Category Archives: अन्य

विधानसभा चुनाव पूर्व AICC ने MP पर झोंकी ताकत, जयप्रकाश सहित दस नेताओं की टीम से PCC पर निगरानी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अब कर्नाटक चुनाव से निपटकर मध्य प्रदेश पर ताकत झोंकने जा रही है। इस कड़ी में आज उसने प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल को चार नहीं पांच सह प्रभारी सौंपने का फैसला किया तो चुनाव की तैयारियों पर नजर रखने के लिए चार पर्यवेक्षक भी दिए हैं। पढ़िये अब एआईसीसी ने एमपी में कैसी बढ़ाई संगठन की ताकत।

IRCTC वेबसाइट से रिजर्वेशन की अवैध बिक्री, MP सहित 12 स्थानों पर CBI छापे

भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की बेवसाइट के माध्यम से रिजर्वेशन की ई-टिकटों की अवैध बिक्री का मामला सामने आने पर सीबीआई ने एक्शन लिया है। आज मध्य प्रदेश सहित देशभर में करीब 12 स्थानों पर एकसाथ छापे मारे हैं।

जंगल बचाने वाले अफसर को हटाए जाने से वनकर्मी खिलाफत में उतरे, वापसी का आंदोलन

बुरहानपुर के जंगलों पर अतिक्रमणकारियों के कब्जे को लेकर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से अड़कर कार्रवाई कराने वाले आईएफएस अधिकारी अनुपम शर्मा को हटाए जाने के बाद अब जिले के वन कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वनकर्मी डीएफओ को हटाए जाने से बेहद खफा हैं और उन्होंने जंगल बचाने वाले अपने अधिकारी की वापसी के लिए सरकार के तबादला आदेश के खिलाफ बागी तेवर अपना लिए हैं। जानिये इन वनकर्मियों ने अपने अफसर के लिए जो रास्ता अपनाया।

MP कैडर के अनुराग जैन को सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी, सवाल एमपी CS को फिर मिलेगा एक्सटेंशन

मध्य प्रदेश कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारियां दी हैं और इसमें सबसे अहम अनुराग जैन की है जिनके मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बनने की पिछले साल से अटकलें चल रही हैं। उन्हें भारत सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब यह संभावना है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को एकबार फिर छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया जाएगा। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।

नरोत्तम मिश्रा को BSP का भय, दलितों को BSP नेताओं से सावधान रहने के लिए यह सवाल छोड़ा…

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को अब दलित वोटों के बहुजन समाज पार्टी की तरफ जाने का डर सताने लगा है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो उन्होंने इस वर्ग के लोगों को बसपा नेताओं से सावधान रहने के लिए एक सवाल छोड़ा जो उन नेताओं के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सुनिये गृह मंत्री मिश्रा ने अपने डर को दलित वोटरों को बताए बिना क्या राजनीतिक दांव खेला।

सूडान में फंसा भोपाल का व्यापारी, विदेश मंत्रालय, पीएमओ और सीएम चौहान से सुरक्षित वापसी की गुहार

सूडान के गृह युद्ध में भोपाल का एक व्यापारी नरेंद्र जयंत केवलानी भी फंस गया है। उसके परिवार वालों को नरेंद्र ने जो युद्ध के हालात के वीडियो और तस्वीरें भेजी हैं, वह दिलदहला देने वाली हैं। परिवार ने विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट कर अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई है। देखिये वीडियो और तस्वीरों में युद्ध के हाल।

117 का गुप्तवास काटकर उमंग सिंघार कुछ इस तरह पुराने अंदाज में कांग्रेस मीटिंग में दिखे, पढ़िये रिपोर्ट

मध्य प्रदेश कांग्रेस में दबंग नेता के रूप में माने जाने वाले मालवा के आदिवासी नेता उमंग सिंघार 117 दिन का गुप्तवास काटकर आज अपने पुराने अंदाज में कांग्रेस की मीटिंग में दिखाई दिए। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए नेताओं में मध्य प्रदेश के तीन नाम बाला बच्चन, उमंग सिंघार व जीतू पटवारी हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव स्टार प्रचारकों पर MP भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सूची पर भिड़े नेता

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस नेता वहां के चुनाव प्रचार को लेकर आमने-सामने हो गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी गई स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर मध्य प्रदेश के नेता एक-दूसरे दलों की नीति पर कटघरे में खड़ा करने के लिए वॉकयुद्ध छेड़े हैं। रिपोर्ट में पढ़िये दोनों दल के नेता एक-दूसरे की किन खामियों को उजागर कर रहे।

KUNO से भागा CHEETA माधव नेशनल पार्क पहुंचा, टाइगर से हो सकता है आमना-सामना

नामीबिया से लाए गए चीते अब अपनी सरहद को लांघकर दूसरे जंगल की ओर कुलांचे मारकर पहुंचने लगे हैं। कुछ दिन पहले ओबान कूनो भागा था लेकिन उसने दूसरी बार सीमा पार की और इस बार वह माधव नेशनल पार्क में पहुंच गया है जहां उसका टाइगर से आमना-सामना होने की आशंका है। पढ़िये ओबान के कूनो से माधव नेशनल पार्क पहुंचने की स्टोरी और क्या उसे वापस कूनो लाया जाएगा या स्वतंत्र छोड़ दिया जाएगा।

नेता की रिश्तेदारी नौकरी में सक्षमता का पैमाना, कांग्रेस नेता के संबंधी तो लूप लाइन या अधिकारविहीन

सरकारी नौकरी में अधिकारियों की नेताओं से रिश्तेदारी कई बार भारी परेशानी का कारण बन जाती है। जब कांग्रेस सरकार आती है तो भाजपा की रिश्तेदारी वाले अफसर लूप लाइन या अधिकारविहीन पदों पर बैठा दिए जाते हैं और जब भाजपा सरकार वल्लभ भवन में बैठ जाती है वही हाल कांग्रेस नेताओं के संबंधियों का होता है। हम आपको ऐसे कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे आपको भी यह धारणा सही लगेगी लेकिन कुछ इस धारणा को गलत भी साबित करते हैं जो मौके की नजाकत भांपकर दोनों ही नाव पर सवार होकर चलते। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today