Category Archives: अन्य

पेशाबकांड मोड़ पर मोड़ः पीड़ित अब बोला वीडियो में वह नहीं, पूर्व मंत्री मेहदेले पैर धोने को बता रहीं नौटंकी

सीधी का पेशाबकांड हर रोज नया मोड़ ले रहा है। पहले आरोपी भाजपा का नहीं होना बताया, फिर सीएम ने पैर धोए तो पीड़ित ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को माफी दी और अब वही वीडियो में उसके होने से कर रहा इनकार। वहीं, भाजपा की महिला नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले पैर धोने को नौटंकी बताती नजरआईं लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनका ट्विटर पर की गई पोस्ट हटा ली गई। पढ़िये इस मामले में पूरी रिपोर्ट।

नया सत्रः सहायक प्राध्यापकों की भर्ती नहीं पठन-पाठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले अतिथि विद्वानों के भरोसे

कॉलेजों का जुलाई की पहली तारीख से नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए सहायक प्राध्यापकों की भर्ती अधर में लटकी है। भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी सेट परीक्षा की वजह से सहायक प्राध्यापक भर्ती को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो जिन अतिथि विद्वानों के भरोसे कॉलेजों की पढ़ाई टिकी है उन्होंने भी नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब विद्यार्थियों के एडमिशन के बाद उनकी पढ़ाई का कैलेंडर गड़बड़ाने की संभावना है। पढ़िये इस पर आधारित रिपोर्ट।

MP के मंत्रियों के टिफिन का स्वाद, CM मूंगबड़ी तो FM गट्टे व प्रभूराम-उषा ने चखाया करेला

मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को रात्रिभोज मंत्रियों के टिफिन से हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर की मूंगबड़ी तो वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के घर की गट्टे की सब्जी तो उषा ठाकुर व डॉ. प्रभूराम चौधरी के करेले की सब्जी का स्वाद मंत्रियों ने चखा। इस टिफिन पार्टी में सीएम व मंत्रियों की पत्नियां भी शामिल हुईं जिन्होंने अपने हाथों से खुद खाना परोसा। जानिये किसके टिफिन में कौन सी सब्जी थी।

पेशाब-पिटाईकांडः आदिवासी विधायक ने राष्ट्रपति-राज्यपाल से मांगा इस्तीफा, कहा आदिवासी हितों का संरक्षण करने में नाकाम

मध्य प्रदेश में सीधी, इंदौर में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर युवा आदिवासी संगठन जयस नेता व कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगूभाई पटेल से इस्तीफा मांगा है। अलावा का कहना है कि वे राष्ट्रपति व राज्यपाल आदिवासी समाज के होने के बाद भी देश के असली मालिक आदिवासियों के हितों के संरक्षण में नाकाम हैं और इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पढ़िये रिपोर्ट।

MP की पहली महिला CS निर्मला बुच नहीं रहीं, रिटायर हुईं पर काम नहीं छोड़ा

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का आज निधन हो गया। वे 87 साल की थीं और उन्होंने करीब दो साल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके पति महेश नीलकंठ बुच भी आईएएस थे और उनका भी कुछ साल पहले ही निधन हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा रावतपुरा सरकार के पास पैसों का पेड़ नहीं, व्यापारी हैं

ग्वालियर-चंबल से हिंदू संत के रूप में पहचान बनाने वाले रावतपुरा सरकार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने व्यापारी करार दिया है। वे हिंदू धर्म को मजबूत करने की बात कहकर स्कूल-कॉलेज और कई अन्य तरह के व्यापार कर रहे हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव के बाद उनकी छिछलेदारी हो जाएगी।

BJP में भी दिल्ली ने MP में भेजे नेता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव-अश्विनी वैष्णव करेंगे चुनाव प्रबंधन

भाजपा-कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है और भाजपा ने सरकार में बने रहने के लिए इस बार दो केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव प्रबंधन के लिए नियुक्त कर दिया है। अभी तक भाजपा संगठन की ओर से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव प्रदेशभर में दौरे कर रहे थे। इस तरह पार्टी चुनाव में कमर कसकर उतर रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

पेशाबकांड में लोक गायक ‘नेहा राठौर’ की एंट्री, प्रवेश को खाकी चड्ढे में दिखाया तो हो गई FIR….

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाबकांड की गूंज देशभर में हो रही है और इसमें लोक गायक नेहा सिंह राठौर की एंट्री हो गई है। उन्होंने खाकी चड्ढे और जनेऊ में प्रवेश शुक्ला की प्रतिकृति सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी और फिर क्या था यूपी से एमपी तक बवाल मच गया है। एमपी में नेहा सिंह राठौर नाम के ट्विटर एकाउंट होल्डर के खिलाफ पुलिस ने एक्शन ले लिया। पढ़िये रिपोर्ट।

दिग्विजय के आगे पचौरी फेल, भोपाल-इंदौर में बना लिए अपने जिला अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच शह और मात का खेल थम नहीं रहा है। यहां के फैसले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हस्तक्षेप के बाद निपट पा रहे हैं। भोपाल, इंदौर और खंडवा जिलों के अध्यक्षों का फैसला आखिरकार एआईसीसी के हस्तक्षेप से आज हो गया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी फेल हो गए। पढ़िये रिपोर्ट।

सीमा का IFS बनने का सपना अब होगा पूरा, जांच प्रतिवेदन के नाम पर अटका था मामला

मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा की महिला अधिकारी सीमा द्विवेदी के आईएफएस बनने का मार्ग अब साफ हो गया है। उनकी कानूनी लड़ाई का नतीजा रहा कि दो साल बाद उनके खिलाफ लगे तथाकथित आरोपों से उन्हें क्लीनचिट मिल गई। उनके प्रमोशन के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय व यूपीएससी को पत्र लिखकर बंद लिफाफे को खोला जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today