Category Archives: अन्य

लोकसभा चुनाव पूर्व के बे-हिसाब लेनदेन पर चार साल में एक्शन, दो पूर्व व एक मौजूदा IPS की DE

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में पहली बार बे-हिसाब लेन-देन के मामले में अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की विभागीय जांच शुरू की गई है। लोकसभा चुनाव 2019 के पूर्व आयकर व अन्य केंद्रीय एजेंसियं की कार्रवाई के बाद एक डायरी में मिले कोड के आधार पर तत्कालीन तीन आईपीएस अधिकारियों संजय माने, वी मधुकुमार बाबू व सुशोभन बनर्जी को नोटिस जारी किए गए थे जिसमें जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर यह जांच शुरू की गई है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट।

पटना की विपक्षी दलों की बैठक में लालू को राहुल की शादी की चिंता….कहा बाराती बनने को तैयार बैठे

पटना में प्रमुख विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और साथ में उन्होंने उनकी शादी पर चिंता भी जताई। कहा कि वे सभी उनके बाराती बनने के लिए तैयार बैठे हैं। उनके इस अंदाज से विपक्षी दलों की बैठक की प्रेस कांफ्रेंस में हंसी के फौव्वारे छूट गए।

ओरछा की जामनी नदी के पुल में दरार, 5 माह पहले गडकरी और CM शिवराज ने किया था लोकार्पण

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला में पहली बारिश मे करोड़ों की लागत से बने जामनी पुल में दरार पड़ने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. पुल मौसम की पहली बारिश भी नही झेल पाया। करीब 5 माह पहले देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा में इस पुल का लोकार्पण किया था। दरार की सूचना में निवाड़ी प्रशासन हरकत में आया और उस स्थान पर पत्थर और बैरिकेड लगाकर आवागमन रोक दिया गया है।

उमरिया के गांव में घुसे भालू को ट्रेंकूलाइज कर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में छोड़ा, पिंजरे से निकलते सरपट दौड़ लगाई

ट्रेंकूलाइज के बाद बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पिंजरा खोलते ही भालू सरपट जंगल की तरफ भाग गया। ट्रेंकूलाइज करने के बाद नेशनल पार्क में भालू को पिंजरे से छोड़ा गया तो वह जंगल में ऐसे भाग जैसे कोई जानवर शिकारी को देखकर भागता है। बेहोशी के बाद पिंजरे में कैद प्यासे भालू ने आजाद होते ही नेशनल पार्क में ऐसी सरपट दौड़ लगाई कि धूल उड़ता हुआ लोगों की आंखों से ओझल हो गया।

MP विधानसभा चुनाव: BJP की सांस सर्वे की मीडिया रिपोर्ट्स से अटकी तो INC जनता के मूड के भरोसे

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही कमर कस ली है। कांग्रेस ने जहां इस बार राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी से चुनावी शंखनाद किया है तो वहीं भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-गृह मंत्री अमित शाह की ताकत झोंकने की रणनीति पर चल पड़ी है। चुनाव के ऐलान के पहले जिस तरह मीडिया में सर्वे की चर्चाएं हैं, उससे सत्तारूढ़ भाजपा की सांस अटकी है तो कांग्रेस जनता के कथित बदलाव के मूड पर अपनी तैयारियों में जुटी है। आईए पढ़िये इसी पर एक विशेष रिपोर्ट।

गले में कुत्ते की तरह पट्टा बांधने वालों की पहचान-गिरफ्तारी, अब होगा NSA, घरों पर चलेगा बुलडोजर

राजधानी भोपाल के पुराने शहर में एक हिंदू युवक के गले में कुत्ते की तरह पट्टा बांधने वाले युवकों की पहचान के बाद गिरफ्तारी हो गई है। अब उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की तैयारी हो रही है। इन तीनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देशों के बाद प्रशासन और पुलिस का एक्शन तेज हुआ।

ऐसे धर्मांतरण का दबाव, कुत्ते की तरह पट्टा गले में बांधकर धमकाया, वीडियो वायरल

भोपाल में कुत्ते की तरह गले में पट्टा डालकर मुस्लिम बनने का दबाव बनाने का मामला एक वीडियो वायरल होने पर प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो कब का है यह अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन इससे भोपाल में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुत्ते की तरह गले में पट्टा डालकर युवक को घुटने के बल बैठाकर धमकाया जा रहा है और उसके साथ गाली गलौच की जा रही है। पढ़िये वायरल वीडियो और उसके बाद रिएक्शन पर रिपोर्ट।

मुरैना में ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी और प्रेमी की हत्या कर चंबल नदी में फैंका

दो प्रेमी युगल को युवती के परिवार वालों ने मारकर शव नदी में फेंक दिया है। यह मामला मुरैना जिले का है जिसमें युवक-युवती दोनों ही तोमर परिवारों के बताए जा रहे हैं। युवती के पिता ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर बेटी व उसके प्रेमी की हत्या कर लाश चंबल नदी में फेंक दिया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल में कंप्यूटर-फोटोकॉपी मशीन खरीदी पर सवाल, तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी

मध्य प्रदेश में इन दिनों जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी में भी घोटालों की गंध आने लगी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल में करीब 100 करोड़ रुपए के कंप्यूटर-फोटोकॉपी मशीन और यूपीएस की खरीदी की जा रही है जिनकी बाजार में वास्तविक कीमत 35 से 40 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक को शिकायत हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी खरीदी का उसी कीमत पर ऑर्डर दिया जा चुका है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

अनूपपुर में हाथियों के दल का उत्पाद, मकान तोड़कर अनाज आहार बनाया, खेतों में फल खाये

हाथियों के एक दल ने मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में घुसकर उत्पात मचाया। उसने कुछ लोगों के घर तोड़कर वहां रखा अनाज खा लिया तो कुछ लोगों के खेतों में घुसकर फल वाले पेड़ों पर लगे फलों को तोड़ने के लिए उन्हें उखाड़ा या खींचकर तोड़ दिया। इसके बाद यह उत्पाती हाथी दल छत्तीसगढ़ की सीमा में मरवाही के जंगल में चला गया जहां रेलवे लाइन किनारे नाले में आराम कर रहा है। पढ़िये उत्पाती हाथियों के दल की एक रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today