Category Archives: अन्य

वन-राजस्व सीमा विवाद में DFO को अभयदान और SDO हुए निलंबित

वन विभाग ने सीधी वन मंडल के अंतर्गत वन-राजस्व सीमा विवाद में चुरहट न्यायालय में कमजोर पैरवी करने के मामले में एसडीओ विद्याभूषण मिश्रा को निलंबित कर दिया जबकि इस विवाद में राज्य शासन ने सीधी डीएफओ क्षितिज कुमार को ओआईसी बनाया था। चूंकि प्रकरण के शुरुआत में डीएफओ की कमजोर पैरवी के चलते चुरहट की निचली अदालत के फैसले को जिला न्यायाधीश ने खारिज कर दिया और निचली अदालत को पुन: सुनवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद जब जिला न्यायाधीश के निर्देश पर अपील हाईकोर्ट जबलपुर में करने की बारी आई तब डीएफओ कुमार ने स्वयं को कार्रवाई से बचाने के लिए एसडीओ विद्याभूषण मिश्रा को ओआईसी बना दिया। एसडीओ विद्या भूषण ने एक पंचनामा डीएफओ को प्रस्तुत किया जिससे यह साबित हो रहा था कि डीएफओ की कार्रवाई दुर्भावनावश की गई है और बस यही पंचनामा उनके निलंबन का कारण बना।

‘शाह’ के परिवारवाद की परिभाषा से बचे नेता पुत्र, अब रेस में ये नेता पुत्र-पुत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परिवारवाद की परिभाषा को परिभाषित करने के बाद अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में यहां के नेता पुत्र और पुत्री टिकिटार्थियों की रेस में शामिल होने लगे हैं। ऐसे नेता पुत्र-पुत्री में मंत्रियों या पूर्व मंत्रियों के घर-परिवार के ज्यादा सदस्य हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

पार्टी छोड़ने के पहले MLA वीरेंद्र रघुवंशी बोले सिंधिया समर्थक मंत्री सिसौदिया भ्रष्टाचार को मानते हैं ‘नेग’

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। आज भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दो पेज का इस्तीफा भेजकर पार्टी छोड़ दी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि वे इसे नेग मानते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

दलित की हत्या व युवती को निर्वस्त्र करने की घटना पर राजनीति, घटना के बाद CCTV कैमरों से घर की निगरानी

सागर में संत रविदास के स्मारक के भूमिपूजन के दो सप्ताह बाद ही एक दलित की दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या और उसकी मां-बहन की पिटाई व निर्वस्त्र किए जाने की घटना पर अब राजनीति तेज हो गई है। दो सप्ताह के बाद स्थानीय मंत्री भूपेंद्र सिंह मंगलवार को पीड़ित परिवार की सुध लेने पहुंचे तो आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रक्षाबंधन पर्व के मौके पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। अब सामने आ रहा है कि घटना के पीड़ित परिवार के घर के आसपास सीसीटीवी कैमरों में वहां पहुंचने वालों की निगरानी की जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

तेंदुआ संग पालतू जानवर जैसे सेल्फी लेते फोटो वीडियो-वायरल, देखिये MP में कहां का है वाक्या

मध्य प्रदेश में दक्षिण अफ्रीका जैसे पालतू वन्य प्राणी जैसे सेल्फी वाले वीडियो और फोटो वायरल हुए। मध्य प्रदेश के बताए जा रहे इन वीडियो और फोटो में लोगों की भीड़ तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसकी सवारी करते अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं तो एक तस्वीर में तेंदुए को नीचे बैठाकर ग्रुप फोटोग्राफी की गई। पढ़िये और देखिये क्या है मामला।

भोपाल हुजूर में दावेदारों में नंबर की टक्कर, मखमल-डागा-विश्वकर्मा के दौरों से कांग्रेस मैदान में दिखी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान के पहले कुछ प्रमुख सीटों पर चुनावी समीकरण बन और बदल रहे हैं और इनमें से एक विधानसभा सीट भोपाल की हुजूर है। यहां प्रोटेम स्पीकर रहे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा अभी तक पार्टी के संभावित प्रत्याशी हैं जिनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं के मैदान में उतरने के पहले नंबर की होड़ लगी है। पढ़िये इस नंबर की होड़ में शामिल मखमल मीणा, जीेतेंद्र डागा और विष्णु विश्वकर्मा जैसे दावेदारों पर रिपोर्ट।

राहुल के मंत्री बनाए जाने से एक तीर से दो निशान, उमा-प्रहलाद में से एक खुश दूसरा नाराज

मध्य प्रदेश भाजपा में एकबार फिर एक तीर से दो निशाने किए गए हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को साधते हुए किए गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है उमा-प्रहलाद के बीच रिश्तों में अंतर पैदा करने के लिए राहुल लोधी को मंत्री बनाया गया और इसका आभास राजभवन में मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद से पटेल बंधु के प्रवास की सूचना नहीं होने से लगाया जा रहा है। भाजपा की तरह कांग्रेस में दूसरी लाइन के नेताओं को ऊपर लाने की जगह उन्हें अपना प्रतिस्पर्धी मानकर साइड लाइन करने की राजनीति देखने को मिलती रहती है। पढ़िये मंत्रिमंडल विस्तार से एक तीर से दो निशाने की रिपोर्ट।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गीत, महाशपथ अभियान के एक संभागीय सम्मेलन में पेश हुआ, पढ़िये और सुनिये

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कर्मचारी वोट बैंक एक महत्वपूर्ण मुद्दा होता है और इसकी नाराजगी-संतुष्ट होने पर सरकार को नुकसान या फायदा पहुंचता रहा है। इस बार कर्मचारी वर्ग पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर अड़ा है जिसको लेकर कर्मचारी आंदोलन भी कर चुका है। ,सुनिये एक संभागीय सम्मेलन में ओपीएस की मांग पर बना गीत और पढ़िये रिपोर्ट।

CS इकबाल सिंह व आजीविका मिशन CEO बेलवाल की लोकायुक्त में शिकायत, 500 करोड़ के घोटाले के आरोप

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ व रिटायर्ड आईएफएस ललित मोहन बेलवाल पर कांग्रेस ने 500 करोड़ के घोटाले के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने दोनों अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता को साक्ष्य सौंपे हैं और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस ने बैंस-बेलवाल पर जो आरोप लगाए हैं, उसके बाद एक तस्वीर सामने आई है जिसमें बैंस-बेलवाल के साथ दो महिलाएं मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक महिला आजीविका मिशन में ही काम करती है और उसकी भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के आरोप भी लग चुके हैं। पढ़िये रिपोर्ट और देखिये वह विशेष तस्वीर।

जन आशीर्वाद यात्राओं से BJP की पांचवीं बार सरकार बनाने की कोशिश, मगर CM चेहरे पर चुप्पी

मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस लुभावने वादों के साथ आरोप-प्रत्यारोप लगाने में एक-दूसरे को आगे-पीछे छोड़ रहे हैं लेकिन 18 साल से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाली भाजपा अब पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए जन आशीर्वाद यात्राओं का सहारा ले रही है। प्रदेश के पांच अलग-अलग हिस्सों से करीब 10600 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र तक इन यात्राओं से पहुंचकर भाजपा अपनी उपलब्धियों व कामों के साथ कांग्रेस के घोटालों को भी लोगों को बताएगी। मगर इस सबके बीच पार्टी डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक सीएम रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस चुनाव में सीएम चेहरा बनाने के फैसले को लेकर ढुलमुल बनी है जिसका जवाब पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शब्दों का जाल फेंकर मीडिया को उलझा गए तो अब चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उसी तरह जवाब देकर इससे बचते दिखाई दिए। पढ़िए रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today