Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कमल नाथ सामूहिक वंदेमातरम् गायन में शामिल हुए

मुख्यमंत्री कमल नाथ आज माह के प्रथम दिन होने वाले ‘वंदेमातरम् कार्यक्रम’ में शामिल हुए। कमल नाथ पूर्वांह 11 बजे मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल उद्यान पहुँचे। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वंदेमातरम् का गायन किया।

रायपुर: अब रंगीन शहतूत से रेशम उत्पादन

ग्रामोद्योग विभाग के रेशम प्रभाग द्वारा रंगीन शहतूती रेशम कोया एवं रंगीन रेशम धागे का उत्पादन करके अभिनव प्रयोग कर विशिष्ट उपलब्धि अर्जित की है। उल्लेखनीय है कि राज्य के कोसा वस्त्रों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार ख्याति प्राप्त हो रही है।

रायपुर: ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह को सहकार भारती से जोड़ें: सुश्री उइके

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों जैसे बस्तर में भी कई महिलाओं के स्वसहायता समूह सक्रियता से कार्य कर रही हैं। लेकिन मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था नहीं है। ऐसे समूहों को वित्तीय सहायता तथा अन्य आवश्यकता भी है। उन्हें सहकार भारती सहयोग करे, उन्हें अपने से जोड़ें। साथ ही कुछ समूह शराबबंदी तथा अन्य कुरीतियों को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन समूहों को कानूनी सहायता प्रदान करने की पहल करनी चाहिए, जिससे उन्हें संबल मिले।

सिंघार से मिला रातापानी सेंचुरी अन्तर्गत ग्रामों का प्रतिनिधि-मंडल

वन मंत्री उमंग सिंघार से रायसेन जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद इरपाचे के नेतृत्व में 3 दर्जन से अधिक गाँव के प्रतिनिधि-मंडल ने मुलाकात की। श्री सिंघार ने प्रतिनिधि-मंडल को वन ग्रामों में सेंचुरी एरिया होने के कारण सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

दिल जोड़ने की संस्कृति को बनाएंगे समृद्ध: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि दिल जोड़ने की संस्कृति को समृद्ध बनाने के साथ ही नई सोच और व्यवस्था में परिवर्तन करके हम मध्यप्रदेश को एक नई पहचान देंगे। आने वाले समय में हमारे प्रदेश की तुलना पिछड़े नहीं, देश के अग्रणी राज्यों के साथ होगी।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में आज आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांगे्रस पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

विधानसभा सदस्य मनोहर ऊंटवाल का निधन, विस में दो सीटें रिक्त

मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा के सदस्य, भाजपा विधायक व पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें ब्रेनहेमरेज हुआ था। ऊंटवाल के निधन से विधानसभा में अब मौजूदा स्थिति में 228 विधायक संख्या बची है।

कमल नाथ द्वारा “कर्मवीर के सौ साल” संदर्भ ग्रंथ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि सप्रे संग्रहालय वह ऐतिहासिक स्थान है, जिसने न केवल समाचार-पत्र जगत का इतिहास समेट रखा है बल्कि इसमें एक बेहतर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होने की सभी विशेषताएं मौजूद हैं। इसलिए इसे पर्यटन केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जाना चाहिए।

गाँधी जी की 72वीं पुण्य-तिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सम्पन्न

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि आज गाँधी जी हमारे बीच सशरीर भले ही नहीं हों, परन्तु उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। गाँधी जी ने मानवता का व्यवहारिक पक्ष अपने आचरण से स्थापित किया। उनकी मान्यता थी कि विभिन्नताएँ बाहरी तत्व हैं, मूलत: हम सब एक है। भेद-भाव करना अमानवीयता है। उनके इस चिंतन से समाज में बड़ा परिवर्तन आया।

छात्रों ने बनाई सांची विवि की योग शाला

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में योग विभाग के छात्रों द्वारा तैयार की गई योग शाला का उद्घाटन किया गया। इस योग शाला की खास बात यह है कि इसे अधिकांश प्राकृतिक चीज़ों से तैयार किया गया है। योग विभाग के सभी छात्रों ने इस योग शाला में अपने हाथों से घास के माध्यम से छत को बनाया, फर्श को गोबर और मिट्टी से लीपा और बौद्ध चबूतरे को तैयार किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today