Category Archives: अन्य

झारखंड, हिमाचल के बाद उमंग को कर्नाटक की जिम्मेदारी मिली, चुनावी जीतों ने बढ़ाया कद

मध्य प्रदेश के तेजतर्रार कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को पार्टी ने झारखंड-हिमाचल प्रदेश के बाद जिस तरह कर्नाटक के लिए भरोसा जताया था, वे उन उम्मीदों पर खरे उतरे। झारखंड और हिमाचल प्रदेश में जिस तरह उन्होंने चुनावी रणनीति से अपने जिम्मेदारी वाली विधानसभाओं में काम किया, वही कर्नाटक में किया और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दिया। सफल चुनावी रणनीतिकार के रूप में साबित हुए सिंघार का कद कर्नाटक में सरकार बनने से बढ़ा है।

वनकर्मी भी नक्सलवादी घटना में मृत होने पर शहीद कहलाएंगे, मिलेगी 15 लाख राशि

मध्य प्रदेश के वन विभाग के कर्मचारियों को अब नक्सलवादी घटना में मृत्यु हो जाने पर शहीद का दर्जा दिया जाएगा। यही नहीं शहीद होने वाले वनकर्मी के परिवार को उस परिस्थिति में 15 लाख रुपए की राशि देने की तैयारी चल रही है। यह विचार वन मंत्री विजय शाह के साथ कर्मचारी संगठनों की चर्चा के दौरान सामने आने पर मंत्री ने विभाग प्रमुख अपर सचिव जेएन कांसोटिया को निर्देश भी दे दिए हैं। पढ़िये और किन मुद्दों पर मंत्री ने अपने एसीएस को दिए निर्देश।

बजरंग दल प्रमुख प्रवीण तोगड़िया का BJP पर हमला, ‘बजरंगवली’ भी कर्नाटक में भाजपा को नहीं बचा पाए

कर्नाटक में भाजपा की हार को लेकर अब बजरंग दल ने भी भाजपा पर हमला बोला है। बजरंग दल प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि भाजपा को बजरंगवली भी नहीं बचा पाए क्योंकि जनता महंगाई और अन्य समस्याओं से परेशान है। भाजपा को अब इन मुद्दों की तरफ गंभीरता से सोचना चाहिए। द केरला स्टोरी जैसी फिल्मों का निर्माण बंद होना चाहिए।

फर्जी दस्तावेजों से शेयर हड़पे, CBI ने कंपनी के डायरेक्टर, उनके बेटे सहित तीन को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के एक कंपनी के डायरेक्टर और उनके बेटे सहित तीन लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एक शिकायतकर्ता के शेयरों को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़प लिया था और अदालत ने सीबीआई को यह मामला सौंपा था जिसमें एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की हेमा पर लोकायुक्त पुलिस एक्शन का टारगेट कौन? चेयरमैन या एमडी या इमेज…

मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की महिला सब इंजीनियर हेमा मीना के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर इसमें टारगेट कौन है। कारपोरेशन के चेयरमैन या एमडी। चेयरमैन लोकायुक्त डीजी से पिछले साल अचानक हटाए गए थे तो उपेंद्र जैन को भी पांच साल पूर्व खेल संचालक व फिर पुलिस दूरसंचार व भोपाल जोन से हटाकर कारपोरेशन में एमडी बनाया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

MP में अफसरों की राजनीतिक पिच पर बल्लेबाजी, सिविल सर्विस के बाद जनसेवा में कामयाबी का प्रतिशत कम

सिविल सर्विस का मतलब असैनिक सेवा यानी सेना में नहीं आते। सिविल सर्विस के बाद राजनीति के माध्यम से जनसेवा में उतरने वाले मध्य प्रदेश में दर्जनों उदाहरण हैं लेकिन इनमें कामयाबी के शिखर तक पहुंचने वालों की संख्या बहुत कम रही है। अजीत जोगी से शुरू होकर यह सिलसिला हाल ही में राजनीति में उतरने का ऐलान कर चुके होमगार्ड डीजी पवन जैन तक जारी है। इस बीच कई नौकरशाह व अन्य सरकारी नौकरी करने वाले राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। पेश है इन लोकसेवक-जनसेवकों पर आधारित एक रिपोर्ट।

ED का फर्जी पत्र, फिर भी न ईडी का पुलिस एक्शन, न MP गर्वनमेंट करा रही FIR

मध्य प्रदेश शासन को इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के नाम पर किसी व्यक्ति ने फर्जी पत्र भेजकर ऐसा चमकाया कि अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। कुछ महीने पहले जब मध्य प्रदेश शासन को ईडी के नाम पर भेजे गए पत्र के फर्जी होने का तथ्य पता चला तो एक महीने बीतने के बाद भी अब तक राज्य शासन की ओर से पुलिस एक्शन लिया गया है। न ही ईडी ने अपने नाम का दुरुपयोग कर किसी राज्य शासन को भ्रमित करने के मामले में किसी तरह की कार्रवाई की है। इससे प्रशासनिक गलियारों में संदेह व्यक्त किया जाने लगा कि कहीं इसमें मध्य प्रदेश शासन के अधिकारियों की तो यह करतूत नहीं है जो पुलिस एक्शन निर्णय लेने में अहम भूमिका रखते हैं और पुलिस एक्शन होने पर सब सच सामने आने से भयभीत हों। आईए बताते हैं क्या है मामला।

कूनो की चीता दक्षा की मौत पर राजनीति, अखिलेश यादव ने जानवरों पर क्रूरता का मामला बताया

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 20 चीतों में से तीन चीतों की मौत हो चुकी है जिनमें से दक्षा की मौत नर चीतों से मिलाने की कोशिशों के दौरान हुई है। अब इन मौतों पर राजनीति शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दक्षा की मौत के बाद इन्हें जानवरों की क्रूरता का मामला बताते हुए दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर दी है। आईए जानते हैं यादव ने क्या कहा।

दीपक की आड़ में सिंधिया-शिवराज-वीडी BJP नेताओं के निशाने पर, चुनाव पहले चुनौतियां बढ़ीं

मध्य प्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के वे नेता मुखर हो गए हैं जो कुछ सालों से अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे थे। दीपक जोशी की आड़ में ये नेता अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को निशाने पर लेने से नहीं चूक रहे हैं। दीपक जोशी तो पार्टी छोड़ रहे हैं तो उनकी बात अब उतने मायने नहीं रखती लेकिन पार्टी में मौजूद दूसरे उपेक्षित भाव महसूस करने वाले नेताओं के बयानों से भाजपा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। पढ़िये भाजपा के भीतर की ऊहापोह की स्थिति पर रिपोर्ट।

कर्नाटक के चुनावी वादे ने MP में भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं से CISF सुरक्षा मांगी, शाह को नेता प्रतिपक्ष का पत्र

बजरंग दल को लेकर कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया है, उससे कर्नाटक में तो कांग्रेस पर बजरंग बली के अपमान के आरोप लग रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिस तरह तोड़फोड़ की, उससे कांग्रेस दफ्तरों में असुरक्षा का माहौल है। अब कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार से अपने कार्यालयों की सीआईएसएफ सुरक्षा की मांग कर दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today