Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

विवि मानव मूल्य आधारित पत्रकारिता का करें दिशा दर्शन: टंडन

राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा है कि भारतीय पत्रकारिता के इतिहास की विरासत और वैचारिक प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेकर आज की आवश्यकताओं के अनुरूप पत्रकारिता का दिशा दर्शन समय की आवश्यकता है। पत्रकारिता मानव मूल्यों के आधार पर समाज के वंचित वर्ग के कल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा पर चिंतन है। पत्रकारिता विश्वविद्यालय को इस दिशा में संकल्पित होकर प्रयास करना होगा।

चौहान ने एक क्लिक से जमा किए 66 लाख विद्यार्थियों के लिए 146 करोड़

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यान्ह भोजन योजना की मई और जून महीने के 37 दिनों की 145.92 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से 66.27 लाख विद्यार्थियों के खातों में जमा की। पूर्व में मार्च और अप्रैल माह के 33 दिन की राशि 117.11 करोड़ रूपए जमा की जा चुकी है। इसके अलावा भोजन तैयार करने वाले रसोईयों को भी कुल 84 करोड़ की राशि का भुगतान दो किस्तों में किया गया है। कोरोना संकट की अवधि में कुल 347 करोड़ रूपए योजना के अंतर्गत जमा करवाए गये हैं। अवकाश की अवधि में पहली बार योजना का लाभ विद्यार्थियों को दिया गया है।

गेहूँ उपार्जन लघु, मध्यम एवं सीमांत किसानों के लिये वरदान साबित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के प्रतिकूल दौर में जहाँ लॉकडाउन के दौरान गेहूँ उपार्जन एक बड़ी चुनौती थी। सरकार द्वारा 15 अप्रैल को प्रदेश में उपार्जन कार्य प्रारंभ किया गया तथा लगभग सवा माह की अवधि में ही 15 लाख 29 हजार किसानों ने 1 करोड़ 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ समर्थन मूल्य पर बेचा तथा उन्हें समय पर भुगतान किया गया। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इनमें 13 लाख 80 हजार लघु, मध्यम एवं सीमांत किसान हैं जो इस समय सबसे ज्यादा जरूरतमंद हैं।

चौहान रात्रि 8 बजे प्रदेश-वासियों को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 मई को रात्रि 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान के संदेश का प्रसारण दूरदर्शन एवं सभी क्षेत्रीय न्यूज चैनल्स पर होगा।

मोदी नाम नहीं, मंत्र है जो ऊर्जा भरता है : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी सहित पूरे राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि वे देश की करोड़ों-करोड़ जनता के हृदय के हार हैं। वे दिलों पर राज करते हैं। भारत वर्ष की मुकुट मणि हैं। लोगों का उनके प्रति अनन्य प्रेम झलकता है। महान नेता प्रधानमंत्री मोदी ने गत छह वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया। वे हमेशा भारत माता तथा अपनी जनता के लिए घनघोर और अथक परिश्रम करते रहते हैं। राष्ट्र को ऊँचाईयों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

5 लाख 74 हजार श्रमिक वापस लाये गये

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे लगभग 5 लाख 74 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से ट्रेनों से करीब एक लाख 71 हजार और बसों से लगभग 4 लाख 3 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

छग के पूर्व सीएम और पूर्व आईएएस अधिकारी अजीत जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अजीत जोगी का शुक्रवार को दोपहर में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। जोगी राजनीति में आने के पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे और मध्यप्रदेश कैडर में रहते हुए सीधी व इंदौर जैसे जिलों के कलेक्टर रहे।

हमीदिया हॉस्पिटल ने 28 कोरोना मरीजों को स्वस्थ कर अपने घर रवाना किया

गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया हॉस्पिटल ने अपने चिकित्सालय से 28 कोरोना संक्रमित मरीजों जिसमें से 6 बेहद गंभीर अवस्था में आईसीयू में थे को स्वस्थ करवा कर अपने घर की ओर रवाना किया.

आज इस उत्सव और खुशी के समय में हमीदिया का स्टाफ पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सक सुपरिटेंडेंट अधिष्ठाता ने उनका स्वागत किया. सब मरीजों का धन्यवाद अदा किया. जिन्होंने अपने संयम धैर्य और अपने आत्म बल से इस बेहद संक्रमित बीमारी को हराकर अपने घर की ओर रवाना हुए

महिला आरक्षक से दुष्कर्म, मुरैना में पदस्थ पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 6 माह तक शारीरिक संबंध बनाने वाले पुलिस आरक्षक के खिलाफ आज बहोड़ापुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today