Category Archives: अन्य

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा अगर किसी के कुछ करने से बुरा होता तो सबसे पहले मोदी-अंबानी का होता

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की आज से भोपाल में श्रीमहाशिवपुराण कथा शुरू हुई जिसमें उन्होंने कहा कि किसी के कुछ करने से बुरा नहीं होता है। अगर किसी के करने से बुरा होता तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुकेश अंबानी जैसे लोगों का बुरा करते। इसलिए इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि किसी के कुछ करने से बुरा हो रहा है या बुरा हुआ है।

KCR की पार्टी BRS में ज्वाइनिंग पर JAYS अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा की चुप्पी, विक्रम & समर्थकों की सफाई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में मध्य प्रदेश के आदिवासी संगठन जयस अध्य़क्ष लोकेश मुजाल्दा की चुप्पी बरकरार है। उनके समर्थक सोशल मीडिया और मीडिया को बीआरएस पार्टी में ज्वाइनिंग अफवाह बता रहे हैं लेकिन लोकेश मुजाल्दा सोशल मीडिया पर भी ज्वाइनिंग पर चुप्पी साधे हैं और मुलाकात पर टिप्पणी कर पर्दे के पीछे की चर्चा का खुलासा नहीं कर रहे हैं। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

गंगा जमुना स्कूल के संचालकों द्वारा ‘लव जिहाद’ के तत्वों को फंडिंग, सीएम के जांच के निर्देश

दमोह के गंगा जमुना स्कूल में टीचरों के धर्म परिवर्तन और स्कूल संचालक अन्य जिहादी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतों के बाद अब राज्य शासन की उस दिशा में जांच शुरू होने जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं। गंगा जमुना स्कूल में जिहादी गतिविधियों के पर्दाफाश के बाद खुल रहे नए नए राज।

बागेश्वर धाम सरकार को महाराष्ट्र के बाद गुजरात में चैलेंज मिला, मंच पर ही चुनौती को गलत साबित किया

गुजरात में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चैलेंज किया। मध्य प्रदेश की युवती ने बीच में दर्शकों के बीच बुदबुदाते हुए कुछ बोला तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुला लिया तो उसका पर्चा लिखा। युवती ने पर्चे में लिखे शब्दों को सबके सामने बताने से इनकार किया और युवती के शंकास्पद व्यवहार पर उसे दर्शकों में से कोई भी दो व्यक्तियों को लाने को कहा जिनके उन्होंने पहले से ही युवती के सामने पर्चे लिख दिए थे। फिर जो हुआ उसे देखकर न केवल उसकी शंकाएं दूर हो गईं बल्कि वह बागेश्वर धाम सरकार से बार-बार माफी मांगती रही।

कांग्रेस में CM फेस पर अपने ही भिड़े, सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस में दो वरिष्ठ नेता ऐसे भिड़ गए कि मानो दोनों विरोधी दलों के नेता हों। एक ने सीएम फेस घोषित नहीं करने के पीछे जब तर्क दिया कि अगर वही हार जाए तो सीएम फेस का क्या होगा। दूसरे ने अपने नेता कमलनाथ को सीएम चेहरा बताने के लिए साथी वरिष्ठ नेता को पार्टी हाईकमान के फैसले से मिले पद पर ही सवाल खड़े कर दिए। अब देखिये इन नेताओं की जुबानी जंग के वायरल वीडियो के साथ रिपोर्ट।

बुंदेलखंड BJP की राजनीति: मंत्री भूपेंद्र को मिल रहे झटके पर झटके, मोकलपुर की कांग्रेस से मेलजोल पार्टी में समर्थक तिवारी पर एक्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बुंदेलखंड में भाजपा की राजनीति के बड़े नेताओं खटासभरे संबंधों की खबरों के बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त माने जाने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह को संगठन की तरफ से झटका मिलने लगा है। प्रदेश नेतृत्व पर उंगली उठाने वाले सागर के महापौर पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से ही हटा दिया गया है। संगठन के साथ भूपेंद्र सिंह उनके नजदीकी राजेंद्र सिंह मोकलपुर के भी कांग्रेस से नजदीकी बढ़ने से अपने गृह नगर में कमजोर हो सकते हैं। पढ़िये बुंदेलखंड के सागर में भाजपा की राजनीतिक उठापटक।

‘कृष्णा’ ने कहा मैं घर में अकेला मामा की वजह से चल रहा हूं, MP तो पूरा मामाजी की वजह से चल रहा है

टीवी स्टार और कॉमेडियन कृष्णा ने कहा कि वे घर के अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो मामाजी की वजह से चल रहे हैं लेकिन यहां तो पूरा मध्य प्रदेश मामाजी की वजह से चल रहा है। मेरे मामा तो सुपर स्टार हैं ली, मध्य प्रदेश के सुपर स्टार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। कृष्णा अपने साथी कॉमेडियन सुदेश कुमार के साथ भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि भोपाल में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।

CM के मंच तक कैसे ही पहुंची जेल में रह चुकी भूमाफिया की पत्नी योगिता, सवालों के घेरे में पुलिस

इंदौर के भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा की पत्नी योगिता अजमेरा जो जमीन फर्जीवाड़े में जेल की सलाखों के पीछे रह आई है, वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक मंच पर पहुंच गई। मंच पर न केवल उसने एक अवार्ड ट्राफी ली बल्कि सीएम के संग सेल्फी भी उतार ली। ऐसी दागदार महिला के सीएम के मंच तक पहुंचने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

ST नेता पूर्व मंत्री उमंग ने मांगी जनसंख्या आधारित 122 विधानसभा सीटों पर हिस्सेदारी

आदिवासियों के नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार ने आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में आदिवासियों की हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया और कहा कि आदिवासी 122 विधानसभा सीटों पर किसी भी प्रत्याशी को जिताने या हराने की क्षमता रखते हैं। आदिवासी भीख नहीं अपनी हिस्सेदारी चाहता है। इसलिए उनकी हिस्सेदारी जनसंख्या पर आधारित होना चाहिए।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023ः कर्नाटक की तरह वोटों के ध्रुवीकरण की दिशा में जाने के आसार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का निर्वाचन आयोग से ऐलान बाकी है लेकिन प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुट गई हैं। कर्नाटक की तर्ज पर यह चुनाव भी वोटों के ध्रुवीकरण की ओर ले जाया जाता नजर आ रहा है। इस बार भाजपा ही नहीं कांग्रेस भी इसकी कोशिश में लगी है और उसके चुनाव प्रचार कैम्पेन में इसकी साफ झलक दिखाई देने लगी है। आईए पढ़िये इस पर एक विशेष रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today