Category Archives: अन्य

विधानसभा चुनाव 2023ः राजधानी से जुड़े पांच जिलों में अब तक पांच चुनाव में BJP भारी तो कांग्रेस कमजोर रही, पासा पलटने के आसार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल अधिकृत रूप से भले ही नहीं बजा है लेकिन भाजपा-कांग्रेस की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। अब तक हमने आपको ग्वालियर-चंबल, विंध्य, बुंदेलखंड, महाकौशल और नर्मदापुरम क्षेत्र की 139 विधानसभा क्षेत्रों के पिछले पांच चुनावों के आकलन के आधार पर 2023 के हालातों से रूबरू कराया है। आज राजधानी भोपाल से सटे पांच जिलों की 25 विधानसभा सीटों का विश्लेषण बता रहे हैं जिसमें भाजपा लगभग आधी सीटों पर चार या पांच लगातार जीतकर भारी साबित रही है तो कांग्रेस उसके मुकाबले कमजोर दिखाई दी है। मगर विधानसभा चुनाव 2023 में पासा पलटने के आसार नजर आ रहे हैं। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।

सोशल मीडिया पर अपने अंदाज के लिए ट्रेंड करने वाली IAS टीना डॉबी का नकारात्मक ट्रेंड, इमेज सुधारने सफाई

राजस्थान कैडर की आईएएस और जैसलमेर कलेक्टर टीना डॉबी अब तक सोशल मीडिया पर अपने अंदाजों के लिए सकारात्मक रूप से ट्रेंड करती रही हैं लेकिन इस बार उनका नकारात्मक काम उन्हें ट्रेंड पर ले आया है। उनकी खूबसूरती पर उन्हें कॉम्पलीमेंट देने वाले इस बार उनकी आलोचना कर रहे हैं तो अपने काम के लिए अब टीना डॉबी सफाई दे रही है। जानिये अपने फील्ड के काम को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना की शिकार बनी टीना अब क्या कह रही हैं।

दो हजार के नोट बंद, 30 सितंबर 2023 तक बाजार में वैध रहेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार रुपए के नोट को बंद किया जा रहा है। बाजार में इनकी वैधता अगले 30 सितंबर तक ही मान्य होगी। जिन लोगों के पास यह नोट है उसको वे बैंक की शाखा या भारतीय रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में वापस कर सकते हैं लेकिन सितंबर 2023 के बाद दो हजार के नोट अवैध हो जाएंगे और बाजार में उन्हें नहीं चलाया नहीं जा सकेगा। आईए बताते हैं भारतीय रिजर्व बैंक का क्या है आदेश। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

‘बाथरूम सिंगर’ तो बहुत सुने हैं मगर ‘क्लास रूम डांसर’ देखिये, एक शिक्षिका का वायरल वीडियो

आमतौर पर बाथरूम में गाना गुनगुनाते हुए बहुत सुने हैं लेकिन क्लास रूम में डांस करने वाले टीचर के बारे में कभी नहीं सुना है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक सरकारी स्कूल की टीचर का बताया जा रहा है जो क्लास रूम में एक फिल्मी धुन पर कमर मटका रही हैं और उनके साथ तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। देखिये वायरल वीडियो और तस्वीर।

जंगली हाथी के जलने की घटना जांच करने स्पेशल टास्क फोर्स पहुंची बांधवगढ़

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 माह पहले जंगली हाथी के जलाए गए मिले अवशेष की जांच करने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो एवं स्पेशल टास्क फोर्स की टीम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंची।

विधानसभा चुनाव 2023ः विंध्य में कांग्रेस को खोने को कुछ नहीं मगर भाजपा को सीटों को सुरक्षित रखने की चुनौती

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में एकबार फिर विंध्य सरकार बनाने में मुख्य भूमिका निभाएगा क्योंकि यहां इस बार कांग्रेस का 2018 से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद दिखाई दे रही है। इस परिस्थिति में विंध्य में भाजपा को मौजूदा सीटों को बनाए रखने की चुनौती है जबकि कांग्रेस को खोने के लिए कुछ नहीं है सिवाय उसकी झोली में विधानसभा की 10 से ज्यादा सीटें पाने के। हालांकि यहां सिंगरौली में भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए एक नई चुनौी आम आदमी पार्टी है तो गौंडवाना गणतंत्र पार्टी आज भी दस विधानसभा सीटों पर पहले की तरह अपना दमखम दिखा सकती है। आईए जानते हैं विंध्य का चुनावी समीकरण।

करोड़पति संविदा सब इंजीनियर हेमा मीना के नजदीकी जर्नादन सिंह पर गाज, निलंबन

मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की संविदा सब इंजीनियर रहीं हेमा मीना के यहां लोकायुक्त छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति के मामले में अब उनके नजदीकी और पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के परियोजना प्रभारी इंजीनियर जर्नादन सिंह पर भी एक्शन हुआ है। आज निगम के एमडी उपेंद्र जैन ने जर्नादन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विधानसभा चुनाव 2023ः बुंदेलखंड में कांग्रेस को मेहनत की जरूरत, भाजपा को गढ़ बचाने की चुनौती

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में ग्वालियर-चंबल की 34 सीटें जिस तरह अब तक कांग्रेस के लिए मजबूत गढ़ रहीं थीं, वैसे ही बुंदेलखंड की 26 सीटों पर भाजपा चुनाव दर चुनाव मजबूत होती गई है। हालांकि इस गढ़ में कांग्रेस ने 2018 में कुछ सेंधमारी की थी लेकिन उपचुनावों के बाद उसकी स्थिति बीते चुनावों की तरह एक तिहाई सीटों के आसपास सिमटकर रह गई। इस बार कांग्रेस के लिए बुंदेलखंड स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान और कुछ नेताओं के दलबदल कर भाजपा में चले जाने से कुछ ज्यादा चुनौतीभरी परिस्थितियां हैं। आईए पढ़िये बुंदेलखंड का चुनावी गणित इस बार क्या होने की संभावना है।

MP के गृह मंत्री ने जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों पर उठाए सवाल, मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के भोपाल-छिंदवाड़ा में पकड़े गए हिज्ब उत तहरीर आतंकी संगठन के 11 सदस्यों में से एक सलीम के धर्मांतरण की कहानी सामने आने के बाद अब भाजपा हमलावर हो गई है। धर्मांतरण में जाकिर नाइक का नाम सामने आने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे पहले से ही कहते रहे हैं कि नाइक कोई शांतिदूत नहीं है।

विधानसभा चुनाव 2023ः ग्वालियर क्षेत्र की 19 सीटों पर BSP के साथ सिंधिया फेक्टर BJP के साथ, कांग्रेस के लिए चुनौती

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा रहेगा क्योंकि अब तक उसके वोट में बसपा ही एकमात्र बाधा थी लेकिन इस बार सिंधिया भी उसके साथ नहीं है। ऐसे में ग्वालियर क्षेत्र की 19 सीटों पर आज की स्थिति में भाजपा के पास 10 व कांग्रेस के पास नौ सीटें हैं जो विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस के पास 15 सीटें थीं और इसी समीकरण की वजह से कांग्रेस प्रदेश में सरकार बना सकी थी। विधानसभा चुनाव 2023 में ग्वालियर की ये 19 सीटें सत्ता की कुर्सी में मुख्य भूमिका निभाएंगी। मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 के पहले हमारी चुनावी चर्चा की श्रृंखला में आज जानते हैं ग्वालियर क्षेत्र की 19 सीटों का गणित।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today