Category Archives: अन्य

पेशाबकांड में राजनीति चरम परः मुख्यमंत्री निवास में पीड़ित व्यक्ति विशेष मेहमान, चरण धोकर सम्मान

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कौल आदिवासी जाति के एक व्यक्ति पर भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला द्वारा पेशाब किए जाने की घटना में अब राजनीति चरण पर पहुंचती नजर आ रही है। कांग्रेस जहां इसको लेकर सरकार को घेर रही है तो आज सरकार के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में पीड़ित को बुलाकर जिस अंदाज में उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार कर खुद को दुखी बताया उससे भाजपा को काफी हद तक राजनीतिक फायदा मिलने की संभावना है। पढ़िये रिपोर्ट।

पड़ोसन पहलवान….भाजपा की कथित कार्यकर्ता ने पड़ोसन से पहलवानी दिखाई

मध्य प्रदेश के उज्जैन लेडी बाउंसर के पहलवानी दिखाने के बाद भोपाल की पड़ोसन ने पहलवानी दिखाई। उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा की अप्रैल में कथा के दौरान लेडी बाउंसर-महिला के बीच लात-घूंसों व बाल खींचने वाली लड़ाई का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसी अंदाज का भोपाल का यह वीडियो वायरल हुआ है।

आदिवासी युवक के साथ अमानवीय कृत्यः मुंह पर पेशाब की, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के सीधी जिले में एक युवक ने सिगरेट पीते हुए एक अन्य युवक के मुंह पर पेशाब की जिसका वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी सामान्य वर्ग का बताया जा रहा है और जिस युवक पर पेशाब कर रहा है वह आदिवासी समाज का होना बताया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया है और कांग्रेस ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए राज्य की शिवराज सरकार को घेरा है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मामले को लेकर कहा है कि उनके संज्ञान में सीधी की घटना आई है और पुलिस को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर एनएसए की कार्रवाई करने को कहा है।

‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ’ पोर्टल शुरू, सीखने की ललक लिए बच्चों ने CM से पूछे सवाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें कई कंपनियों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए और बच्चों ने सीएम चौहान से योजना से जुड़े कुछ सवालों को सीधे पूछा। बच्चों की जिज्ञासा को सीएम चौहान ने समाप्त किया। पढ़िये इससे जुड़ी खबर।

पंडित प्रदीप मिश्रा से गुरु पूर्णिमा पर पांच लाख ने ली गुरु दीक्षा, देर रात तक चला दीक्षा कार्यक्रम

पंडित प्रदीप मिश्रा से गुरु पूर्णिमा पर पांच लाख ने गुरु दीक्षा ली। सोमवार देर रात तक दीक्षा कार्यक्रम चला। सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन सोमवार की रात हो गया। पंडित मिश्रा के प्रवचनों के बाद गुरू दीक्षा कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। अनुयायियों ने पंडित मिश्रा के चरणों की पूजा की और गुरू मंत्र ग्रहण किया। पढ़िये कुबरेश्वर धाम के गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर रिपोर्ट।

सिंधी भाषा के प्रकांड विद्वान डॉ मुरलीधर जेटली का निधन, सिंधी साहित्य समाज में शोक

सिंधी भाषा के प्रकांड विद्वान डॉ. मुरलीधर जेटली का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे और उनका सिंधी साहित्य को योगदान रहा तो कई शब्दकोष व ग्रंथ भी उन्होंने तैयार किए थे।

जया किशोरी का आज से ग्वालियर में नानी बाई रो मायरा कृष्ण कथा शुरू, ऐसे अंदाज में पहुंची जया किशोरी

कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज गुरू पूर्णिमा से ग्वालियर में उनकी कथा शुरू हुई है। पहले दिन आज जब जया किशोरी कथास्थल पर पहुंची तो उन्होंने अपनी मुस्कुराहट से लोगों का अभिवादन किया। सादे सलवार सूट में उन्होंने व्यास पीठ से कथा शुरू की।

जया किशोरी ने शादी को लेकर ग्वालियर में खोला राज, सनातन धर्म बढ़ाए जाने पर रखे ये विचार

कथा वाचक और मोटिवेशन स्पीकर जया किशोरी ने ग्वालियर में अपनी शादी को लेकर एक राज खोला है। उन्होंने सनातन धर्म बढ़ाए जाने पर भी विचार रखे और अपने नाम के साथ किसी उपाधि को जोड़े जाने पर भी बातों ही बातों में खुद को साधारण लड़की बताया। और भी कई सवालों में जया किशोरी ने अपनी राय रखी, पढ़िये इस रिपोर्ट में।

PM मोदी ने आदिवासी बच्ची को खिलाते हुए कहा चलो दिल्ली, परिवारवादी पार्टी झूठी गारंटी दे रहे

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह में दूसरी बार आए। आदिवासी आबादी बहुल शहडोल में एक जनजाति महिला की गोद में बैठी बच्ची से खेलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ मिलाया, गालों को सहलाया और फिर उससे बोले चलो दिल्ली। पीएम आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे और वहां कुछ लोगों से सीधी बातचीत भी की। मोदी ने मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले शहडोल से विपक्ष को चुनौती दी और कहा कि उनकी झूठी गारंटी से सावधान रहें नहीं तो आपके बच्चों को नतीजा भुगतना होगा। आईए बताते हैं पीएम मोदी की शहडोल यात्रा से जुड़े समाचार।

पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में आज से गुरु पूर्णिमा महोत्सव, हजारों अनुयायी पहुंचे

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के कुबरेश्वर धाम में इस साल तीन दिन तक गुरु पुर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो आज से शुरू हो गया है। यहां हजारों की संख्या में उनके अनुयायी पहुंच रहे हैं जिनके लिए कुबरेश्वर धाम सीहोर में व्यवस्थाएं की गई हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today