Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

नोवल कोरोना बायरस (COVID-2019) मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना बायरस (COVID-2019) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

जनता कर्फ्यू में सड़कों पर सन्नाटा, शराब दुकानों को छोड़कर बाजार बंद

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू का देशभर में सकारात्मक परिणाम रहा। पूरे दिनभर सड़कें सुनी रहीं। ट्रेनों का आना-जाना बंद रहा और हवाई सेवाएं भी बंद रहीं। नगर वाहन सेवा तथा दूरस्थ अंचलों को जाने वाले वाहन भी सड़कों पर कम निकले। जनता कर्फ्यू का समाज के हर वर्ग ने पालन कर कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश दिया।

कोरोना के इलाज में लगे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की हौसला अफजाई का आभार: डॉ. श्रीवास्तव

आज देश भर में लोगों ने अपने घरों से कोरोना के इलाज में लगे और अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज कर रहे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए तालियां,घन्टे आदि बजाकर अभिनंदन, स्वागत के साथ हौसला अफजाई की है। इससे प्रदेश ही नही देश भर के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का उत्साह वर्धन हुआ है। इनमें खुशी का माहौल बना है। कोरोना वायरस अभी दूसरे स्टेज में है। इसको देखते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भोपाल और जबलपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटेवि मरीज मिले

कोरोना वायरस संक्रमित एक-एक पॉजिटेव मरीज भोपाल और जबलपुर में रविवार को मिले। जबलपुर में चार मरीज पहले मिल चुके हैं। इन्हें देखते हुए उनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों को आइसोलेट किया जा रहा है।

राज्यपाल टंडन ने देशवासियों के साथ एक जुटता दिखाई

राज्यपाल लालजी टंडन ने देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए कोरोना वायरस के वैश्विक संकट के समय अत्यावश्यक सेवाएं देने वाले लोगों के प्रति धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। देशवासियों के साथ एक जुटता का प्रदर्शन किया। उन्होने राजभवन के मुख्य द्वार पर शंख और घंटी बजाकर उनके प्रति आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर राज्यपाल से लेकर राजभवन के सफाई कर्मी सहित विभिन्न कर्मचारियों ने भी शंख, घंटा, झांझ, मंजीरा, घंटी, बिगुल, थाली और ताली बजाकर समवेत ध्वनि का संचार वातावरण में किया।

भोपाल-जबलपुर में गरीब वर्ग को एक माह का राशन नि:शुल्क देने के निर्देश

कोरोना वायरस  से निपटने भोपाल-जबलपुर जिले में गरीब वर्ग को एक माह का राशन निशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह राशन उचित मूल्य दुकानों से दिया जाएगा।कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज यह निर्देश जारी किए हैं।

कोरोना के प्रकोप से बचाने सर्तकता बरतने के निर्देश

कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में पर्याप्त सतर्कता रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में आवश्यकता अनुसार तब तक सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करते हुए कंप्लीट शटडाउन रखा जाए जब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ जाती है।

रेलवे ने यात्री ट्रेन सेवा 31 मार्च तक बंद की

रेल प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भारतीय रेल और कोंकण रेलवे पर चलने वाली यात्री ट्रेनें 31 मार्च 2020 की रात्रि 12:00 बजे तक बंद रहेंगी।

मप्र में 31 मार्च “बंद” रहेंगे सरकारी दफ्तर

राज्य सरकार ने भोपाल में एक युवती में कोरोना के लक्षण मिलमे के बाद 31 मार्च तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दफ्तर बंद कर दिये। अपर मुख्य सचिव के.के. सिंह सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये।

छोटे व्यवसायियों व रोज कमाकर जीवन यापन करने वालों को राहत पेकेज का इंतज़ाम अगली सरकार करे

कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि नोवल कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिये एहतियातन कई क़दम उठाये जा रहे है व कई निर्णय लिये जा रहे है। जिसमें बाज़ार बंद , जनता कर्फ़्यू , व्यावसायिक क्षेत्र बंद , कार्यालय बंद , जनता द्वारा ख़ुद को लॉक डाउन , आयोजन बंद , समारोह बंद जैसे निर्णय सावधानी बतौर लिये जा रहे है। इन निर्णयों से बड़े व्यवसायी तो एक बार ख़ुद को इस संकट से उबार लेंगे लेकिन वो ग़रीब खुदरा -छोटे व्यवसायी और वो व्यवसायी जो प्रतिदिन कमाकर अपना जीवन यापन करते है , घर चलाते है , उनको होने वाली आर्थिक क्षति को लेकर मैं बेहद चिंतित हूँ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today