Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

स्मार्ट सिटी में जितने पेड़ कटेंगे, जियोटेगिंग के साथ चार गुना लगेंगे

स्मार्ट सिटी भोपाल में जितने पेड़ काटे जाएंगे, उसके चार गुना पौधे स्मार्ट सिटी एरिया में ही लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधे की जियोटेगिंग की जाएगी जिससे उनकी ग्रोथ की सतत् मॉनिटरिंग हो सकेगी। स्मार्ट सिटी एरिया के पास ही स्मार्ट रोड़ के किनारे 10,000 पौधे लगाने के साथ ही उनके पेड़ बनने तक उनकी सुरक्षा की जाएगी। पौधा-रोपण आम और नीम जैसी प्रजातियों के पौधों का किया जाएगा।

मध्यप्रदेश बनेगा देश की हार्टिकल्चर राजधानी: मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश देश की हार्टिकल्चर राजधानी बनेगा। यह संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। उद्यानिकी किसानों के लिए समृद्धि के दरवाजे खोलेगा। यह बात मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नाबार्ड की राज्य ऋण संगोष्टी में कही।

बैतूल में गैंगरेप की शिकार 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने आग लगा ली

बैतूल में गैंगरेप की शिकार 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने आग लगा ली थी, जिसकी नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है.

दिव्यांग पति ने पत्नी का किया कत्ल

भोपाल में एक और हत्या का मामला सामने आया है, राजीव नगर इलाके में दिव्यांग पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

आसाराम आश्रम की लीज निरस्त, जुर्माना लगा, 28 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाया जाएगा

शासन द्वारा आवंटित भूमि का उपयोग नियत प्रयोजन से अन्य प्रयोजन में करने और उससे लगी हुई शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में अनुविभागीय दंडाधिकारी हुजूर ने आसाराम आश्रम योग वेदांत समिति गांधी नगर को आवंटित भूमि की लीज निरस्त करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माने और अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।

मंत्री पांसे करेंगे ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे मुलताई ( जिला बैतूल) में 27 फरवरी को शाम 7 बजे तीन दिवसीय ‘ताप्ति महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में पहले दिन शाम 7 बजे अप्पानाथ (जोधापुर) द्वारा मांगणियार गायन एवं कालबेलिक्ष नृत्य,ऋतु भावे (नागपुर) द्वारा लावणी नृत्य, दयाराम सरोलिया (देवास) द्वारा कबीर गायन, शशिकुमार पाण्डेय(रीवा) द्वारा बघेली लोक गायन और विशाल कुशवाहा (उज्जैन) एवं इनके दल द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी।

मंत्री हर्ष यादव द्वारा निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने सागर जिले के  देवरी नगर में निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में निर्माणाधीन आवासीय भवन, झुनकू पुल से सीविल कोर्ट तक निर्माणाधीन सीसी सड़क और बस स्टेंड मार्ग का निरीक्षण किया।

श्रीराम के ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा महोत्सव

‘नमस्ते ओरछा” महोत्सव 6 मार्च को ओरछा (जिला निमाड़ी) में भगवान श्रीराम के अयोध्या से ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक गाथा को थ्री-डी मैपिंग से जहाँगीर महल की दीवारों पर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच यहाँ विदेशी संगीतज्ञों के साथ बुंदेली गायक सुर-ताल मिलाते दिखाई देंगे।

न्यू मार्केट को नागरिकों की सुविधा के लिये व्यवस्थित बनाया जायेगा : मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि न्यू मार्केट को नागरिकों की सुविधा के लिये व्यवस्थित बनाया जायेगा। न्यू मार्केट में नो-व्हीकल जोन बनाया जायेगा और बाजार के आंतरिक मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किया जायेगा। रंगमहल चौराहे से डिपो चौराहे तक की मास्टर प्लान की सड़क यथावत रहेगी।

वन विहार की शोभा बढ़ाएंगे बाँधवगढ़ में पले बाघ-बाघिन

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया से 2 बाघ (एक नर एक मादा) शावक आज दोपहर में भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के लिये रवाना किये गये। दोनों बाघ शावक 2 साल 3 माह की उम्र के हैं और एक ही माँ की संतान हैं। बाघ शावकों के आने के बाद वन विहार में 12 बाघ हो जायेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today