ज की वसूली स्थगित करने का ऐलान किया। देखिये वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से।

विश्व वानिकी दिवस और विश्व जल दिवस पर विशेषः रिटायर्ड APCCF ब्लॉग से

21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस है और 22 मार्च को विश्व जल दिवस ।
वन है तो जल है। वन बचेगा तो ही जल रहेगा. कुछ स्वार्थी समूह जंगल उजाड़कर बस्ती बसाने में लगे है. ऐसे नासमझ को समझाने एक वृतांत दोहराता हूं।

इंदौर में वह पहले गुंडों से भिड़ा फिर रिपोर्ट लिखाने में थाने-दर-थाने घूमा, ट्रक चालक का वीडियो वायरल

राजस्थान-महाराष्ट्र के बीच ट्रक चलाने वाले एक युवा ट्रक मालिक जो खुद ही गाड़ी भी चलाता है, को तीन दिन पहले इंदौर में पहले गुंडों से भिड़ना पड़ा और बाद में वह रिपोर्ट लिखाने थाने-दर-थाने घूमा। बाद में उसकी रिपोर्ट लिखी गई लेकिन गुंडे तब तक भाग चुके थे और ट्रक चालक ने अपने साथ हुई घटना का वीडियो वायरल किया है जिसमें इंदौर को स्वच्छ शहर के साथ गुंडा का शहर भी कहता सुनाई दे रहा है। वायरल वीडियो के साथ पढ़िये समाचार।

आज अंतिम मौका: समूह चार के लिए सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करें

मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में समूह चार की भर्ती के लिए आज बेरोजगार और अन्य इच्छुक युवाओं को भर्ती के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। इस भर्ती परीक्षा से इच्छुक आवेदक सहायक ग्रेड तीन, स्टेनो टायपिस्ट और स्टेनोग्राफर जैसे अन्य पदों पर सरकारी नौकरी पा सकता है। हम आपको इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

OPS बहाली आंदोलनः स्पीकर के अपने पूर्व साथियों के दर्द को समझने पर कर्मचारियों ने मांगा उनका साथ

विधानसभा अध्यक्ष के अपने पूर्व साथियों के दर्द को समझने पर अब पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन से जुड़े कर्मचारी नेताओं ने उनका साथ मांगा है। इन आंदोलनकारियों ने स्पीकर से मिलकर याचिका समिति के माध्यम से विधानसभा में अपनी पीड़ा को पहुंचाने का फैसला किया है। जानिये पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के नेताओं की इस रणनीति के बारे में।

राजनीति के साथ नारायण त्रिपाठी की उस्ताद अलाउद्दीन खां सुर साधना, विंध्यवासी के नाते मांगा ‘भारत रत्न’

विंध्य प्रदेश की मांग की अगुवाई कर रहे विधायक नारायण त्रिपाठी अब विंध्य के महापुरुषों को सम्मान दिलाने के लिए आगे आ रहे हैं। अर्जुनसिंह की प्रतिमा के कई सालों से रुके अनावरण का श्रेय ले चुके त्रिपाठी अब उस्ताद अलाउद्दीन खां और मैहर घराने के वाद्यवृंद व वाद्ययंत्र नल तंरग को उचित सम्मान दिलाने की लड़ाई शुरू कर दिए हैं। विधायक नारायण त्रिपाठी ने इसके लिए ऐसे आवाज उठाई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today