Category Archives: अन्य

देखिये समय बदल रहा है….. अनुशासित पार्टी BJP में खुलकर जिला अध्यक्ष के खिलाफ रैली

देखिये समय बदल रहा है…भाजपा में अब खुलकर अपने नेताओं की बगावत करने लगे कार्यकर्ता। भाजपा एक अनुशासित पार्टी मानी जाती है। मगर रतलाम जिले में आज जिला अध्यक्ष के खिलाफ ही पार्टी के झंडे-बैनर लगी दर्जनों बड़ी-बड़ी गाड़ियों की रैली निकाली गई। पढ़िये रिपोर्ट, क्या कह रहे जिला अध्यक्ष व रैली निकालने वाले।

‘गागर में सागर’….बिना पिता के बच्चों का जन्मदिन मनाने फ्री केक

बच्चों के प्रति हरेक व्यक्ति का सॉफ्ट कॉर्नर होता है और फिर बिना पिता के बच्चे के प्रति विशेष सहानुभूति समाज में रखी जाती है। सागर में ऐसे बच्चों के लिए एक बेकरी संचालक द्वारा किए जा रहे प्रयास गागर में सागर जैसा काम किया जा रहा है। बेकरी संचालक ऐसे बच्चों को जन्मदिन मनाने के लिए अपनी तरफ से जो गिफ्ट देते हैं, वह निश्चित रूप से सराहनीय कदम है। वाकई राय का यह प्रयास ‘गागर में सागर’ है। पढ़िये रिपोर्ट।

बागेश्वर धाम पहुंचने के पहले ‘शिवरंजनी’ का झूठ खुला, शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी ने पोल खोली

गंगोत्री से पदयात्रा कर बागेश्वर धाम छतरपुर पहुंची शिवरंजनी तिवारी के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। शिवरंजनी पदयात्रा में जिस तरह जगतगुरू शंकराचार्य के भतीजे की बेटी होने का प्रचार करती हुई चल रही थीं, वह उनके लिए भारी पड़ गया है। बागेश्वर धाम पहुंचने के पहले ही शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी ने उनके झूठ की पोल खोल दी है। पढ़िये क्या है मामला।

रातापानी अभयारण्य में 500 पेड़ों की कटाई, किसी की अनुमति से कटे…वन विभाग अनजान

रातापानी अभयारण्य की निजी जमीन पर लगे घने पेड़ों को काट दिया गया है। इन पेड़ों की किनकी अनुमति से काटा गया, इसका जवाब वन विभाग के पास भी नहीं है। पेड़ों को काटकर पटक दिया गया है और उन्हें उठाने की तैयारी है। पेड़ों की कटाई ग्राम डामडोगरी में की गई है जिनकी संख्या करीब 500 बताई जा रही है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वन विभाग राजस्व का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 98.5 % को भुगतान पहुंचा, शेष की समस्या 25 तक दूर होगी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक से जिन सवा करोड़ लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए की राशि उनके खातों में डाली थी, उनमें से 98.5 फीसदी को रकम पहुंच गई है। डेढ़ प्रतिशत लाड़ली बहनों के खाते की समस्याओं का परीक्षण किया जा रहा है और उनके खातों में भी 25 जून तक राशि पहुंचाए जाने का सरकार ने दावा किया है।

MP की राजनीति में ठगे जाते रहे आदिवासी, नेतृत्व की मांग पर हाशिए गए ‘आदिवासी नेता’

(गणेश पाण्डेय) मध्य प्रदेश के आदिवासियों को 15 नवंबर 2021 का दिन हमेशा याद रखना चाहिए. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं और सौगाते दी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के असल राजा आदिवासी रहे हैं, परंतु मध्य प्रदेश के गठन के बाद से ही आदिवासी राजनीतिक दलों के लिए वोट बैंक बनकर रह गए हैं. राजनीतिक दल चाहे वह कांग्रेस हो या फिर बीजेपी दोनों ने आदिवासी नेताओं को राजनीतिक मोहरे और उनके वोट बैंक हासिल करने के रूप में इस्तेमाल किया है.

‘भंडारा में सवर्णों को अलग टेंट में भोजन प्रसादी, दलितों को अलग टेंट में’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के अमलाहा में जातिवाद-छुआछूत का एक मामला सामने आया है जिसे प्रशासन तो असत्य करार दे रहा है लेकिन एक भंडारे में अलग-अलग टेंटों में सवर्णों-दलितों को बैठाए जाने के आरोप लगे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है और इसलिए यह गंभीर मामला माना जा रहा है।

दूसरे दिन भी सतपुड़ा भवन से धुआं उठता रहा, अवकाश, सरकारी जांच तीन दिन में होगी तो कांग्रेस का आरोप आग लगी या लगाई गई…

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग दूसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी है और मध्यान्ह तक बिल्डिंग की आखिरी की दो मंजिलों से धुंआ उठता रहा। सतपुड़ा भवन के दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया। घटना के बाद आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि आज से जांच शुरू हो जाएगी और तीन दिन में इसे पूरा कर दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का आरोप है कि यह आग लगी है या लगाई गई है, यह संदेह है।

रेस्क्यू टीमों के पास खराब पिंजरे, 12 घंटे तक भालू उत्पात मचाता रहा मगर वनकर्मी डरते रहे

मध्य प्रदेश में वन विभाग की रेस्क्यू टीमों के पास संसाधनों की कितनी कमी है, यह बालाघाट में गांव में उत्पात मचाने वाले रीछ को पकड़ने में सामने आ गईं। रीछ उत्पात मचाते हुए गांव के मकानों की छतों पर तोड़फोड़ करता रहा लेकिन 12 घंटे तक वनकर्मी उसे पिंजरे में कैद नहीं कर पाए। उन्हें खराब पिंजरे का डर था कि पिंजरे में बंद होने के बाद रीछ उसे भी तोड़कर उन पर हमला नहीं कर दे। क्या है मामला पढ़िये।

भगवान राम के राजा रूप वाले ओरछा मंदिर को IT नोटिस पर अदालत में लड़ाई जाएगी, जाने क्या है मामला

भगवान राम के ओरछा मंदिर को आयकर नोटिस…..अदालत जा रहा मामला…. भगवान के राजा रूप के कारण यहां आज भी दिन में चार बार गॉर्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा है लेकिन इसके बाद भी आयकर विभाग के सवा करोड़ रुपए के चढ़ावे पर हिसाब मांगते हुए आयकर चुकाने के नोटिस से बुंदेलखंड की लड़ाई लड़ रहे संगठन ने इसे भगवान का अपमान का मामला बताते हुए हाईकोर्ट में मामला ले जाने की चेतावनी दी है। जानिये क्या है मामला।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today