Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

बाहर फँसे श्रमिक टोल-फ्री नम्बर पर करायें पंजीयन

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी ने बताया है कि प्रदेश के बाहर फँसे श्रमिक, जो मध्यप्रदेश अपने घर आना चाहते हैं, वे स्टेट कंट्रोल-रूम के फोन नम्बर 0755-2411180 पर पंजीयन करा सकते हैं।

श्रमिकों के खातों में 184.6 करोड़ की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 8 लाख 85 हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में मंत्रालय से आज सिंगल क्लिक के माध्यम से 88.5 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। प्रत्येक निर्माण श्रमिक को ₹1000 की राशि अन्तरित की गई है। राज्य शासन द्वारा अभी तक कुल 184.6 करोड रुपए की राशि आपदा सहायता के रूप में प्रदेश के लॉक डाउन प्रभावित श्रमिकों के खातों में अंतरिक्त की जा चुकी है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रम अशोक शाह, मुख्यमंत्री के सचिव एम सेल्वेंद्रन आदि उपस्थित थे।

पहली बार एक्टिव केसेस की संख्या कम हुई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 2 मई को प्रदेश में कोरोना की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, 73 कीरोना संक्रमित मिले हैं वही 100 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। पहली बार एक्टिव कैसेज की संख्या में कमी आई है। भोपाल में 2 मई को एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। हम निरंतर कोरोना को पूर्ण रूप से पराजित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भोपाल में कोरोनो संक्रमण से 34 व्यक्ति स्वस्थ हुए

भोपाल में आज 34 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसमे 31 व्यक्ति भोपाल के और 3 व्यक्ति इटारसी के है।

देशभर में रेड जोन वाले जिलों में दो सप्ताह और लॉकडाउन

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अभी दो सप्ताह तक और लॉकडाउन का फैसला किया है। हालांकि इसमें केवल रेड जोन वाले जिलों को शामिल किया गया है। आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत सरकार ने लॉकडाउन का निर्णाय लिया।

दिग्विजय के विधायकों की वापसी झूठे भरोसे से नहीं गिरी सरकारः कमल नाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को कुछ पत्रकारों से चर्चा के बाद देर रात यह स्पष्ट किया कि दिग्विजय सिंह के विधायकों की वापसी के झूठे भरोसे से सरकार नहीं गिरी है। उन्होंने कहा कि चर्चा में यह जरूर कहा था कि कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों ने मुझे (कमल नाथ) और दिग्विजय सिंह को झूठा भरोसा दिलाया था। इस कारण सरकार गिरी।

संजय राणा लोकायुक्त डीजी व कियावत बने भोपाल संभागायुक्त

राज्य शासन ने लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में विशेष महानिदेशक संजय राणा को डीजी बनाया है। अनिल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे और राणा की पदस्थापना आदेश शुक्रवार को जारी किए गए। वहीं, भोपाल संभाग के आयुक्त के रूप में कवींद्र कियावत की पदस्थापना की है। वहीं मौजूदा संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

राज्यपाल टंडन से मिले मुख्यमंत्री चौहान

राज्यपाल लालजी टंडन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के कार्यों की जानकारी दी।

प्रतिदिन मिलेगी कोरोना जाँच संबंधी रिपोर्ट : मंत्री

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने प्रभार के भोपाल जिले के विधायकों की बैठक में बताया कि अब कोरोना जाँच संबंधी रिपोर्ट प्रतिदिन मिलेगी। उन्होने कहा कि भोपाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सभी दुकानों पर आज ही राशन पहुँचाने के निर्देश जारी किये जा रहे है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन में पदस्थ होंगे 204 डॉक्टर

राज्य शासन ने कोरोना के विरुद्ध युद्ध में हॉटस्पॉट बने भोपाल इंदौर और उज्जैन में अतिरिक्त रूप से 204 डॉक्टर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इनमें से भोपाल में 71, इंदौर में 87 और उज्जैन में 46 चिकित्सकों को पदस्थ किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today